फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी के बहकावे में आकर रास्ते से ना भटके कन्या राशि वाले, पढ़ें राशिफल

Mon, 08 May 2017 06:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌िःउच्चाधिकारियों से झगड़ा करने से बचें

2 of 13
मेष राश‌ि
फिलहाल उच्चाधिकारियों से कोई भी झगड़ा करने से बचें, खास तौर से तब जब कि आपको उनसे किसी खास काम की स्वीकृति चाहिए। आज आपको अपने प्रेमी से एक तोहफा मिलेगा, जो आपको हैरानी में डालेगा। वह प्रेमी हाल में की गई सहायता के लिए आपका प्रशंसक रहा है। आज आपको कोई बढ़िया विचार सूझ सकता है जो कि भविष्य में आपको धन लाभ दिलाएगा। आज आपको कहीं से अचानक धन मिलने के संकेत हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप अपनी जमी जमाई नौकरी छोड़ दें। अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आज अपने खान-पान और व्यायाम पर ध्यान दें। 
विज्ञापन

वृष राश‌िःआर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सलाहकार की लें मदद

3 of 13
वृष राश‌ि
परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने से आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी। क्या आपको लगता है, आपका सम्बन्ध बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है? आपके प्रति आपके साथी की भावनाएं व्यक्त करने की तीव्रता आपको हैरान कर सकती है। अगर आपका अपने विरोधियों के साथ झगड़ा चल रहा है तो ध्यान रहे कि वे अपने कौशल से आपको हराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसलिए आप अपना सारा काम ध्यान से पूरा करें। अपनी माली हालत फिर से ठीक करने के लिए किसी समझदार या आर्थिक सलाहकार से सलाह लें। अपने खर्चे की भरपाई के लिए जरूरी है कि आप अलग-अलग बजट से थोड़ी-थोड़ी पूंजी जोड़ें और इस काम में कोई आर्थिक सलाहकार ही सही सुझाव दे सकता है।

म‌िथुन राश‌िःनौकरी बदलने में होगी परेशानी

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आपके आस-पास के लोग आपके मधुर व्यवहार को देखकर हैरान रह जाएंगे। आप सबकी मदद करने के लिए आगे रहेंगे। आज आप पाएंगे कि जिन्दगी के प्रति आपका नजरिया पूरी तरह से बदल गया है। सामजिक कार्य हेतु किसी स्थान पर अगर आज आप निकलते हैं तो आपको एक खास व्यक्ति मिल सकता है। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपको थोड़ी परेशानी होगी। ध्यान रखें कि आप जितने ऊंचे पद पर होते हैं, नौकरी बदलना आपके लिए उतना ही मुश्किल हो जाता है। आज का दिन आप काफी सारे खर्चों में अपना बटुआ खाली कर देंगे। आज का आपका धन किसी विद्युत उपकरण व सुविधा में खर्च होगा। ये ध्यान रखें कि जो भी आप खरीद रहे हैं, वो आपकी क्रय शक्ति के दायरे में हैं। जिन्हें आप प्यार करते हैं, आज आपको उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा। उनकी सेहत अच्छी रहेगी, मगर उन्हें जांच की आवश्यकता भी है।
विज्ञापन

कर्क राशिः दूसरों को देखकर करियर ना चुनें

5 of 13
कर्क राशि
दूसरों को देखकर या उनके प्रभाव में आकर आपको अपने लिए कोई करियर नहीं चुनना चाहिए। वही केरियर चुनें जो आपको अच्छा लगता है और जिसको करने की आप काबिलियत रखते हैं। आप अपनी मेहनत और लगन से अपने क्षेत्र में बहुत आगे जा सकते हैं। आज आप नकारात्मक विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आपका साथी आपकी रोमांस भरी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ है। व्यवसाय में धीमी गति से काम-काज चलने के कारण आप आर्थिक रूप से तनाव में घिर सकते हैं, लेकिन चिंतित होने से अच्छा है कि अपने व्यवसाय में सुधार करने की कोशिश करें।
विज्ञापन

सिंह राशिः सहयोगियों की मदद से मिल सकता है फायदा

6 of 13
सिंह राशि
आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए बहुत अच्छा है। अगर आपकी सगाई हो चुकी है तो आज आप इस बात को जानकर खुश होंगे कि आपके पार्टनर की तरफ का भी आने वाली रस्मों के बारे में एक जैसा ख्याल है। आज के दिन आप विपणन और जनसंपर्क में लगे रहेंगे। यदि ये आपका कार्य क्षेत्र है तब आप काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। अगर आप व्यवसाय में हैं तो आपको कुछ ऐसे इनाम मिलने वाले हैं जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। आपको अपने सहयोगियों से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। ये भी हो सकता है कि उनकी सहायता से आपको कोई बड़ी सफलता मिल जाए और आपका फायदा हो। अपनी त्वचा को लेकर सावधान रहें। कोई बीमारी हो सकती है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः कोई रास्ते से भटकाने की करेगा कोशिश

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज पूरे दिन मानसिक शांति बनी रहेगी। आज किसी भी चीज से अपनी शांति भंग ना होने दें। कुछ लोग आपको गुस्सा दिला सकते हैं या फिर अपने रास्तो से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं।  आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे नए व्यक्ति से होगी जो आपसे चोरी-छिपे प्यार करता है। आज किसी महत्वपूर्ण योजना से आपको लाभ होगा। आपके साथी व उच्चाधिकारी आपके काम की एक मत से प्रशंसा करेंगे। आज आप किसी ऐसी वित्तीय योजना के झांसे में ना फंसें, जो बाहर से दिखने में तो बहुत आकर्षक हो, लेकिन उससे उतना फायदा नहीं हो। आज आपको कुछ तनाव रहेगा जिसका आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। 

