फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि जयंती 2018: बन रहा अद्भुत संयोग, इन उपायों को करने से खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

Mon, 14 May 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
shani dev
ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या यानी 15 मई को विशेष योग में शनि जयंती मनाई जाएगी। ऐसे में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए यह उपाय करेंगे तो आपको सौभाग्य मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 7
shani dev
ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम ने बताया कि, इस बार शनि जयंती के दिन सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इसके साथ ही वटसावित्री अमावस्या और भौमवती अमावस्या भी है। इसलिए इस खास योग में अगर साढ़ेसाती, शनि के ढैया या महादशा से जूझ रहे लोगों के कष्ट इस दिन हमेशा के लिए दूर हो सकते हैं। इसलिए शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय जरूर करें।
विज्ञापन

3 of 7
shani dev
शनि जयंती के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से रोग दूर होते है। कलयुग में शनि की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन दान करना चाहिए। सुन्दरकाण्ड या हनुमान चालीसा का रोजाना पाठ करना चाहिए।

4 of 7
सूर्योदय से पहले उठना चाहिए और स्नान के बाद शनि महाराज की पूजा करनी चाहिए। सरसों के तेल में तिल डालकर शनिदेव की प्रतिमा के नीचे दीपक को जला कर रखना चाहिए। इस दिन काले कपड़े पहने।
विज्ञापन

5 of 7
cow
इस दिन मांस मदिरा से बचना चाहिए। हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। शनि महाराज की कृपा के लिए गाय की सेवा करनी चाहिए। शनि शांति के लिए शनि दोष शांति यत्र भी लाभदायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
leather shoes
नाखूनों से जमीन खोदने से बचना चाहिए। शनि की कृपा के लिए काले कपडे, जामुन, काली उडद, काले जूते, तिल, लोहा, तेल आदि का दान करें। इस दिन काले चने को भूनकर उनका भोग शनिदेव को लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
काले घोड़े के नाल की अंगूठी या नाव के कील की अंगूठी पहनना भी साढ़ेसाती के कष्ट में राहत देता है। इस दिन काली चीटियों को आटा या फिर मीठा खिलाने से भी लाभ मिलता है। इस दिन कांसे की कटोरी में तेल भरकर उसे रात  को रख दें। इसके बाद सुबह उसमें अपना चेहरे देखें और उसे शनिदेव की मूर्ति पर चढ़ाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें