फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर राशिफल 2018: नए साल में शनि बरसाएंगे विशेष कृपा, साल रहेगा बेहतरीन

Tue, 02 Jan 2018 02:19 PM IST
पं जयगोविंद शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 5
इस साल के पिटारे में आपके लिए बहुत कुछ ऐसा है, जो आपकी खुशियों को बढ़ा देगी। एक तरफ ग्रह-गोचर आपको आय के अनेक साधन उपलब्ध कराएंगे, वहीं राशि स्वामी शनिदेव का स्वयं की राशि पर साढ़ेसाती में चलना आपको सकारात्मक परिणाम दिलाएगा। यह योग वर्ष के आरंभ से ही बन रहा है। यदि आप अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर हैं और मेहनत कर रहे हैं, तो भाग्य आपके साथ है। चूंकि इस साल गुरु और मंगल की युति कुंडली के दशम कर्मभाव में है और यह युति आपके मान-सम्मान, पद एवं गरिमा की वृद्धि कराएगी। 

पढ़ें- साल 2018 में शनि इन 8 राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान, 4 को करेंगे परेशान

 
विज्ञापन

2 of 5
केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों में आपकी मुख्य भूमिका रहेगी। आपके द्वारा किए गए कार्य तथा लिए गए निर्णय सराहनीय रहेंगे। वैवाहिक जीवन और प्रेम-संबंध के लिए समय अच्छा है। पारिवारिक रिश्तों में गलतफहमी न पैदा होने दें। यह साल नौकरी और बिजनेस के लिहाज से भी बढ़िया साबित होने वाला है। विदेश यात्राओं, विदेशी कंपनियों अथवा आयात-निर्यात का व्यापार करने वालों के लिए साल बेहतरीन लाभ देगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
मकर राश‌ि
शिक्षण, प्रशासन, जमीन-जायदाद, परिवहन विभाग, सेना, पेट्रोलियम विभाग, कृषि संबंधी विभागों, स्टील, आॅयल, गैस, सीमेंट से संबंधित सेक्टर्स में नौकरी अथवा व्यापार हेतु प्रयास करें। कुल मिलाकर नए कार्य-व्यापार आरंभ करने वालों, अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वालों, विद्यार्थियों अथवा शिक्षा-प्रतियोगिता में बैठने वालों के लिए कामयाबी की दृष्टि से यह वर्ष किसी वरदान से कम नहीं है। 

4 of 5
मकर राश‌ि
सेहत के मामले में यह साल आपके लिए कुछ खास नहीं रहने वाला है। 12वें भाव में सूर्य, शुक्र और शनि की युति विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर खर्च तो कराएगी, साथ ही आंख से संबंधित बीमारी भी दे सकती है, इसलिए सेहत के प्रति भी सजग रहें। साइटिका, जोड़ों या घुटनों में दर्द, नेत्र-विकार, मधुमेह व स्नायु विकार बीमारियों से बचाव जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साल के उपाय
शनि कवच का पाठ  करें। बिजनेस, करियर, शिक्षा, परिवार आैर सेहत से जुड़ी किसी भी परेश्‍ाानी को कम करना चाहते हैं, तो भगवान शिव की नियमित पूजा करें। इसके अलावा गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें। शनि स्तोत्र अथवा शनि कवच का पाठ नित्य प्रति करना भी आपको ग्रह दोषों से मुक्ति दिलाएगा |
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें