फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nadi Dosh: कुंडली मिलान में नाड़ी दोष क्या होता है? जानें वैवाहिक जीवन पर इसका असर और इससे बचने के उपाय

Sat, 07 Feb 2026 02:15 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Nadi Dosh In Kundli: शादी से पहले वर-वधु के कुंडली मिलान में “नाड़ी दोष” को विशेष महत्व दिया गया है। आइए जानते हैं कि नाड़ी दोष असल में क्या है, इसे इतना महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है और क्या हर स्थिति में इससे डरना जरूरी है?
विज्ञापन
1 of 5
नाड़ी दोष क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Nadi Dosh Kya Hota Hai: हिंदू परंपरा में शादी के लिए सबसे कुंडली मिलान की प्रक्रिया को महत्व दिया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, वर-वधू की कुंडली में 36 गुणों को देखकर उनके सुखी, स्थिर और सफल वैवाहिक जीवन के बारे में पता लगाया जा सकता है। कुंडली मिलान वर-वधू के बीच मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक अनुकूलता, दोषों (जैसे मंगल दोष), स्वास्थ्य, संतान सुख और भविष्य के तालमेल को परखने के लिए किया जाता है। कुंडली मिलान में “नाड़ी दोष” को विशेष महत्व दिया गया है। आइए जानते हैं कि नाड़ी दोष असल में क्या है, इसे इतना महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है और क्या हर स्थिति में इससे डरना जरूरी है?

कुंडली मिलान में नाड़ी का क्या अर्थ है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विवाह से पहले वर-वधु की जन्म कुंडली मिलाकर कुल 36 गुणों का मिलान किया जाता है। इन 36 गुणों में नाड़ी को विशेष महत्व दिया गया है। नाड़ी का संबंध जन्म नक्षत्र से होता है और इसे तीन वर्गों में बांटा गया है,आदि नाड़ी, मध्य नाड़ी और अंत नाड़ी। यदि लड़का और लड़की दोनों की नाड़ी समान हो, तो इसे नाड़ी दोष कहा जाता है। शास्त्रों में माना गया है कि ऐसा योग वैवाहिक जीवन में चुनौतियां पैदा कर सकता है, इसलिए इसे गंभीरता से लिया जाता है।
 

Astro Tips: क्या आपकी राशि पर भारी पड़ सकता है सोना? पहनने से पहले जान लें ये ज्योतिषीय नियम

विज्ञापन

2 of 5
नाड़ी दोष को अशुभ क्यों माना जाता है? - फोटो : Adobe
नाड़ी दोष को अशुभ क्यों माना जाता है?
पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार नाड़ी दोष होने पर विवाह के बाद दांपत्य जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। बुजुर्गों की मान्यता है कि इसका असर स्वास्थ्य, संतान सुख और आपसी सामंजस्य पर पड़ सकता है। कुछ लोग इसे आर्थिक परेशानियों और रिश्तों में तनाव से भी जोड़कर देखते हैं।

हालांकि आधुनिक ज्योतिषी इस बात पर भी जोर देते हैं कि केवल एक दोष के आधार पर पूरे रिश्ते को नकारना सही नहीं है। कुंडली में मौजूद अन्य योग, ग्रहों की स्थिति और संतुलन भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं। कई उदाहरण ऐसे भी हैं जहां नाड़ी दोष के बावजूद विवाह सुखद और स्थिर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
किन स्थितियों में नाड़ी दोष प्रभावी नहीं माना जाता? - फोटो : Adobe Stock
किन स्थितियों में नाड़ी दोष प्रभावी नहीं माना जाता?
अक्सर यह समझा जाता है कि समान नाड़ी होने पर दोष जरूर बनेगा, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ अपवाद भी बताए गए हैं>
  • एक ही नक्षत्र, अलग चरण- यदि वर-वधु का नक्षत्र समान हो लेकिन चरण अलग-अलग हों, तो नाड़ी दोष का प्रभाव कम या समाप्त माना जाता है।
  • एक ही राशि, अलग नक्षत्र- कुछ मान्यताओं के अनुसार जन्म राशि एक होने और नक्षत्र अलग होने पर भी दोष हल्का माना जाता है।
इसी कारण केवल नाड़ी दोष सुनकर घबराने के बजाय पूरी कुंडली का विश्लेषण जरूरी माना जाता है।

4 of 5
नाड़ी दोष के लिए उपाय - फोटो : Adobe Stock
नाड़ी दोष के लिए उपाय
शास्त्रों में नाड़ी दोष के प्रभाव को कम करने के लिए कुछ पारंपरिक उपाय बताए गए हैं।
  • मंत्र जाप और पूजा- महामृत्युंजय मंत्र का जाप प्रमुख उपायों में शामिल है।
  • दान-पुण्य- अनाज, वस्त्र, भोजन दान या गौ सेवा जैसे कार्य करने की सलाह दी जाती है।
मान्यता है कि इन उपायों से मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक प्रभाव कम होता है।

Strong Sun Signs: ये 7 आदतें देती हैं कुंडली में मजबूत सूर्य के संकेत, जानें चेहरे पर दिखता है कैसा असर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आखिर नाड़ी दोष से कितना डरना चाहिए? - फोटो : Adobe
आखिर नाड़ी दोष से कितना डरना चाहिए?
आज की पीढ़ी ज्योतिष को आस्था के रूप में देखती है, लेकिन निर्णय लेते समय व्यावहारिक सोच भी रखती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि कुंडली मिलान एक दिशा दिखा सकता है, लेकिन अंतिम सच नहीं होता। रिश्ते विश्वास, समझ और संवाद से मजबूत होते हैं। इसलिए नाड़ी दोष की जानकारी रखना जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है संतुलित और समझदारी भरा नजरिया।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें