फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2020: आज दिनभर में ये हैं रक्षाबंधन के तीन शुभ मुहूर्त

Mon, 03 Aug 2020 10:28 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Raksha Bandhan 2020
Rakhi Muhurat time 2020: रक्षाबंधन का पर्व आज मनाया जा रहा है। राखी का यह त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हर शुभ अवसर पर शुभ घड़ी का विचार किया जाता है। रक्षाबंधन पर भी शुभ मुहूर्त को भी देखा जाता है। इसलिए भद्राकाल में राखी नहीं बांधी जाती है। रक्षाबंधन पर सुबह 9.29 बजे तक भद्रा रहेगी। वहीं आज सुबह 7.30 बजे के बाद से पूरे दिन श्रवण नक्षत्र लगा रहेगा। इसके साथ पूर्णिमा तिथि रात में 9.30 तक रहेगी। 
विज्ञापन

2 of 4
Raksha Bandhan 2020 - फोटो : Pixabay
आज दिनभर ये तीन मुहूर्त है राखी बांधने के लिए शुभ
हिन्दू पंचांग की गणना के अनुसार रक्षाबंधन के दिन आज दिनभर तीन शुभ मुहूर्त बताए जा रहे हैं। शुभ मुहूर्त में भाई की कलाई में राखी बांधना बेहद शुभ होता है। आज दिन में राखी बांधने का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 9:35 से 11.07 तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 2.35 से 3.35 तक और अंतिम मुहूर्त शाम 4.00 से रात 8.35 तक रहने वाला है। इसके अलावा यदि कोरोना की वजह से आज राखी नहीं बांध पा रहे हैं तो जन्माष्टमी तक भी राखी बांधी जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
Raksha Bandhan 2020 - फोटो : Needpix.com
भद्राकाल में इसलिए नहीं बांधी जाती है राखी 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भद्रा एक विशेष समय होता है जिसमें किसी भी तरह का शुभ कार्य शुरू नहीं किया जाता है। अच्छे मुहूर्त अथवा भद्रा रहित काल में शुभ कार्य करने से पर कार्य में सिद्धि और विजय प्राप्ति होती है। वहीं कुछ का मानना है कि भद्रा शनिदेव की बहन हैं जिस कारण से उनका स्वभाव भी शनि की तरह क्रूर है ऐसे में भद्राकाल में किसी भी तरह का शुभ कार्य करना अच्छा नहीं रहता है। शास्त्रों में रक्षाबंधन का पावन कर्म भद्रा रहित समय में करने का विधान है। 
विज्ञापन

4 of 4
Raksha Bandhan 2020 - फोटो : Social media
शुभ मुहूर्त पर राखी बांधना होता है परम कल्याणकारी
अच्छे मुहूर्त अथवा भद्रा रहित काल में भाई की कलाई में राखी बांधने से भाई को कार्य सिद्धि और विजय प्राप्त होती है। इस दिन चंद्रमा अपने ही नक्षत्र और मकर राशि में रहेंगे, इसलिए भद्रा का वास पाताल लोक में रहेगा, अतः इस बार भद्राकाल भय भी नहीं रहेगा और ये पर्व सभी भाई-बहनों के लिए परम कल्याणकारी रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें