फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक मामलों में इसलिए यह हफ्ता कई राशियों को प्रभावित करेगा, देखिए आप पर कैसा असर रहेगा

Sun, 04 Sep 2016 01:07 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
इस हफ्ते की 9 ‌तारीख को बुध वक्री चाल से कन्या राश‌ि से न‌िकलकर वापस स‌िंह राश‌ि में जा रहा है तो चन्द्रमा का गोचर तुला, वृश्च‌िक और धनु राश‌ि में होने जा रहा है। ऐसे में यह हफ्ता आपके ल‌िए कैसा रहने वाला है, देख‌िए क्या कहते हैं आपके स‌ितारे।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आर्थ‌िक मामलों में कुछ नया करने से पहले अच्छी तरह सोच लें

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
इस सप्ताह आपकी व्यस्तताएं बढ़ सकती हैं। हो सकता है आपके पास खुद के लिये भी थोड़ा वक्त निकालना मुश्किल हो। हालांकि आपका सकारात्मक रवैया इस सप्ताह हर तरह की परेशानी से बाहर निकलने में मदद करेगा। आप बहुत आशावादी महसूस करेंगे और अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन पर आपका पूरा नियंत्रण रहेगा। सप्ताह के अंत में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आर्थ‌िक मामलों में कुछ भी नया शुरू करने के लिए समय उचित नहीं है। रोमांटिक जीवन की बात करें तो आपको अपने साथी का भरपूर सहयोग मिलने और संबंधों के प्रगाढ़ होने के आसार हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः काम के तरीके में बदलाव का व‌िचार करना होगा

3 of 13
वृष राश‌ि
इस सप्ताह आपको अपने काम करने के तरीके मे बदलाव करने पर विचार करना पड़ सकता है घबराएं नहीं ऐसा करना आपके लिये लाभकारी और सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना को प्रबल कर सकता है। विवाहित जातकों के लिये यह सप्ताह और भी खास हो सकता है। आप अपने घर मे शांत माहौल बनाने के लिए पिछले कुछ समय से जो प्रयास कर रहे हैं उनमें सफलता हासिल कर सकते हैं। अपने परिवार को एक साथ देखकर आपकी खुशियां दोगुनी हो सकती हैं। जीवन साथी के साथ भी रोमांटिक पलों का भरपूर आनंद आप ले सकते हैं। किसी छोटी मोटी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं।

म‌िथुन राश‌िः आर्थिक तौर से आपको एक बड़ा लाभ मिल सकता है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस सप्ताह में अधिकांश समय को आप अपने नए प्यार के बारे में ही सोच-सोचकर ही बिता सकते हैं। व्यावसायिक जीवन के लिहाज से यह समय फिलहाल सिर्फ योजना बनाने के लिए बेहतर है ना कि उन पर कार्य करने के लिए। आप में से कुछ जातक अपने कार्यस्थल के वातावरण से नाखुश हो कर शिकायत भी कर सकते हैं इसका कारण कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद भी उचित प्रोत्साहन और पहचान न मिलना भी हो सकता है। कार्य संबंधी यदि कोई अन्य निर्णय लेने का विचार बना रहे हैं तो पहले अच्छे से हर पहलू पर विचार करें तो बेहतर रहेगा। आर्थिक तौर से आपको एक बड़ा लाभ मिल सकता है। साथी ही अधूरे काम को पूरा करने के लिए यह एकदम सही समय है।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः धार्म‌िक व‌िषयों में रुच‌ि रहेगी

