फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि जयंती 2019 : शनिदेव की पूजा करते समय इन 10 बातों का जरूर रखें ध्यान

Fri, 24 May 2019 10:41 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
shani dev
शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। व्यक्ति के कर्मो के अनुसार शनिदेव अच्छा या बुरा फल देते हैं। जिस किसी की कुंडली में शनि की अशुभ छाया पड़ती है उसे तमाम तरह परेशानियों और बाधाओं का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर शनि की शुभ छाया पड़ने लगे तो व्यक्ति राजा की भांति सुख- सुविधा से संपन्न हो जाता है। शास्त्रों में शनि देव की पूजा करने के कुछ नियम बताए गए है। जिसका पालन जरूर करना चाहिए।  

शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)
विज्ञापन

2 of 11
shanidev
1- शनिदेव की पूजा करते समय कभी भी उनकी प्रतिमा या तस्वीर को देखते समय उनकी आंखो में नहीं देखना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 11
shani dev
2-  शनिदेव की पूजा करते समय मंदिर में हनुमानजी के दर्शन और पूजा भी करनी चाहिए।

4 of 11
shani dev
3- शनि जयंती, शनि अमावस्या या शनिवार के दिन पूजा में ब्रह्मचर्य का पालन करना जरूर चाहिए।
विज्ञापन

5 of 11
shani dev
4- शनि जयंती पर काले तिल और लोहे से बनी चीजों का दान करना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 11
shani dev
5- शनि देव की पूजा करने से पहले शरीर पर तेल मालिश कर स्नान करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 11
shani dev
6- गाय और कुत्तों को भी तेल में बने खाने की चीजें खिलानी चाहिए। 

8 of 11
shani dev
7- सूर्यदेव की पूजा शनि जयंती या अमावस्या के दिन न ही करें तो अच्छा है।

9 of 11
shani dev
8- शनि जयंती या शनि अमावस्या पर यात्रा को भी स्थगित कर देना चाहिए।

10 of 11
shani dev
9- शनि जयंती या अमावस्या पर भूलकर भी बाल और नाखून नहीं काटना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की आर्थिक तरक्की में रुकावटें पैदा होने लगती है।
विज्ञापन

11 of 11
shani dev
10- शनि अमावस्या पर किसी भी महिला का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनि क्रोधित होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें