cancer sign
मार्च-अप्रैल
13 मार्च को मंगल आपके विदेश भाव में प्रवेश करेंगे। मंगल यहां गुरु से केंद्र में होंगे जो आपके लिए विदेश से लाभ के रास्ते खोलने वाला होगा। इस समय काम के सिलसिले में आपकी यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। इस माह बुध का नीचभंग राजयोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस समय आपकी मेहनत का फायदा आपको मिलने वाला है। 12 मार्च के बाद शुक्र भी आपके दशम भाव में गोचर कर राजयोग का निर्माण करेंगे और स्त्री जातकों के लिए सफलता के दरवाज़े खोलने का काम करेंगे। इस समय कार्य स्थल पर किसी महिला सहकर्मी की मदद से आपको बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। राजनीति से जुड़े जातक महिला वर्ग को प्रभावित करने में सफल होंगे।
अप्रैल में उच्च के सूर्य की युति दशम भाव में राहु बुध के साथ होगी। इस प्रभाव से आप कुछ बड़े निर्णय ले सकते है। फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए यह महीना बदलाव का महीना होगा और आपकी कहीं से बड़ी नौकरी का ऑफर आ सकता है। मीडिया,जनसंचार और लेखन से जुड़े लोग तरक्की करेंगे। इसी माह की शुरुआत में शुक्र देव अपनी ही राशि में गोचर कर लाभ भाव को पुष्ट करने वाले है जिसके कारण आपको कपड़े,इत्र और सौंदर्य प्रसाधन से जुड़े कामों में लाभ होगा। कारोबारी महिला वर्ग को बड़े आर्डर मिलेंगे और धन प्रवाह उत्तम रहेगा। इसी महीने के अंत में देव गुरु बृहस्पति आपके दशम भाव में प्रवेश कर राहु से युति करेंगे। 22 अप्रैल से 14 मई तक वहां सूर्य भी होंगे। इस समय मेष राशि में सूर्य गुरु और राहु की युति होगी और शनि की दृष्टि के कारण कार्य स्थल पर आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी। इस समय आपके दशवें भाव में गुरु चांडाल योग का निर्माण होगा और इसके प्रभाव से धन से जुड़े मामलों में कठिनाई होगी हालांकि राजनीति से जुड़े जातकों को अच्छा पद मिलने की संभावना दिखाई पड़ रही है।