तुला राश‌िःसकारात्मक सोच में मिलेंगे बेहतर नतीजे

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आपकी रोमांटिक जिदंगी खिल रही है व आप इसका आनन्द उठा रहे हैं। आत्मविश्वासी व मेहनती लोगों के लिए काम की कोई कमी नहीं है। इन विशेषताओं के कारण आप विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर सकेंगे। अगर आपकी अपने कार्य के प्रति सकारात्मक सोच है तो आपको इसके बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। यहां तक कि अगर आप चाहें कि वर्तमान आर्थिक स्थिति बढ़े या मजबूत हो तो आप में इतनी क्षमता है कि समय के साथ आप अपना इच्छित फल प्राप्त कर सकते हैं। सेहत के प्रति ज्यादा चिन्तित होने से आपकी बीमारी बढ़ सकती है। 

वृश्‍च‌िक राश‌िःव्यापार के लिए लाभदायक रहेगा दिन

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
मुश्किल में हार ना मानें, फिर से प्रयास करें। आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपके आत्म विश्वास और सकारात्मकता से आपको जीत ही मिलेगी। आज का दिन विपणन के क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए काफी अच्छा रहेगा जब वे अपने आप को किसी प्रशिक्षण आदि के द्वारा आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आज का दिन आपके व्यापार के लिए लाभदायक है और आपको फायदा होगा। अगर आप शादी संबंधित काम करते हैं तो आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आप व्यस्त रहेंगे। आप थकान में भी काम करेंगे क्योंकि आप इस वक्त अपनी जमा-पूंजी बढ़ा सकते हैं।

धनु राश‌िःसहकर्मियों से बेकार की बहस ना करें

10 of 13
धनु राश‌ि
किसी मित्र या साथी के साथ झगड़ने से आप को तनाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीखना पड़ेगा। आज आप एक या दूसरे किसी व्यक्ति के साथ बातचीत में लगे रहेंगे। आज आपको ध्यान रखना है कि आप अपने व्यावसायिक सहकर्मियों के साथ बेकार की बहस में ना पड़ें। ये बहस लड़ाई में भी बदल सकती है। आप शांति से आगे बढ़ें साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई आपका गलत फायदा ना उठा ले। आज किसी के साथ कोई साझेदारी करते हुए या कोई लेन-देन करते हुए सावधान रहें। जरूरी नहीं हर किसी का प्रस्ताव नकार ही दें, लेकिन साझेदार चुनते वक्त सावधानी बरतें। आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। आज कोई दुर्घटना हो सकती है जिसकी वजह से चोट लगने के संकेत हैं।

मकर राश‌ि: कड़वे शब्दों से रिश्तों में आ सकती है खटास

11 of 13
मकर राश‌ि
आपके विचारों की अभिव्यक्ति से ना केवल आज, बल्कि भविष्य में भी मार्ग सुगम हो जायेगा। कटु शब्दों से अपने रिश्तों में खटास ना आने दें। सदैव ध्यान रखें कि सच्चाई, ईमानदारी और प्यार ही आपसी रिश्तों की डोर को मजबूत बनाता है। पूरे जोश और उत्साह के कारण आप अपने काम को समय पर पूरा कर सकेंगे। हालांकि उम्मीद से ज्यादा प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ा रचनात्मक होना पड़ेगा। उच्चाधिकारी आपकी रचनात्मकता के लिए आपको अच्छा इनाम भी दे सकते हैं। आपने कभी दूसरों के लिए भलाई का काम किया है आज आपको लगेगा कि आपको उसका फल मिल रहा है। आज आप बहुत खुश हैं आपको कोई भी नहीं रोक सकता। आपकी खुशी जिंदादिली और ऊर्जा सभी को प्रभावित करेगी। सब कुछ आसानी से होगा इसलिए इस समय का आनन्द उठायें।

कुंभ राश‌ि: खर्चों पर लगाम लगाएं

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको शायद अपने परिवार के किसी सदस्य के द्वारा लिया गया कई निर्णय सही ना लगे। इस निर्णय का असर आप पर भी पड़ सकता है लेकिन आप इस स्थिति में नहीं हैं कि इसको बदल सकें। आज आपका काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुछ नई योजनाओं के जुड़ जाने से आपके काम का बोझ और बढ़ गया है। ध्यान रखें कि अगर आप अपना काम समय पर खत्म कर पाए तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है, इसलिये अपनी खर्चे की आदतों पर ध्यान दीजिये। आज आप उन चीजों पर खर्च कर सकते हैं जिनकी आपको जरूरत नहीं है। आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। आज कोई दुर्घटना हो सकती है जिसकी वजह से चोट लगने के संकेत हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: भुगतान करने से बचें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको अपने और दोस्तों के बीच के रिश्तों को देखने की जरूरत है। शायद आप लोगों के बीच जलन पनप रही है जो कि आगे चल कर हानिकारक हो सकती है। आप अपने संबंध में रोमांच भरने के तरीके ढूंढ रहे हैं। अपने सपनों को पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है दृढ़ इच्छा शक्ति। आप अपनी ऊर्जा शक्ति को एकत्रित कर पाएंगे। आज कोई भुगतान करते वक्त सावधान रहें और ध्यान रखें कि आपके बैंक में इतने पैसे तो हैं ना कि इसका भुगतान हो जाए, क्योंकि आज चैक बाउंस होने के संकेत हैं। आज आपकी मानसिक और शारीरिक क्षमता ऊच्च स्तर पर बनी रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें