शनि देव बदलने वाले हैं अपनी चाल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
ज्योतिष के अनुसार, शनि देव के मार्गी होने से मेष राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपको भाग्य का खूब साथ मिलेगा। करियर में सफलता मिल सकती है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। साथ ही विदेशी जमीन आदि से भी लाभ मिल सकता है। इस दौरान मेष राशि के लोगों को आकस्मिक धन लाभ और मान-सम्मान बढ़ने के प्रबल योग बनेंगे।