rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मार्च-अप्रैल
मार्च माह में पराक्रमेश मंगल का गोचर दशम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। छठे भाव में बैठे शनि के साथ मंगल का दृष्टि संबंध शत्रु नाश करने वाला होगा। दशम में मंगल बेहद बलवान होकर आपको टीम लीड करने का मौका देने वाले है। बुध के नीच भंग राजयोग से इस समय मीडिया,डिजिटल मार्केटिंग में काम कर रहे जातकों के करियर में फायदा होने के योग दिखाई पड़ रहे है। पैतृक संपत्ति का अगर कोई विवाद है तो वो इस माह सुलझ सकता है। कोर्ट केस का निर्णय आपके पक्ष में होगा। अष्टम में राहु के साथ शुक्र की युति किसी महिला की ओर से कष्ट देने वाली हो सकती है। इस समय गुप्त संबंध से बचकर चलना होगा।
अप्रैल माह में उच्च के सूर्य का गोचर आठवें भाव में होगा और आपके धन स्थान को प्रभावित करेगा। इस समय मेष राशि में सूर्य,राहु,बुध की युति दुर्घटना का कारण बन सकती है। इस समय सूर्य राहु ग्रहण योग के कारण आपको आकस्मिक धन हानि भी हो सकती है। धन भाव में केतु का गोचर इस समय वाणी को कड़वी कर सकता है जो कि कुटुंब में कलह का कारण बन सकता है। हालांकि भाग्य में स्वराशि के शुक्र कार्य को गति को अटकने नहीं देंगे। आपकी पत्नी इस समय आपकी सहायक सिद्ध होगी। माह के अंत में गुरु 22 अप्रैल को मीन राशि से मेष राशि में संचरण करेंगे और आठवें भाव में गुरु चांडाल दोष का निर्माण होगा जिससे की आपको कष्ट उठाना पड़ सकता है।