फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरो का आकार देखकर जानिए कैसा है व्यक्ति का स्वाभाव और क्या है उसकी विशेषता

Thu, 31 Dec 2020 12:17 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : palmistry foot
सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसके द्वारा व्यक्ति के शरीर पर उपस्थित निशान, तिल और अंगों की बनावट को देखकर स्वाभाव, विशेषता और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। वैसे तो किसी भी व्यक्ति के स्वाभाव और चरित्र के बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता, परंतु सामुद्रिक शास्त्र भी प्राचीनतम विद्याओं में से एक माना जाता है। इसी विषय में आज व्यक्ति के पैरो के आकार के हिसाब से जानेंगे कि उसकी विशेषता औऱ स्वाभाव कैसा है। तो चलिए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
foot - फोटो : social media
चौड़े पैर वाले लोग
यदि किसी व्यक्ति के पैर ज्यादा चौड़े हैं तो माना जाता है कि वह बहुत मेहनती होता है। ऐसे लोग कुछ क्षण के लिए भी खाली नहीं बैठना चाहते हैं। ये लोग स्वयं तो मेहनत करते ही हैं साथ ही यह दूसरों को भी खाली बैठे हुए नहीं देख पाते हैं। ये लोग उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं कि जो केवल बातें करने में विश्वास रखते हो और कार्य करने में पीछे रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
छोटे पैर वाले व्यक्ति
जिन लोगों के पैर छोटे होते हैं, उन्हें केवल सुंदर और अच्छी वस्तुओं से ही लगाव रहता है। ये लोग चाहते हैं कि लोग उनके आस-पास घूमें। भले ही ये दूसरों के सामने आने से हिचकते हो पर उसके बावजूद भी लोगों पर अपना प्रभाव बनाए रखते हैं। 
 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
नीचे से उठे हुए पैर वाले लोग
जिन लोगों के नीचे की ओर से सपाट ना होकर उठाव वाले यानि की धरती पर पैर रखने पर कुछ जगह खाली रहती है तो ऐसे लोग बौद्धिक तो होते ही हैं, लेकिन साथ में स्वप्नशील भी होते हैं। इन्हे खयाली पुलाव पकाने यानि दिन में सपने देखने का शौक होता है।
 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
सपाट पैर वाले व्यक्ति
जिन लोगों के पैर नीचे की ओर से सपाट होते हैं, वे यथार्थ में रहना पसंद करते हैं, लेकिन सपने भी खूब देखते हैं और लोग दूसरों की कंपनी में खुश रहते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
गद्देदार पैर वाले लोग
जिन लोगों के कुछ फूले-फूले रहते हैं यानि कि जिन्हें देखकर सूजन का एहसास हो। ऐसे लोग अपने मन की भावनाएं आसानी से किसी के सामने जाहिर नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण ये कभी-कभी अंदर से बहुत परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पैर - फोटो : foot
कटे-फटे पैर वाले व्यक्ति
वैसे तो सर्दियों के दिनों में ज्यादातर लोगों के एड़ियां फटने की समस्या हो जाती हैं, लेकिन जिन लोगों के पैरो एड़ियां, उंगलियां और तलवे हमेशा फटे हुए रहते हैं, वे लोग अपने जीवन के बारे में निर्णय लेने में भी सक्षम नहीं रहते हैं। इन्हें अपने जीवन के बारे में ही कोई सही राह नहीं पता होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें