फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cutting Nails On Tuesday: मंगलवार को नाखून क्यों नहीं काटने चाहिए? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण

Wed, 02 Jul 2025 03:07 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंगलवार के दिन कुछ कार्यों को करने से मना किया गया है, जैसे बाल या नाखून काटना। आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे क्या धार्मिक मान्यता है और ऐसा करने के क्या परिणाम हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
मंगलवार को नाखून क्यों नहीं काटने चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
Cutting nails on Tuesday: हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का संबंध किसी न किसी ग्रह और देवता से जोड़ा गया है। मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह और हनुमान जी से माना जाता है। इस दिन को ऊर्जा, बल, साहस, शौर्य और अनुशासन से जुड़ा हुआ माना जाता है। यही कारण है कि मंगलवार के दिन कुछ कार्यों को करने से मना किया गया है, जैसे बाल या नाखून काटना। 

धार्मिक मान्यताएं
धार्मिक दृष्टिकोण से मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। हनुमान जी संयम, तप और ब्रह्मचर्य के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में मंगलवार के दिन शरीर के किसी भी अंग को काटना एक प्रकार से आत्मसंयम के विरुद्ध माना गया है। मान्यता है कि इससे हनुमान जी की कृपा कम हो सकती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है।

Shivling Puja Niyam: घर में रखना चाहते हैं शिवलिंग, तो पहले जान लें ये जरूरी नियम
Gita Shlok: गीता के ये पांच श्लोक दिलाते हैं मानसिक शांति और गुस्से से छुटकारा, सभी को पढ़ना चाहिए
विज्ञापन

2 of 5
मंगलवार का स्वामी ग्रह मंगल - फोटो : Freepik
ज्योतिषीय कारण
मंगलवार का स्वामी मंगल ग्रह है, जिसे वैदिक ज्योतिष में एक क्रूर ग्रह माना जाता है। यह ग्रह रक्त, साहस, भूमि और ऊर्जा का कारक है। माना जाता है कि इस दिन शरीर के किसी भी भाग जैसे बाल, नाखून आदि को काटना शरीर की ऊर्जाओं को नुकसान पहुंचाता है और ‘रक्त दोष’ उत्पन्न करता है।

  
विज्ञापन

3 of 5
कुंडली पर इसका प्रभाव - फोटो : adobe stock
रक्त दोष का प्रभाव व्यक्ति की कुंडली में संघर्ष, झगड़े, स्वास्थ्य समस्याएं और पारिवारिक अशांति के रूप में देखा जा सकता है। खासतौर पर यदि किसी की कुंडली में मंगल पहले से ही अशुभ स्थिति में हो, तो उसे इस दिन और अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।
 

Putrada Ekadashi 2025: सावन में कब है पुत्रदा एकादशी? जानें सही तिथि और पूजा विधि

Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, करियर सहित आर्थिक स्थिति में होगा सुधार


 

4 of 5
मंगलवार को नाखून काटने से बचने के लाभ - फोटो : Adobe Stock
मंगलवार को नाखून काटने से बचने के लाभ
  • घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
  • हनुमान जी की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंगलवार को नाखून काटने से बचने के लाभ - फोटो : Adobe stock
  • मानसिक रूप से संयम और अनुशासन की भावना उत्पन्न होती है।
  • ज्योतिषीय रूप से रक्त दोष से बचाव होता है।
  • दरिद्रता और क्लेश से बचने में सहायता मिलती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें