न्याय के देवता शनिदेव इस समय मकर राशि में विराजमान हैं। मकर राशि से पहले शनि धनु राशि में थे। मौजूदा समय में तीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती और दो पर ढैय्या चल रही है। धनु, मकर और कुंभ पर साढ़ेसाती और मिथुन व तुला राशि पर ढैय्या। शनि की साढ़ेसाती लगने पर जातक को दोनों तरह का प्रभाव देखने को मिलता है। कुंडली में अगर शनि शुभ भाव में आकर बैठे हैं तो जातक को मालामाल बना देते हैं, लेकिन वहीं अगर शनि जातक के लिए अशुभ है तो जीवन में बीमारियां और परेशानियां आती रहती है।