फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2025: कुछ दिन बाद शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगी नौकरी में तरक्की

Sat, 13 Dec 2025 11:49 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Rashi Parivartan: 20 दिसंबर 2025 को शुक्र का धनु राशि में गोचर होगा। जानिए प्रेम, विवाह, सुख-सुविधाओं और सभी राशियों पर इसके प्रभाव
 
विज्ञापन
1 of 15
शुक्र गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव - फोटो : Amar Ujala
Shukra Gochar in Dhanu Rashi: ज्योतिष शास्त्र में सुख, प्रेम, सौंदर्य और वैवाहिक जीवन के कारक ग्रह शुक्र एक बार फिर अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। 20 दिसंबर 2025 को शुक्र देव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के साथ ही कई राशियों के जीवन में प्रेम संबंधों, पारिवारिक सुख और भौतिक सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। धनु राशि में शुक्र लगभग 25 दिनों तक विराजमान रहेंगे और इसके बाद 13 जनवरी 2026 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शुक्र का यह राशि परिवर्तन खास महत्व रखता है। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, विवाह, कला, विलासिता और सुख-सुविधाओं का प्रतीक माना जाता है। जब भी शुक्र अपनी चाल बदलते हैं, तो उसका प्रभाव व्यक्ति के भावनात्मक जीवन, रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। ऐसे में शुक्र का धनु राशि में गोचर कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है।
Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण
विज्ञापन

2 of 15
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन - फोटो : adobe stock
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन
सुख, प्रेम और विलासिता के कारक ग्रह शुक्र 20 दिसंबर 2025 को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र देव धनु राशि में लगभग 25 दिनों तक विराजमान रहेंगे और इसके बाद 13 जनवरी 2026 को मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का यह परिवर्तन व्यक्तिगत जीवन से लेकर सामाजिक और वैश्विक स्तर तक प्रभाव डालने वाला माना जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 15
धनु राशि में शुक्र का प्रभाव - फोटो : adobe stock
धनु राशि में शुक्र का प्रभाव
धनु राशि में शुक्र का गोचर होने से धर्म, अर्थ और काम। ये तीनों पुरुषार्थ मजबूत होते हैं। इस दौरान बड़े सामाजिक और धार्मिक कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं, जिससे इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। हालांकि, शुक्र के प्रभाव से कुछ लोगों की सेहत में उतार-चढ़ाव भी संभव है। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के योग बनेंगे, वहीं विपरीत लिंग के लोगों के कारण कार्यक्षेत्र में बदलाव या नए अवसर सामने आ सकते हैं। सुख-सुविधाएं, यात्राएं और भौतिक व शारीरिक सुखों से जुड़े मामलों में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल सकता है। शुक्र के पृथ्वी के समीप होने और अमृत संजीवनी से जुड़े होने के कारण बाजार में कुछ वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि की संभावना भी जताई जा रही है।

4 of 15
खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन अनुभव भी लाभदायक रहेंगे। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
शुक्र का यह गोचर आपके नवम भाव को सक्रिय करेगा। भाग्य से जुड़े मामलों में धीरे-धीरे सुधार होगा। विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। प्रेम जीवन में दूरी या विचारों का मतभेद संभव है, इसलिए संवाद बनाए रखना जरूरी होगा। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन अनुभव भी लाभदायक रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 15
संयम और धैर्य से काम लेना लाभकारी रहेगा। - फोटो : amar ujala
वृष राशि
शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर संवेदनशील रहेगा। दांपत्य जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अचानक खर्च या धन हानि की संभावना है। स्वास्थ्य, विशेषकर गुप्त रोग या थकान से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। संयम और धैर्य से काम लेना लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन

6 of 15
अविवाहित जातकों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
शुक्र का गोचर आपके सप्तम भाव में होगा, जो आपके लिए बेहद शुभ है। विवाह और साझेदारी के मामलों में सफलता मिलेगी। अविवाहित जातकों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। व्यापार में साझेदार से लाभ होगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन

7 of 15
कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
यह गोचर आपके षष्ठ भाव में होगा। नौकरी में स्थिरता आएगी और विरोधियों पर विजय मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन खान-पान में लापरवाही न करें। प्रेम संबंधों में समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी।

8 of 15
कला, मनोरंजन और शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
शुक्र आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे। प्रेम, संतान और रचनात्मकता से जुड़े मामलों में शुभ संकेत मिलेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। कला, मनोरंजन और शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। हालांकि भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।

9 of 15
वाहन या संपत्ति से जुड़ा निर्णय संभव है। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
शुक्र चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। घर-परिवार और सुख-सुविधाओं पर ध्यान बढ़ेगा। वाहन या संपत्ति से जुड़ा निर्णय संभव है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में मानसिक दबाव बढ़ सकता है, लेकिन पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

10 of 15
नए संपर्क और छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
शुक्र आपके स्वामी ग्रह हैं और यह गोचर तृतीय भाव में होगा। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए संपर्क और छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। भाई-बहनों से संबंध बेहतर होंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन संवाद से रिश्ते मजबूत होंगे।

11 of 15
वाणी में मधुरता रखें, नहीं तो पारिवारिक विवाद हो सकता है। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
शुक्र द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। धन आगमन के योग बनेंगे, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। वाणी में मधुरता रखें, नहीं तो पारिवारिक विवाद हो सकता है। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। खान-पान पर नियंत्रण जरूरी होगा।

12 of 15
लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। - फोटो : amar ujala
धनु राशि
शुक्र लग्न भाव में गोचर करेंगे। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और आत्मविश्वास मजबूत होगा। प्रेम जीवन में नए अवसर मिलेंगे। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अत्यधिक भोग-विलास से बचना जरूरी है।

13 of 15
खर्च बढ़ेंगे और मानसिक बेचैनी रह सकती है। - फोटो : amar ujala
मकर राशि
शुक्र द्वादश भाव में गोचर करेंगे। खर्च बढ़ेंगे और मानसिक बेचैनी रह सकती है। नींद और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम जीवन में दूरी संभव है। विदेश यात्रा या विदेशी संपर्क के योग बन सकते हैं।

14 of 15
आय में वृद्धि और इच्छाओं की पूर्ति होगी। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
शुक्र एकादश भाव में गोचर करेंगे। आय में वृद्धि और इच्छाओं की पूर्ति होगी। मित्रों और सामाजिक दायरे से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध मित्रता से आगे बढ़ सकते हैं। करियर में नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

15 of 15
करियर में उन्नति, मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। - फोटो : amar ujala
मीन राशि
शुक्र दशम भाव में गोचर करेंगे, जो अत्यंत शुभ माना जाता है। करियर में उन्नति, मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन संतुलित रहेगा। कला, मीडिया और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें