rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर छठे भाव से होगा। इस भाव से जातक के रोग, ऋण, शत्रु, नौकरी का पता लगाया जाता है। इस भाव में विराजमान होकर राहु की दृष्टि आपके दशम भाव, बारहवे भाव और दूसरे भाव पर होगी। राहु का गोचर आपके जीवन में किसी वरदान से कम नहीं है। इस समय आपको नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी बड़ी नौकरी का ऑफर आपको आगे से मिलेगा। राहु की कृपा से राजनीति से जुड़े जातक इस समय जबरदस्त सफलता मिलेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। अब विदेश जाने का आपका सपना पूरा हो सकता है। इस समय पारिवारिक विवाद में न ही पड़े तो अच्छा है।