फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shakun Shastra: हाथ से छूट जाती हैं ये सफेद चीजें तो जरा संभल जाएं, हो सकता है कुछ अशुभ

Tue, 03 Oct 2023 01:22 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली

सार

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर सभी से कोई न कोई गलती हो जाती हैं। चाहें वो काम में हो या फिर घर में, गलतियों का होना स्वाभाविक है। कई बार जल्दबाजी के कारण हमारे हाथों से कई चीजें गिर जाती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
शुभ अशुभ
Shubh Ashubh: इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर सभी से कोई न कोई गलती हो जाती हैं। चाहें वो काम में हो या फिर घर में, गलतियों का होना स्वाभाविक है। कई बार जल्दबाजी के कारण हमारे हाथों से कई चीजें गिर जाती हैं। जिस पर शायद ही किसी का ध्यान जाता होगा। क्योंकि, हाथों से समान का गिरना आम बात है। लेकिन जब यही चीज बार-बार होने लगे तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। ये संकेत बहुत साधारण होते हैं। ये हमें आने वाली परेशानियों की जानकारी देते हैं। आमतौर पर दूध को उबालते समय गैस पर उसका गिरना एक सामान्य सी बात है। हालांकि, ऐसा बार-बार होना अशुभ हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, उबलते दूध का गिरना सुख-समृद्धि के क्षीण होने का संकेत है। साथी ही यह परिवार के सदस्यों के बीच मानसिक परेशानियां बढ़ने का भी इशारा होता है। वहीं सफेद चीज अगर हाथों से गिरती है तो घर में लड़ाई-झगड़े शुरू हो जाते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि वह कौन-सी सफेद चीजें हैं, जिनका हाथों से गिरना अशुभ होता है।
विज्ञापन

2 of 6
चावल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
चावल का गिरना
अक्सर खाना बनाते समय हाथों से चावल की गिरना आम है। लेकिन बार-बार ऐसा होना एक नकारात्मक भाव पैदा करता है। गिरनाशकुन शास्त्र के अनुसार,  हाथ से चावल गिर जाने पर यह अशुभ संकेत माना जाता है। यह इस बात का इशारा करता है कि, देवी लक्ष्मी आपसे नाराज हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
नमक - फोटो : Istock
नमक का गिरना
यदि आपके हाथों से नमक बार-बार गिरे, तो इसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल, नमक में मौजूद तत्व नकारात्मक भाव को कम करते हैं। ऐसे में नमक का गिरना आर्थिक नुकसान भी पहुंचा सकता है।

4 of 6
शंख - फोटो : social media
शंख न गिरने दें
शंख का पूजा-पाठ में विशेष महत्व होता हैं। ये बहुत पवित्र होता है। इसे रखने से पहले भी कई नियमों का पालन करना पड़ता हैं। वहीं अगर ये बजाते समय हाथ से गिर जाए, तो यह अच्छा नहीं होता। इसलिए शंख बजाते हुए इस बात का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

5 of 6
चीनी - फोटो : Social Media
चीनी का गिरना
किसी भी काम की शुरुआत में मीठे का सेवन शुभ माना जाता है। ऐसे में हाथ से मीठा गिरना अशुभ होता है। यह मनुष्य की तरक्की में अवरोध पैदा करने के संकेत देता है। इसलिए अपने हाथों से चीनी या किसी अन्य मीठी चीज की गिरने न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दूध - फोटो : अमर उजाला
दूध का गिरना
दूध का गिरना आम बात है। हालांकि, ऐसा बार-बार होना आने वाली परेशानियों का संकेत देता है। इससे घर में मौजूद संतान को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए दूध को गिरने न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें