फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि की बुरी छाया आप पर न पड़े, इसके लिए भूलकर भी न करें ऐसे काम

Wed, 17 Mar 2021 03:55 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
shani dev
आम से लेकर खास सभी लोग शनि का नाम आते ही घबरा जाते हैं। आम धारणा के अनुसार शनि को अशुभ माना जाता है, ऐसी मान्यता है कि जिस किसी पर भी शनि की अशुभ छाया या शनि की साढ़ेसाती चढ़ जाती है उसके बुरे दिन शुरू हो जाती है। नौकरी और व्यापार में संकट मडराने लगता है। बीमारियां और तरह-तरह की परेशानियां लग जाती हैं। लेकिन ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। शनिदेव हर किसी को उसके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। शनिदेव अच्छा काम और मेहनत करने वालों को शुभ फल देते है जबकि बुरे काम करने वालों पर अपनी तिरछी नजरें डाल देते हैं। शनिदेव की कृपा पाने और शनि के बुरे प्रभाव को करने के लिए कुछ उपाय और सावधानियां बरतनी चाहिए।

ज्योतिष : मकर, धनु और कुंभ राशि पर शनि की छाया, जानिए इन पर से कब हटेगी साढ़ेसाती?
 
विज्ञापन

2 of 6
shani dev
शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित होता है। शनिवार के दिन शनिदेव और हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए। शनिवार के दिन लोहे से बनी चीजों को दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शनिवार के दिन लोहे से बनी हुई किसी भी चीज को बाजार से खरीदकर न लाएं। शास्त्रों में शनिवार के दिन लोहा खरीदना वर्जित है।
विज्ञापन

3 of 6
shani dev
शनिदेव की पूजा में काले तिल को बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन शनिवार के दिन काले तिल को घर पर खरीदकर नहीं लाना चाहिए। 

4 of 6
shani dev
शनिवार के दिन भूलकर भी तेल घर पर नहीं लाना चाहिए। बल्कि इस दिन भगवान शनिदेव को तेल अर्पण कर उनका आशीर्वाद ग्रहण करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
shani dev
शनिवार के दिन झाड़ू खरीदकर घर लाना भी शुभ नहीं माना गया है। माना जाता है कि शनिवार के दिन झाड़ू की खरीदारी से जातक को आर्थिक नुकसान होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shanidev
शास्त्रों के अनुसार शनिदेव की पूजा करते समय कभी भी उनकी आंखों में आंख डालकर नहीं देखना चाहिए, बल्कि चरण की तरफ देखते हुए तेल अर्पण करना चाहिए। इसके अलावा गरीबों को कभी भी नहीं सताना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें