Horoscope 2026: वर्ष 2026 के शुरू होने में अब चंद ही दिन बचे हुए हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2026 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा वहीं कुछ ग्रहों की दूसरे ग्रहों के साथ युति भी बनेगी। ये युति मित्र और शत्रु दोनों ही ग्रहों के साथ बनने जा रही है। ग्रहों की युति संबंध का असर देश दुनिया के साथ-साथ सभी जातकों के जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दे कि नववर्ष 2026 के शुरआत में ही दो ग्रहों की युति देखने को मिलेगी। ये ग्रह हैं शनि और शुक्र। जो दोनों ही मित्र ग्रह हैं। न्यायाधीश शनि और सुख दाता शुक्र की यति मीन राशि में बनने जा रही है। इन दोनों ही ग्रहों की युति से कुछ राशि वालों को लिए अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है। नए वर्ष में आकस्मिक धन लाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं जिससे कुछ राशि वालों को बहुत अधिक लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।