फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daan In Shravan Month: सावन के महीने में करेंगे अगर इन चीजों का दान, तो होगी भोलेनाथ की कृपा

Thu, 14 Jul 2022 01:46 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Donate These Things In Sawan Month - फोटो : अमर उजाला
Donate These Things In Sawan Month: आज से सावन का महीना शुरू हो चुका है। यह महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था का है। सावन का यह महीना भगवान भोलेनाथ का प्रिय मास है। इसीलिए इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग पूरी श्रद्धा से पूजा करते हैं। मान्यता है कि सावन के महीने में दान करने से पाप कार्यों से मुक्ति मिलती है और भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। सावन में महादेव की पूजा, अभिषेक और शिव कथा पढ़ने और सुनने को बहुत महत्व दिया गया है। कुछ लोग जीवन और परिवार में समस्याओं के समाधान के लिए श्रावण महीने में दान करते हैं। सावन के महीन में दान-पुण्य अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इस बात का उल्लेख शिव पुराण और लिंग पुराण में मिलता है। यदि सावन के महीने में भक्त कुछ खास वस्तुओं का दान करेंगे तो भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होंगे। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय- 
विज्ञापन

2 of 4
सावन में करें इन चीजों का दान - फोटो : अमर उजाला
सावन में करें इन चीजों का दान 
  • श्रावण के महीने में चंदन, चावल, चांदी, मिश्री, गाय का घी, दूध , खीर और सफेद फूल का दान करने से सभी मनोकामना पूर्ण होगी। यह परिवार में शांति और सुख प्राप्त करने में भी मदद करता है। 
  • माना जाता है कि सावन के महीने में बैल(नंदी) और गाय को घास  खिलाने से शिव की कृपा प्राप्त करने में मदद मिलती है।
  • बिल्व पत्र , शमी पत्र , शिवलिंगी पत्र और आंवला के पत्ते भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने से पाप कर्म से मुक्ति मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 4
सावन में करें इन चीजों का दान - फोटो : istock
  • सावन के महीने में बिल्व, आंवला, कटहल और आम के पेड़ लगाने से दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा और व्यक्ति धनवान बनेगा।
  • कालसर्प दोष को दूर करने के लिए सावन के महीने में तांबे, कांसे या चांदी से बने सांपों का जोड़ा किसी मंदिर या पवित्र स्थान पर दान करें।
विज्ञापन

4 of 4
सावन में करें इन चीजों का दान - फोटो : iStock
  • सावन के महीने में लोगों को रुद्राक्ष दान करने से प्रतिष्ठा में सुधार होगा।
  • मोक्ष की प्राप्ति के लिए सावन के महीने में मनुष्य को अन्न, जल, घोड़ा, गाय, वस्त्र, बिस्तर, कुर्सी या छतरी का दान करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें