जनवरी- फरवरी
आपके लिए वर्ष की शुरुआत अष्टम सूर्य और नवम शनि से हो रही है। साल की शुरुआत में ही आपको सजग रहना होगा। शुक्र का गोचर मकर राशि में पत्नी से मधुर सम्बन्ध और लाभ की स्थिति पैदा करने वाला होगा। जनवरी के मध्य में सूर्य देव आपके भाग्य में वही शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुम्भ में यानी दशम भाव में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के फलस्वरूप आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी जिसका परिणाम आपको आने वाले समय में दिखाई देगा। इस समय शनि की दृष्टि बारहवें भाव में विराजमान राहु पर होने के कारण विदेश यात्रा के योग बनने वाले है।
फरवरी में आपके राशि स्वामी शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में विराजमान होकर आपके लिए स्त्री से लाभ के योग निर्माण करने वाले है। इस समय नवीन प्रेम संबंध की शुरुआत के साथ साथ पत्नी के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। जिनका विवाह तय नहीं हो रहा था अब उनके विवाह की बात होगी। फैशन,ग्लैमर,मीडिया,कपड़े के कारोबार से जुडी महिलाओं के लिए 15 फरवरी से 12 मार्च तक का समय बेहद अनुकूल रहने वाला है।