5 of 13
कर्क राशि
इस सप्ताह आप ज्यादातर समय खुद का मूल्यांकन करने में बिता सकते हैं। अपनी क्षमताओं को जांचने और अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने के अवसरों का लाभ अच्छे से उठा सकते हैं। अपनी खुशी और संतुष्ट‌ि पर भी आपका ध्यान रहेगा और जो चीजें आपको पसंद हैं उन्हें करने में ही आप रुचि दिखा सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह बहुत ही भाग्यशाली सप्ताह साबित हो सकता है। धार्मिक कार्यो में भी आप रुचि दिखा सकते हैं। किसी जरुरतमंद को उसकी जरुरत की वस्तु दान करना आपको आंतरिक खुशी या संतुष्टि दे सकता है। रोमांटिक जीवन थोड़ा असमंजस भरा हो सकता है। साथी से मनमुटाव होने की संभावनाएं भी बन सकती हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आर्थिक लिहाज से आपको थोड़ा संभलने की जरुरत है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
यह सप्ताह आपके लिये व्यक्तिगत और व्यवसायिक, दोनों ही स्तरों पर सौभाग्यशाली रह सकता है। आप विश्वास से भरपूर, और कार्यस्थल में पूरी इमानदारी से काम करेंगे। इस समय आप अपनी हर चुनौती का सामना आराम से कर सकेंगे। ऑफिस में कुछ लोग जो आपसे इर्ष्या करते हैं वे आपकी छवि में दाग लगाने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों को नजरंदाज करें और अपना पूरा फोकस अपने काम पर ही रखें। यदि कोई आपकी आलोचना करे तो निराश होने की बजाय उससे प्रेरणा लें। आर्थिक लिहाज से आपको थोड़ा संभलने की जरुरत है, अपने खुले हाथ को थोड़ा टाइट कर लें तो बेहतर होगा। साथी का सहयोग मिलने और संबंध मधुर रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः सब्र और कार्यकुशलता की परीक्षा हो सकती है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
इस सप्ताह आपके सब्र और कार्यकुशलता की परीक्षा हो सकती है, कुछ ऐसा भी घटित हो सकता है जिससे आपके व्यक्तिगत जीवन में हलचल पैदा हो जाए। विशेषकर प्रेम जीवन में आपको भावनात्मक रुप से काफी दुख पहुंच सकता है। इस पूरे सप्ताह गलतफहमियां, झगड़े और मतभेद होने की संभावना है इसलिए बेहतर है आप धैर्य से काम लें और किसी भी परिस्थिति में अपने क्रोध पर काबू रखें। अपने प्रेम संबंध को बचाने के लिये आप अपने साथी को भरपूर समय दें और उनकी भावनाओं का ध्यान रखें। कामकाज के लिहाज से यह समय आपके पक्ष में नजर आ रहा है, थोड़ी मुश्किलों के बाद ही सही लक्ष्यों को पाने में कामयाब हो सकते हैं।

तुला राश‌िः आपके खर्चे बढ़ेंगे

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस सप्ताह आप कुछ असुरक्षित महसूस कर सकते है लेक‌िन जोखिम लेने से पीछे न हटें सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार हैं लेकिन हां कागजी कार्रवाई को सावधानी पूर्वक करें। जिन योजनाओं के बारे में आप पिछले कुछ समय से विचार कर रहे हैं उन्हें अमलीजामा पहनाने की तैयारी कर सकते हैं। अपनी कार्यकुशलता और कार्यक्षमता का परिचय भी आपको देना पड़ सकता है जो कि आपके बेहतर भविष्य की बुनियाद भी बन सकता है। रोमांटिक जीवन के लिहाज से देखा जाए तो यह सप्ताह आपके लिये भरपूर आनंद उठाने का समय साबित हो सकता है। लेकिन आर्थिक लिहाज से आपकी खुशी खर्चीली हो सकती है।

वृश्च‌िक राश‌िः जल्दबाजी में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से बचें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
इस सप्ताह आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा। दरअसल इस पूरे सप्ताह आपके स्वभाव में तेजी से बदलाव होने की संभावना है। एक पल में गुस्सा तो अगले ही पल में मुस्कान आपके चेहरे पर खिल सकती है। आपके इस मनमौजी स्वभाव से आपके नजदीकी लोग परेशान हो सकते हैं। विशेषकर अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। बात-बात पर बिगड़ना भी आपके पारिवारिक माहौल को अशांत कर सकता है। जल्दबाजी में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से आपको बचना होगा। व्यवसायी जातक निवेश या फिर नई योजना के क्रियान्वयन के लिये थोड़ा इंतजार करें तो बेहतर है। विशेषज्ञ से सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है। चित की शांति के लिये ध्यान करने में थोड़ा समय लगाएं।

धनु राश‌िः सुखमयी जीवनशैली में कुछ परिवर्तन करने होंगे

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
यह सप्ताह आपके जीवन में कुछ महत्त्वपूर्ण परिवर्तन लाने वाला हो सकता है। करियर और व्यवसाय के लिहाज से हो सकता है कुछ जातक पिछले कुछ समय से यह करने वह करने का विचार बनाते आ रहे हों लेकिन असल में आपके लिये यह खाली विचार करने या डिंगें हांकने का नहीं बल्कि कुछ कर गुजरने का समय है। समस्याओं को नजरंदाज करने या फिर उनका बहाना लेकर बचने के प्रयास निर्रथक होते हैं इसलिये उनके स्थायी समाधान के लिए आपको कोशिश करनी पड़ सकती है, जिसके लिये हो सकता है अपनी सुखमयी जीवनशैली में भी कुछ परिवर्तन आपको करने पड़ें, अन्यथा यह समस्याएं एक साए की तरह आपके साथ बनी रह सकती हैं।

मकर राश‌िः क‌िसी जरुरतमंद की मदद करके आपको खुशी म‌िलेगी

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह आप खुद के मूल्यांकन पर ध्यान दे सकते हैं। अपने मजबूत और कमजोर पक्षों की पड़ताल करना बहुत जरुरी होता है। इनकी पहचान करके ही व्यक्ति जीवन में कुछ बेहतर कर सकता है। इस सप्ताह अपना आत्मविश्लेषण करने की यह प्रक्रिया आपको आंतरिक खुशी भी दे सकती है। आपका व्यवहार काफी मिलनसार रहने के आसार हैं। हो सकता है धार्मिक कार्यक्रमों में भी आप रूचि लें। किसी जरुरतमंद की सहायता करने से भी आपको खुशी मिल सकती है। व्यक्तिगत से लेकर व्यावसायिक जीवन तक में एक सकारात्मक सोच के साथ आप आगे कदम बढाएंगे इसकी उम्मीद की जा सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहने के संकेत हैं।

कुंभ राश‌िः कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर होगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा व्यक्तिगत जीवन में आप भावानात्मक रुप से तनावग्रस्त हो सकते हैं वहीं व्यावसायिक जीवन में आपको काफी लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर रहने के आसार हैं जिसके लिये उचित सम्मान और पुरस्कार भी आपको मिल सकता है। लेकिन रोमांटिक जीवन में यदि आपका संबंध पहले से ही बोझ बना हुआ है तो इस बोझ को उतारने का फैसला आप कर सकते हैं। हो सकता है साथी की सच्चाई आपको मालूम हो और आप इस रिश्ते से सब्र करने का मन बना लें लेकिन ध्यान रखें कि आप किसी के बहकावे या फिर सुनी-सुनाई बातों पर तो विश्वास नहीं कर रहे।
विज्ञापन

मीन राश‌िः कार्यक्षेत्र में सजग रहें

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस सप्ताह आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र में सावधान रहने की आवश्यकता है। ऑफिस में खास तौर से आपसे इर्ष्या करने वाले आपकी छवि पर दाग लगाने का हरसंभव प्रयास कर सकते हैं। आप अपने काम पर ध्यान देने के अलावा सतर्क भी रहें और किसी को भी ऐसा कोई मौका ना दे कि वे आपके और वरिष्ठ अधिकार‌ियों के बीच आपके संबंधों में खटास पैदा कर सकें। खुद पर भरोसा रखें और अपने प्रदर्शन से दूसरों का मुंह बंद करें। हालांकि जो लोग खुद अपना व्यापार चलाते हैं उन्हें ऐसी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन निवेश से इस समय अपेक्षा से कम लाभ चिंता का कारण हो सकता है। पारिवारिक माहौल में अशांति के कारण आप तनाव में रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें