फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपाय: बुधवार के दिन करें कुछ उपाय, दूर होगा दुर्भाग्य और बनेंगे भाग्यशाली

Mon, 22 Mar 2021 03:14 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रों में सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। वार के अनुसार ही उस दिन पूजा-पाठ और उपासना की जाती है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन सभी ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध को प्रसन्न करने पर व्यक्ति को कई तरह के लाभ मिलते है। बुधवार के दिन बुद्धि और भाग्य के देवता बुध के प्रसन्न होने पर व्यक्ति के सारे काम आसानी से संपन्न हो जाते हैं। शास्त्रों में बुधवार के दिन कई तरह के उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने पर कई तरह के फायदे प्राप्त होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
बुध ग्रह - फोटो : social media
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध बुद्धि, व्यापार, त्वचा एवं धन का ग्रह है। बुध राशि चक्र में मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है।  बुध ग्रह व्यापार, बैंकिंग, लेखनी, मोबाइल नेटवर्किंग आदि से संबंधित है। बुधवार के दिन किन्नरों को दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। हरे रंग के वस्त्र का दान भी बुध के शुभ प्रभाव को बढ़ाता है। हर रंग और किन्नर दोनों ही बुध ग्रह से संबंधित है इसलिए ज्योतिषशास्त्र में किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र देना शुभ फलदायी बताया गया है। दान के बदले किन्नर आशीर्वाद स्वरूप आपको जो कुछ भी दे उसे अपने पूजाघर में हरे रंग के कपड़े में लपटे कर रख दें। ऐसा करने से आपको धन की कमी कभी भी नहीं होगी।
विज्ञापन

3 of 4
बुध ग्रह
बुधवार को मूंग की दाल दान करने से कष्टों का निवारण होता है। किसी गरीब अथवा जरूरतमंद को मूंग दान करें और फिर देखें कि कैसे आपके सभी दुख दूर हो जाते हैं। इसके अलावा बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं। गाय को हरी खास खिलाने पर सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन

4 of 4
बुध देव - फोटो : अमर उजाला
यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है या फिर नीच का हो तो आप बुध ग्रह की शुभता पाने के लिए बुध के बीज मंत्र का जाप करें -

'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय् नम:।।

बुध की साधना का मंत्र 

प्रियंगुकलिकाश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम।
सौम्यं सौम्य गुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम्।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें