फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहु भी बनाता है धनवान, जानें राहु की खास बातें

Sun, 22 Dec 2019 06:58 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राहु का नाम सुनते ही लोगों के मन में तरह-तरह का डर और आशंकाएं घर कर जाती हैं। ज्योतिष में 9 ग्रहों की प्रमुखता रहती है। इन्ही 9 ग्रहों में राहु को पापी ग्रह माना जाता है। राहु अशुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है लेकिन यह जरूरी नहीं कि यह हर समय यह अशुभ फल ही देता है बल्कि कुछ परिस्थितियों में यह शुभ फल भी देता है। राहु के शुभ फल से व्यक्ति धनवान और राजयोग का सुख भी प्राप्त करता है। आइए जानते हैं राहु ग्रह के शुभ-अशुभ असर...
विज्ञापन

2 of 4
कुंडली में राहु की शुभ-अशुभ स्थिति
  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि, शुक्र और बुध लग्न भाव के स्वामी हैं तो राहु शुभ फल दे सकता है। राहु शुक्र, शनि और बुध का मित्र माना जाता है।
  • वहीं अगर कुंडली में सूर्य, चंद्र, मंगल या चंद्रमा लग्न भाव के स्वामी हैं तो राहु से अशुभ फल मिल सकते हैं। क्योंकि राहु इन ग्रहों का शत्रु है।
  •  कुंडली के तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव में राहु शुभ फल देता है।
विज्ञापन

3 of 4
शुभ राहु का व्यक्ति पर असर
  • कुंडली में राहु शुभ होने पर उस व्यक्ति का स्वभाव कठोर और तेज बुद्धि वाला व्यक्ति होता है।
  • जिन व्यक्तियों की कुंडली में राहु शुभ जगह पर आता है वह व्यक्ति धार्मिक स्वभाव का होता है।
  • राहु के सकारात्मक प्रभाव से व्यक्ति अध्यात्म के क्षेत्र में आगे बढ़ने लगता है।
  • राहु का शुभ प्रभाव यश और सम्मान के साथ-साथ धनवान भी बना देता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
राहु के अशुभ प्रभाव
  • यह राहु का ही अशुभ प्रभाव हैं कि व्यक्ति झूठ, धोखा, छल और कपट जैसी बुरी आदतों का शिकार हो जाता है।
  • व्यक्ति राहु के अशुभ प्रभाव से षडयंत्र और दूसरों को परेशान करने लगता है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें