फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः इस हफ्ते नौकरी व्यवसाय में भाग्यशाली रहेंगे यह

Sat, 16 Apr 2016 05:42 PM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राशि
इस हफ्ते की शुरुआत मंगल के वक्री होने के साथ होने जा रहा है। नवग्रहों में तीन बड़े ग्रहों की बदली चाल से जहां देश दुन‌िया पर असर होगा वहीं आपकी राश‌ि पर भी प्रभाव पड़ेगा। इस हफ्ते आपकी राश‌ि पर ग्रहों का कैसा प्रभाव होने जा रहा है क्या आपके ल‌िए यह हफ्ता भाग्यशाली रहेगा आपको नौकरी व्यवसाय में लाभ म‌िलेगा या फ‌िर नुकसान का सामना करना होगा।
विज्ञापन

मेष राश‌िः लाभ म‌िलने के आसार हैं

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
करियर और व्यवसाय के लिहाज से भी यह सप्ताह आपके लिये बहुत महत्वपूर्ण और भाग्यशाली रहने की संभावना है। अगर पर धन का निवेश करना चाह रहे हैं तो इसके ल‌िए यह सप्ताह ब‌िल्कुल उचित नहीं है। वैसे आर्थ‌िक मामलों में सप्ताह अनुकूल रहेगा लाभ म‌िलने के आसार हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः पर‌िवार के सदस्यों से व‌िवाद संभव है

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। घर पर थोड़ा संभल कर रहें जीवनसाथी या परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना है। अपने साथी की भावनाओं का खयाल रखें। हो सके तो अपने गुस्से पर नियंत्रण करें व संयम से काम लें। सप्ताहांत तक आपके जहन में भावनात्मक उथल-पुथल मची रहने के आसार हैं। इस हफ्ते अपना पूरा ध्यान कार्यस्थल अथवा व्यवसाय में लगाने पर करें तो परिणाम सकारात्मक मिलेंगें।

म‌िथुन राश‌िः कोई खुशखबरी मिल सकती है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा एक नई स्फूर्ति को महसूस कर सकते हैं जिस कारण कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन प्रशंसनीय हो सकता है। हो सकता है कोई बड़ा अवसर भी इस सप्ताह आपके हाथ लगे बशर्ते आप उसको लपक सकें। लेकिन आपके लिये सलाह है कि अति उत्साह से बचकर रहें और अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। अपने कामकाजी जीवन को अपने व्यक्तिगत व पारिवारिक जीवन पर हावि न होने दें। सकारात्मकता, संतुलन और संयम रखकर आप हर क्षेत्र में उन्नति की और अग्रसर हो सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः दांपत्य जीवन सुखद रहने के आसार हैं

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
यदि पिछले कुछ समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो जी जान से प्रयास करें कामयाबी मिल सकती है। यदि आपको किसी की मदद की जरुरत है तो निःसंकोच होकर अपने साथियों से मदद मांगें आप मदद के लिये एक हाथ मांगेंगे तो हो सकता है आपकी मदद के लिये दस हाथ आगे आएं। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का मन हो सकता है ऐसे में मुलाकात हो जाये तो उसकी खुशी का अंदाजा आप लगा सकते हैं। व्यावसायिक रुप से किसी नई परियोजना में निवेश करने का मन बना सकते हैं मुनाफा रहने के आसार हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः खर्चों पर नियंत्रण करने की कोशिश करें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी व्यस्तताओं वाला हो सकता है। आपके कामकाजी जीवन का असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ने के आसार हैं। हो सकता है कामकाज के दबाव के चलते आप अपने परिवार को पूरा समय न दे पायें। ऐसे में जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की संभावनाएं भी बन सकती है इसलिये अपने साथी को स्थिति से अवगत करवायें। सप्ताहांत पर किसी छोटी-मोटी यात्रा पर जाने के भी आसार हैं। आर्थिक रुप से अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य का विशेष रुप से ध्यान रखें। किसी हल्की बिमारी के भी लक्षण दिखाई दें तो नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
करियर और व्यवसाय के लिहाज से तो आपके लिये यह सप्ताह काफी बेहतरीन रहने के आसार हैं लेकिन आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है इसका कारण काम का दबाव हो सकता है। या फिर किसी घरेलू दिक्कत से काम प्रभावित होने पर भी आपका मूड खराब हो सकता है। हो सके तो अपने व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है।

तुला राश‌िः आर्थिक हालात पहले से बेहतर होंगें

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
यदि पिछले कुछ समय से कार्यस्थल या व्यवसाय में प्रतिद्वंदी आप पर हावि होने की कोशिश कर रहे हैं तो इस सप्ताह आप उन्हें मात देने में कामयाब हो सकते हैं। आपकी मेहनत और रचनात्मकता के आगे विरोधी बौने साबित हो सकते हैं बशर्ते आप हाथ आये अवसर को न जाने दें। संयम आपका सबसे बड़ा गुरु साबित हो सकता है इसलिये अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें आवेश में आकर या जल्दबाजी में किसी भी तरह का निर्णय न लें। आपके आर्थिक हालात पहले से बेहतर होंगें इसकी उम्मीद की जा सकती है। अपने प्यार की और से भी आप संतुष्ट रहेंगें इसकी पूरी संभावना है।

वृश्च‌िक राश‌िः सप्ताह आपके ल‌िए भाग्यशाली रहेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
यह सप्ताह आपके लिये बहुत ही भाग्यशाली और लाभकारी रहने की संभावना है। यदि आपका कोई मामला न्यायालय में फैसले के लंबित है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो उम्मीद की जा सकती है कि फैसला आपके हक में ही हो। कामकाजी व्यक्ति जिन्हें हाल ही में नई जिम्मेदारियां मिली हैं थोड़े चिंतित हो सकते हैं। रोमांटिक जीवन की ओर देखा जाये तो आपमें से कुछ जातक अपने नए जीवन की शुरुआत कर आगे बढ़े सकते हैं। संतान के बारे में सोचने के लिये भी यह आपके लिये उचित समय है।

धनु राश‌िः जेब पकड़ कर रखें ढ़ीली हो सकती है

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आपका रचनात्मक स्तर काफी ऊंचा रहने के आसार हैं। रचनात्मक क्षेत्र में काम करने वाले जातक बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। अविवाहित जातक रचनात्मकता का इस्तेमाल कर अपने साथी को नए अंदाज में प्रपोज कर सकते हैं जिससे आप अपने साथी को रिझा सकते हैं। व्यवसायियों के लिये अपने नए उत्पाद का प्रमोशन करने का यह बिल्कुल उचित समय है। थोड़ी रचनात्मकता अपनाकर आपको गुणात्मक नतीजे मिल सकते हैं। विवाहित जातक संबंधों में थोड़ी निरसता महसूस कर सकते हैं लेकिन सप्ताहांत पर आपको अपने साथी से आश्चर्यजनक खुशी मिलने की संभावना है। जेब पकड़ कर रखें ढ़ीली हो सकती है।

मकर राश‌िः खर्चों पर नियंत्रण कर बचत की और ध्यान दें

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस हफ्ते आपका मूड काफी अच्छा रहने की संभावना है। अपने परिवार के साथ हाल ही में बिताये गये कुछ अहम लम्हों को याद कर ही पूरा सप्ताह गुजार सकते हैं। जीवनसाथी से भी आपको भरपूर प्यार मिलने के आसार हैं। यह समय अपने काम पर पूरी तरह फोकस करने का समय है। व्यवसायी अपनी नई परियोजना मुकाम तक ले जाने की कोशिश करें, सफलता मिल सकती है। अविवाहित जातक अपने सपनों के साथी से मुलाकात कर सकते हैं प्रयासरत रहें। आर्थिक रुप से आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण कर बचत की और ध्यान देना चाहिए।

कुंभ राश‌िः आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह आपका रोमांटिक जीवन काफी खुशनुमा रहने के आसार हैं। विवाहित जातकों के संबंध प्रगाढ़ होंगें तो अविवाहित जातक भी अपने प्यार के इंतजार में उसकी यादों में काफी समय व्यतीत करेंगें। इस सप्ताह काम की और आपका मन कम ही लगने के आसार हैं। व्यावसायिक रुप से इस सप्ताह आपको थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। फंसी हुई पेमेंट मिलने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है। सांस संबंधि बिमारी से झूझ रहे जातक इस सप्ताह स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें किसी तरह की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः काम का दबाव आप पर बढ़ सकता है

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस सप्ताह आपके जीवन में बदलाव तो होने के आसार हैं लेकिन यह जरुरी नहीं है कि उन बदलावों से आप संतुष्ट हों। इसका एक कारण अपेक्षानुसार परिणाम न मिलना भी हो सकता है। नई जिम्मेदारियों के कारण कार्य का दबाव भी आप पर बढ़ सकता है। हाल ही में प्यार की नैया पर सवार होने वाले जातक सचेत होकर नाव में बैठें इस सप्ताह हल्का सा झौंका आपकी नैया को बीच मंझदार डूबो सकता है। हर परिस्थिति में खुद पर विश्वास बनाये रखें। सुबह शाम थोड़ा समय ध्यान करने में लगायें आपको काफी राहत महसूस होगी और एक आंतरिक सुख का अनुभव करेंगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें