Donate These Things In Sawan Month: आज से सावन का महीना शुरू हो चुका है। यह महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था का है। सावन का यह महीना भगवान भोलेनाथ का प्रिय मास है। इसीलिए इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग पूरी श्रद्धा से पूजा करते हैं। मान्यता है कि सावन के महीने में दान करने से पाप कार्यों से मुक्ति मिलती है और भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। सावन में महादेव की पूजा, अभिषेक और शिव कथा पढ़ने और सुनने को बहुत महत्व दिया गया है। कुछ लोग जीवन और परिवार में समस्याओं के समाधान के लिए श्रावण महीने में दान करते हैं। सावन के महीन में दान-पुण्य अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इस बात का उल्लेख शिव पुराण और लिंग पुराण में मिलता है। यदि सावन के महीने में भक्त कुछ खास वस्तुओं का दान करेंगे तो भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होंगे। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय-