फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बनने से पहले अपनी राशि से जान लें यह खास बात

Wed, 20 Apr 2016 04:13 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
- फोटो : getty images
हर माता-पिता अपने बच्चे के पालन पोषण को लेकर चिंतित होते हैं। जिन लोगों की शादी तक नहीं हुई होती, वे भी अपने अभिभावकों को देख कर ये सीखते हैं कि वे अपने बच्चों के साथ कैसे पेश आएंगे और कैसे नहीं। लेकिन आपके रवैये पर आपकी राशि का भी असर पड़ता है। जानिए, आप अपने बच्चों के लिए कैसे माता-पित साबित होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

राशि बताएगी आप कैसे पालेंगे बच्चे

2 of 13
मेष- आप अच्छे माता-पिता बनेंगे यानी ऐसा जो न अपने बच्चों को जरूरत से ज्यादा प्यार करते हैं न डांटते हैं। आप अपने बच्चों को हर वक्त लाड़ प्यार नहीं करेंगे लेकिन उन्हें अपने फैसले लेने की छूट देंगे। आपका उनसे दोस्तों जैसा रिश्ता होगा। उनके साथ अच्छे अच्छे पल बिताना न भूलें।
विज्ञापन

राशि बताएगी आप कैसे पालेंगे बच्चे

3 of 13
वृष राशि- आपको अपने बच्चों के साथ व्यव्हार करते वक्त या उनका पालन पोषण करते वक्त ये सीखना होगा कि कहीं आपकी या दूसरे की भावनाएं बीच में न आ जाएं। आप अपने बच्चों को पूरी तरह स्वतंत्र और शिष्ट बनाने की कोशिश करेंगे लेकिन उनसे बहुत उम्मीद मत रखिएगा कि वे हर चीज में अव्वल ही हों। आप जब अपने बच्चों के मामलों से निपट रहे हों तो दूसरों के बहकावे में मत आइएगा।

राशि बताएगी आप कैसे पालेंगे बच्चे

4 of 13
- फोटो : gemini sign
मिथुन- आप अति संवेदनशील अभिभावक होंगे। उनकी हर चीज में आपको जरूरत से ज्यादा चिंता होगी। फिर भी आप आगे बढ़ कर उनकी हर चीज में खुशी खुशी हिस्सा लेंगे। आपको ये समझने की जरूरत है कि उनका साथ देना सही है लेकिन इस कारण उनकी चीजें जानने के लिए कहीं आप उनके पीछे ही न पड़ जाएं। अपने बच्चों की तुलना दूसरों से मत कीजिएगा।
 
विज्ञापन

राशि बताएगी आप कैसे पालेंगे बच्चे

5 of 13
कर्क राशि- आप अपने बच्चों को उनकी पूरी जरूरी छूट देंगे और इस तरह उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने लायक बनाएंगे। आपको जानबूझ कर भी खुद को उनके मामलों से थोड़ा दूर रखना पड़ेगा। उनके साथ थोड़ा कड़क ही रहें।
विज्ञापन

राशि बताएगी आप कैसे पालेंगे बच्चे

6 of 13
सिंह- आप हर उस चीज में बड़े शौक से हिस्सा लेंगे जो आपके बच्चे करेंगे। लेकिन उन्हें अपने फैसले लेने की थोड़ी स्वतंत्रता जरूर दें। अपने मन के डर का उन पर असर न पड़ने दें। जरूरत है कि आप उनके भावात्मक पक्ष को मजबूत करने की तरफ ज्यादा ध्यान दें, न कि उन्हें अच्छी सी अच्छी ऐश और आराम भरी जिंदगी देने पर।
विज्ञापन

राशि बताएगी आप कैसे पालेंगे बच्चे

7 of 13
कन्या- आप अपने बच्चों को कुछ ज्यादा ही स्वतंत्र बना देंगे, हालांकि ये अच्छी बात है लेकिन उनकी जरूरतों का भी ध्यान रखना है आपको। आप चाहेंगे तो कि आपके बच्चे को हर चीज सबसे अच्छी मिले लेकिन इस कारण उआप वास्तविकता और भावात्मका की बच लकीर खींच देंगे जिस कारण बच्चे का मन दुख सकता है। जरूरत है आप बच्चों को छोड़ा समझें। हर बार उन पर अपनी मर्जी न थोपें।

राशि बताएगी आप कैसे पालेंगे बच्चे

8 of 13
तुला- आप अपने बच्चे के पालन पोषण को लेकर बहुत सख्त और हठी स्वभाव के होंगे लेकिन फिर भी आप उनके साथ थोड़े सरल रहेंगे। आप उनकी चीजों में हिस्सा भी लेंगे और इसके जरिए अपना बचपन भी फिर से जी पाएंगे। जरूरत है अपने बच्चे को थोड़ा आजादी से जीने देने की।

राशि बताएगी आप कैसे पालेंगे बच्चे

9 of 13
- फोटो : scorpio sign
वृश्चिक- आप अपने बच्चों के लिए बहुत ही ज्यादा रक्षात्मक यानी हर चीज में उन्हें बचा कर रखने वाले होंगे। आप अपने बच्चे को खुद से दूर नहीं होने देंगे। आप उनकी पसंद की भी इज्जत करेंगे और इस तरह उनके फैसलों को और सही दिशा देंगे। लेकिन आपको ये समझना होगा कि कब आपको पीछे रहना है और बच्चे को आगे बढ़ कर काम करने देना है।

राशि बताएगी आप कैसे पालेंगे बच्चे

10 of 13
- फोटो : sagittarius sign
धनु- आप अपने बच्चों के साथ मिल कर खुद भी शरारतें करेंगे, उन्हें बिगाड़ेंगे भी औऱ खूब लाड़ करेंगे। आप अपने बच्चे को अच्छी से अच्छी चीज देने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। जरूरत होगी कि आप उन्हें सिखाएं कि कैसे आपके पल्लू से बाहर निकलें और आगे बढ़ें। 

राशि बताएगी आप कैसे पालेंगे बच्चे

11 of 13
मकर- आप कुछ ज्यादा ही अपने बच्चों की रक्षा करेंगे और उन पर अफना हुक्म चलाएंगे। उनकी चिंता करना सही है लेकिन आपको उन पर औऱ उनके फैसलों पर भी विश्वास करना सीखना होगा। उनके हर कदम पर अपना नजरिया बनाने की जरूरत नहीं है। उन्हें थोड़ी छूट दीजिए। 

राशि बताएगी आप कैसे पालेंगे बच्चे

12 of 13
कुंभ- आप अपने बच्चे के लिए एक मजबूत हस्ती की तरह होंगे जो उनमें आजादी, धैर्य और ताकत का भाव भरेंगे। आप कई बार उनकी जिम्मेदारियों के तले बोझिल महसूस करेंगे लेकिन इसे अपने चेहरे पर न आने दें। जरूरी है कि आप हर वक्त अपने बच्चे से आपकी राय लेने की उम्मीद न रखें वरना दुख होगा।
विज्ञापन

राशि बताएगी आप कैसे पालेंगे बच्चे

13 of 13
मीन- जैसे जैसे आप मैच्योर माता-पिता बनते जाएंगे वैसे वैसे आपको उनकी रोजाना की जिंदगी में ज्यादा हिस्सा न लेने की जरूरत होगी। आप उन्हें बड़े होने का मौका तो देंगे लेकिन उनके फैसलों पर विश्वास करना सीखना होगा। जरूरी टिप ये है कि अपने बीते हुए कल के अनुभवों को उन्हें सुना सुना कर उलझाएं न।  सोर्स- वोग.इन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें