फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल ग्रह ने बदली अपनी चाल, इन 4 राशि के जातकों के लिए शुरू हुआ शुभ समय, खुलने वाली है किस्मत

Fri, 11 May 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
astrology
 चाल बदलकर मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में इन राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत बन रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
astrology - फोटो : google
ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, मंगल ग्रह नवंबर माह यानी तकरीबन सात महीने इसी राशि में रहेंगे। यश, कीर्ति और सुख समृद्धि देने वाले इस ग्रह के परिवर्तन से वैसे तो सभी राशियों पर कुछ न कुछ असर पड़ेगा, लेकिन चार राशियों पर इस ग्रह का बेहद ही शुभ संयोग बन रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
aries - फोटो : aries
मेष राशि: राशि के जातकों के लिए शुभ समय है। इस दौरान आपको रोजगार के नए अवसर मिलने की संभावना बन रही है। आपको धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। वहीं अगर कैरियर संबन्धी कोई परेशानी है तो वह भी दूर हो जाएगी।

4 of 7
धनु राशि - फोटो : sagittarius sign
धनु राशि: मंगल का यह परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लाया है। लेकिन आपको शत्रुओं से बचने की जरूरत है। अगर आप मेहतन करें तो आपकी पुरानी से पुरानी मुश्किलें भी आसान हो जाएंगी। साथ ही इस समय में आपको पुरानी समस्याओं से भी छुटकारा मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

5 of 7
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह अच्छा समय है। अगर किसी काम को शुरू करने की ठानी है तो जल्दी कर लें, इसमें कोई रुकावट नहीं आएगी। साथ ही कई यात्राओं के भी योग बन रहे हैं। वहीं लव मैरिज करने वाले भी जल्द मुहूर्त निकलवाएं यह उनके दांपत्य जीवन में खुशाहली लाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
मकर राशि - फोटो : capricorn sign
मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन पदोन्नि देने वाला है। मंगल ग्रह के शुभ प्रभाव से इस राशि वालों के सभी रुके हुए काम बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों को भी आगे बढ़ने में सफलता मिलेगी। वहीं छात्रों को भी इस समय पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। ऐसा करने से उनकी तरक्की के रास्ते जल्दी खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुंभ राशि - फोटो : aquarius sign
वहीं अन्य राशि वालों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। उन पर शारीरिक कष्ट और शत्रुओं के वार की संभावना है। खासकर कुंभ राशि वालों को इस बात पर विशेष ध्यान देना होगा कि शत्रुओं के बचें और उन्हें अपने सीक्रेट्स न बताएं। इससे आपको नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें