कुंभ राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। शनि इस राशि के स्वामी भी हैं ऐसे में शनि के वक्री होने पर आपके काम कामकाज में गिरावट देखने को मिल सकती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यदि आपकी जन्म कुंडली में वक्री शनि शुभ स्थिति में हैं तो आपको इस अवधि में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अशुभ होने पर आपके कार्यों में तमाम प्रकार की बाधाएं आएंगी। अशुभ शनि जातकों को शारीरिक और मानसिक कष्ट देते हैं।