करें शनिदेव के इन दस नामों का जाप
- फोटो : amar ujala
करें शनिदेव के दस नामों का जाप
शनि जयंती के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि देव के दस नाम का जाप करना चाहिए।
कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:।
सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:।।
इस मंत्र में शनि के 10 नाम हैं। ये नाम हैं कोणस्थ, पिंगल, बभ्रु, कृष्ण, रौद्रान्तक, यम, सौरि, शनैश्चर, मंद और पिप्पलाद।
शनि देव के मंदिर में शनि पूजा के साथ ही शनि के दस नाम मंत्रों का जप करना चाहिए। इस जप से शनि दोष दूर होते हैं। मंत्र जप कम से कम 108 बार करना चाहिए।