Astrology Tips: हर व्यक्ति की तमन्ना होती है कि उसे अच्छा स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि हासिल हो। इसके लिए वह कठिन परिश्रम के साथ कई उपाय भी करता है, फिर भी कई बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि आपको कड़ी मेहनत और प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है तो इसके लिए ग्रह नक्षत्र को जिम्मेदार माना जाता है। ऐसे में अगर आप लगातार पैसों की तंगी, ग्रह क्लेश जैसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अपने घर में वास्तु के अनुसार ऐसी कुछ चीजों को रखना चाहिए जिससे आपकी समस्या हल हो सके। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप आर्थिक तंगी से पूर्ण रूप से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको पौधों से जुड़े कुछ उपाय करने चाहिए। इन उपायों को अपनाकर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। साथ ही इससे आपका घर धन-धान्य से भरा रहता है। वैसे तो पेड़-पौधे घर की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको घर में कुछ खास पौधे लगाने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं आर्थिक तंगी दूर करने में कौन से पौधे सहायक होते हैं।