फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायाधीश शनि हमेशा देते हैं ऐसे लोगों का साथ, तीन राशि पर है शनि की साढ़ेसाती की छाया

Tue, 20 Oct 2020 12:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मकर राशि में शनि
शनिदेव सभी नौ ग्रहों में न्यायाधीश माने गए हैं। यह व्यक्ति को उनके द्वारा किए गए अच्छे और बुरे काम के आधार पर ही फल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि किसी जातक की कुंडली में किस भाव में बैठे हैं इसका विशेष महत्व होता है। शनि देव सूर्य और छाया की संतान हैं। इन्हें मकर और कुंभ राशि का स्वामित्व प्राप्त है। शनि मेष राशि में नीचराशिगत और तुला राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। शनिदेव की छाया जितनी अशुभ मानी जाती है उतनी ही जातकों पर पड़ने वाली कृपा लाभ पहुंचाने वाली होती है। आइए जानते हैं शनि से जुड़ी कुछ खास बातें.....
विज्ञापन

2 of 5
शनि 2020
शनि हमेशा उन लोगों को परेशान करते हैं जो हमेशा निर्धनों और गरीब व्यक्तियों का सताते हैं। इसलिए कभी भी गरीबों को परेशान नहीं करना चाहिए बल्कि उनकी हमेशा मदद करें। शनि देव कर्मो के आधार पर फल देने वाले देवता हैं। यह व्यक्ति को उनके अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार ही शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं।

गोचर करते हुए शनिदेव आपकी कुंडली के 12 भावों में कैसे देते हैं फल

विज्ञापन

3 of 5
shanidev
शनिदेव हमेशा उन लोगों पर अपनी कृपा बरसाते हैं जो मेहनती, अनुशासित, दूसरों को सम्मान करने वाले और धर्म के रास्ते पर चलते हैं। शनिदेव की कृपा पाने और शनि दोषों से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना चाहिए।

ज्योतिष: सूर्य से लेकर राहु-केतु तक, दोषों से मुक्ति के लिए करें ये आसान उपाय

4 of 5
shani dev
हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे विशेष पूजा करनी चाहिए। शनि का गोचर इस समय मकर राशि में ऐसे में धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shani dev
 शनिवार के दिन शमी के पेड़ की भी पूजा करें। इसके अलावा शनि के सामने तेल का दीपक जलाएं। शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें