हर व्यक्ति के जीवन में थोड़ी बहुत समस्याएं तो आती ही रहती हैं पंरतु कभी परिस्थितियां ऐसी भी हो जाती हैं, जब व्यक्ति को उससे निकलने का कोई रास्ता नहीं सूझता है। इन समस्याओं से निकलने के लिए लोग विभिन्न तरह को तरीके अपनाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि मात्र पशु-पक्षियों की सेवा करने से आप अपने जीवन की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग पशु-पक्षियों की निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं, उनके ऊपर सदैव ईश्वर की कृपा बनी रहती है और उन्हें सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है। जानते हैं कि किस तरह कौन से पशु-पक्षियों की सेवा करके आप समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।