कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
इस सप्ताह बुध आपकी राशि से चौथे स्थान पर गतिमान हो रहा है जिसके भाव से आपको बुजुर्गो का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा और आप उनसे कोई अच्छी सलाह प्राप्त करेगें। मां के लिए प्रेम और स्नेह बढेगा। घरेलू जीवन से आप संतुष्ट रहेंगे। चौथे घर में ही सूर्य के गतिमान होने से आपका कार्यस्थल पर ठीक ठाक प्रदर्शन रहेगा। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा। निजी जीवन और सेहत अच्छी रहेगी जो आपको खुश रखने के लिए काफी होगी। सूर्य के साथ साथ शुक्र भी चौथे घर में गतिमान हो रहे हैं, हालांकि सूर्य के साथ आने से शुक्र अस्त हो रहा है, इसलिए अभी आप कोई नया वाहन या मकान खरीदनें के लिए थोड़ा इंतजार करें।