Shukra Gochar 2023 Dhan Yoga: शुक्र का एक राशि में गोचर लगभग 30-36 दिनों तक रहता है और इस समय अवधि के भीतर हर महीने शुक्र दूसरी राशि में गोचर करते हैं और सभी 12 राशियों के के चारों ओर एक परिक्रमा पूरी करने में लगभग एक वर्ष का समय लेता है। इस बार वृष और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह 30 मई 2023 को सायं 7: 39 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर से धन राजयोग का निर्माण होने जा रहा है । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,जब कुंडली में शुक्र ग्रह लग्न, चतुर्थम, सप्तम और दशम भाव में प्रवेश करते हैं या फिर तुला या मीन राशि में स्थित होते हैं तब धन राजयोग का निर्माण होता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होते हैं, उन्हें ये सभी सुख प्राप्त होते हैं। ऐसे में कुछ विशेष राशियां हैं जिन्हें इस गोचर से लाभ होने की सम्भावना है।