मई के इस दूसरे सप्ताह में ग्रहों की चाल बदली है। जिसका असर सभी राशि पर पड़ेगा। सूर्य ग्रह 13 मई तक मेष राशि में रहेगा और उसके वाद वृष राशि में प्रवेश करेगा। जिसका प्रभाव सकारात्मक व नकरात्मक रूप में राशियों पर पड़ने वाला है। जानें आपकी राशि पर कैसा रहेगा ग्रहों का प्रभाव
विज्ञापन
मेष राशिः आपकी प्रतिभा को मिल सकती है पहचान
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह बहुत ही शानदार रहने के आसार हैं। इस समय आपके कार्यों में किसी भी तरह की बाधा नहीं आएगी। 13 मई तक सूर्य मेष राशि में हैं। सूर्य के सकारात्मक प्रभाव से इस हफ्ते के शुभ समय का आप पूरा लाभ उठा सकते हैं। दृष्ट इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और अपने नेतृत्व कौशल से आप इस सौभाग्यशाली समय को भुना सकते हैं। आपकी प्रतिभा को पहचान मिल सकती है जिस कारण आप अपने करियर में सफलता प्राप्ति की उम्मीद कर सकते हैं। शुक्र का अपनी उच्च राशि मीन में होना भी आपके लिए शुभ संकेत हैं। आप इस समय अपने धन को किसी परियोजना में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। साथ ही शुक्र के प्रभाव से आप एक बेहतरीन रोमांटिक जीवन का आनंद भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः धैर्य से पूरे करें काम
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सूर्य का मेष राशि में होना आपके लिए इस हफ्ते फायदेमंद साबित हो सकता है। इस समय आप जो भी कार्य करेंगें वह काफी अच्छे से करेंगें। सूर्य के प्रभाव से ही आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस कर सकते हैं जिसके प्रभाव से आप बहुत जल्दबाजी या कहें एक उतावलेपन से भी कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। आप अपनी ऊर्जा को हड़बड़ी में नहीं बल्कि संयम व धैर्य के साथ सकारात्मक उद्देश्यों की पूर्ति में लगाएं। इस हफ्ते शुक्र का मीन राशि में होना भी उत्साहित, रोमांटिक और आनंदपूर्वक प्रेमजीवन की ओर ईशारा करता है।
मिथुन राशिः दूसरी राशि में होने से शुक्र का होगा आप पर प्रभाव
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आपके दिमाग में नए नए विचार आएंगे। इस समय एक कागज और कलम अपने साथ अवश्य रखें ताकि अपनी रचनात्मक ऊर्जा का अच्छे से इस्तेमाल कर सकें और विचारों को विस्मृत होने से बचाया जा सके। नए साथियों से आपको स्वयं की प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। यदि हाल ही में आपकी किसी खास के साथ नई दोस्ती हुई है तो आपका यह नया संबंध भी बहुत ही आनंददायी रहने के आसार हैं। बुध के मेष राशि में रहने से आपका व्यावसायिक जीवन संतुष्टि भरा रहने के आसार हैं। शुक्र इस समय अपनी उच्च राशि मीन मैं हैं जिसके प्रभाव से आपमें करूणा, सहानुभूति, और भावनात्मक मूल्यों की वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
कर्क राशिः लक्ष्य हासिल करने के लिए सही समय
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क जातकों को इस सप्ताह नए अवसर मिलने के साथ ही लक्ष्य प्राप्ति के लिए नए रास्ते भी खुल सकते हैं। इस समय आपका पारिवारिक जीवन काफी सुखद रहने की संभावना है। इस समय घर पर रहकर अपने परिवार के साथ खुशियों का आनंद ले सकते हैं। इस हफ्ते आपका आत्मविश्वास भी उच्च रहने के आसार हैं। आपने अपने मन में जो भी ठान रखी है उसे पूरा कर सकते हैं। बुध के मेष राशि में रहने से आप काफी सूझ बूझ के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे सकते हैं। आपके लिए आय में वृद्धि के संकेत भी कर रहा है। इस समय आप अपनी घरेलू जरूरतों के साथ-साथ भौतिक सुख-साधनों को जुटाने, घर की साज-सज्जा आदि में भी धन खर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः सेहत पर पड़ेगा प्रभाव
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सिंह जातकों के लिए यह सप्ताह सौभाग्यशाली रहने के आसार हैं। आपका व्यक्तिगत जीवन बहुत ही आरामदायक रहने के आसार हैं। इस हफ्ते आप सामाजिक रूप से सक्रिय रह सकते हैं। आपके करियर के लिहाज से यह समय बेहतर रहने के आसार हैं। आपके जीवन में भी किसी खास का आगमन हो सकता है जिसके संपर्कों से आपके लिए बंद दरवाजे खुलें। शुक्र के मीन राशि में होने के कारण आपकी सेहत पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि बहुत सी चीज़ें ऐसी भी हो सकती हैं जिनसे आप खुद को बेचैन और असुरक्षित महसूस करें।
विज्ञापन
कन्या राशिः आर्थिक थिति अच्छी होगी
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
इस सप्ताह आप बाल की खाल निकालने में ज्यादा रूचि ले सकते हैं। अपने लिए कम से कम ऐसी जगह तो बना ही लें जहां आप पढ़ सकें, ध्यान कर सकें, योगाभ्यास कर सकें ताकि आपको शांति मिले। 14 मई को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगें। इस समय आर्थिक रूप से आपकी स्थिति बेहतर हो सकती है जिससे आप खुद को सौभाग्यशाली समझ सकते हैं। आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहने के आसार हैं।
तुला राशिः बड़े निर्णय लेने से बचें
8 of 13
तुला राशि
अन्य राशियों की तुलना में तुला जातकों में किसी साथी के साथ होने की इच्छा ज्यादा पायी जाती है। इस समय किसी भी बड़े निर्णय को लेने बचें, क्योंकि यह समय किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के मामले में सही नहीं है। बेहतर रहेगा यदि आप थोड़े बहुत समय के लिए अवकाश लेकर फुर्सत में कुछ पल गुजारें। अपने चित को एकाग्र रखने का अभ्यास करें जो कि आपके लिए उपयोगी हो सकता है। चिंतन-मनन, अध्ययन, लेखन, मेडिटेशन आदि में समय लगाएं। अपने आप को जानने का प्रयास करें।
वृश्चिक राशिः नौकरी बदलने के लिए शुभ रहेगा सप्ताह
9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक जातकों को बदलाव पसंद होते हैं, परिस्थितियों के अनुसार आप स्वयं को बड़ी आसानी से ढ़ाल सकते हैं। यह सप्ताह व्यक्तिगत जीवन और संबंधों के मामले में कमाल का रहने के आसार हैं। एकांत में शांत रहकर आप कोई बेहतर कार्य योजना भी बना सकते हैं। यदि आप वर्तमान कार्य पद्धति या नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो यह नौकरी बदलने के लिए बेहतर समय हो सकता है। कुछ जातकों को चमत्कारिक रूप से किसी रोग से निजात मिले तो कुछ जातकों के जीवन में नए प्यार का आगमन हो।
धनु राशिः कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार रहें
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। विशेषकर विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र से खुशखबरी मिल सकती है। व्यावसायिक रूप से भी नौकरी का ऑफर, कार्योन्नति एवं साक्षात्कार आदि में सफलता अर्जित कर सकते हैं। 14 मई को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगें इस समय आप स्वयं में एक सुस्ती महसूस कर सकते हैं। यह समय व्यक्तिगत जीवन पर तो सकारात्मक प्रभाव छोड़ सकता है, लेकिन कामकाजी जीवन में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपका घरेलू जीवन वास्तव में बहुत बेहतरीन और आनंददायी रहने के आसार हैं, लेकिन आंतरिक रूप से हो सकता है आपको यह संतुष्टि प्रदान न कर सके और आप और ज्यादा पाने की इच्छा रखते हों।
मकर राशिः सफलता की कर सकते हैं उम्मीद
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
मकर जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ कर गुजरने का है, क्योंकि 13 मई तक सूर्य के मेष राशि में रहने से यह समय आपके लिए सौभाग्यशाली है। यदि किसी बड़े बदलाव की आप उम्मीद लगाए बैठे हैं चाहे वह नौकरी में परिवर्तन हो या अपने व्यवसाय को बढ़ाना प्रयासरत रहें, इस सप्ताह आप सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। इस समय को आप अपने प्यार, अपने साथी व अपने बच्चों के साथ खूब मौजमस्ती करने व कुछ यादगार गतिविधियों की योजना बनाने में व्यतीत कर सकते हैं।
कुंभ राशिःकरियर की दिशा में आगे बढ़ेंगे
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
सूर्य का मेष राशि में होना आप को ऊर्जावान बनाए हुए है तो चीज़ों को अच्छे से संभालने की प्रवृति कुंभ राशि के स्वभाव से मिली है। इस हफ्ते नई जॉब हो या करियर बनाने की दिशा में आगे बढ़ना, अपने घर का सपना हो या फिर नये साथी की तलाश आप बाहर निकल कर इन्हें पाने के प्रयास कर सकते हैं। यदि आप किसी शैक्षणिक पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक हैं और अभी तक प्रवेश नहीं ले पायें हैं तो अपनी इस इच्छा को पूरी करने पर विचार कर सकते हैं।
सप्ताहांत पर सूर्य वृषभ राशि में आ जाएंगें, जो कि आपको अपने छोटे भाई-बहनों के प्रति, अपने संबंधों के प्रति या फिर अपने काम के मामले में जिम्मेदारी का अहसास करवा सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि इस समय अपनी सेहत के प्रति अवश्य सचेत रहे हैं, यदि आप तैराकी, रग्बी या अन्य खेलों से जुड़े हैं तो अपने दांयें कंधे का विशेष ध्यान रखें। लेन-देन के मामले में आप काफी उत्साहित सौदेबाजी करने में कामयाब हो सकते हैं, यह सप्ताह इस मामले में बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। रोमांटिक जीवन के लिहाज से इस समय आपके सितारे बुलंदी पर हैं। आप खुद को अपने साथी के बहुत ही करीब महसूस कर सकते हैं।