फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी का पहला हफ्ता इन 6 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, मिलेगा लाभ

Mon, 30 Jan 2017 09:55 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राशि
ज्योत‌िषशास्‍त्र की गणना बता रही है क‌ि फरवरी का महीना सभी राश‌ियों के ल‌िए शुभ रहने वाला है क्योंक‌ि इस महीने में बहुत अच्छा शुभ संयोग बना है। इस महीने का पहला हफ्ता आपके सामने है। देख‌िए क्या आपको इस हफ्ते लाभ म‌िलेगा।
विज्ञापन

मेष राश‌िः धर्म-कर्म में रुच रहेगी, लाभ म‌िलेगा

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
आप इस सप्ताह आध्यात्मिक और धार्मिक संस्कारों की ओर आकर्षित होंगे। जिससे आपको आतंरिक संतुष्टि व शांति महसूस कर सकते हैं, साथ ही आध्यात्मिकता और गहरा आत्मनिरिक्षण भी प्राप्त कर सकते हैं। यहां तक कि यदि आपको संगठित धर्म में कोई रूचि नहीं है तो कोई चिंता ना करें। आध्यात्मिक अनुष्ठान आपके लिए अच्छे ही साबित होंगे। आत्म निरिक्षण या आत्मनिर्भरता पर आधारित कुछ रोचक साहित्य पढ़ना लाभदायक रहेगा। याद रखें कि खुशी कोई ऐसा पड़ाव नहीं है जहां पहुंचने के लिए आप इंतज़ार कर रहें है। वैसे यह हफ्ता आपके ल‌िए लाभप्रद रहेगा।
विज्ञापन

वृष राश‌िः अपने खर्चों पर न‌ियंत्रण रखना होगा

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आपका मूल मंत्र होना चाहिए, धैर्य और दृढ़ता| इस दौरान अपनी जमीन-जायदाद जैसी पूँजी की देख-रेख के लिए आपको अधिक खर्चा करना पड़ सकता है। अपनी व्यर्थ खर्चा करने की आदात को काबू में रखने की सख्त आवश्यकता है। किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने के अनिच्छुक रहेंगे। आपके कुछ करीबी आपको परेशान कर सकते हैं। किन्तु किसी भी परिस्थिति में इसका प्रभाव अपने काम पर ना पड़ने दें।

म‌िथुन राश‌िः सावधान रहें! कोई करीबी धोखा दे सकता है।

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आपको अपने घर में शांति बनाकर रखने की जरूरत होगी और जहां तक हो झगड़े और बहस से दूर ही रहें। सावधान रहें! कोई करीबी धोखा दे सकता है। गुस्से पर काबू रखें ,कोई भी निर्णय जोश में आकर कभी ना लें। दूसरों की आलोचना को दिल पर ना लें इससे सिर्फ आपका तनाव ही बढ़ेगा। तनाव से राहत पाने के लिये ध्यान योग आदि के लिये समय निकालें। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने से भी आपको सुकून मिल सकता है।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः सप्ताह आपके लिये शानदार रह सकता है

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस सप्ताह अपको लोगों से मिलना जुलना बहुत पसंद आएगा। किसी भी समारोह में जानें का मौका न गवाएं। लोगों से मिलने जुलने पर आप अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखेंगे, और कौन जाने आपकी कब किससे मुलाकात हो जाए। विपरीत लिंग के लोगों को आप आसानी से अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। अपने आपको बांधकर न रखें, और दुनिया जीत लें। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिये शानदार रह सकता है। अपने विचारों और भावों को व्यक्त करने के लिहाज से यह समय आपके लिये बहुत शुभ है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः कामकाज और पैसे के मामले में सप्ताह अच्छा रहेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
इस सप्ताह आप अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करना चाहेंगे क्योंकि इस समय आप मेल-मिलाप करने के मूड में रहेंगे। इस समय हर प्रकार के संबंधों में सकारात्मकता लाएंगे। इससे आपको अपने आस-पास के लोगों से भी खुशी मिलेगी। आपको वाकई ऐसे समय की जरूरत थी, इसलिए इसका पूरा आनंद उठाएं। कामकाज और पैसे के मामले में भी यह समय अच्छा बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः नई योजना पर काम करने के लिए आप आगे बढ़ सकते हैं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
इस हफ्ते आपके जीवन में कई बदलाव आने के आसार है। ये बदलाव आपके जीवन मे उतार-चढ़ाव लाएंगे और आपको आपकी प्राथमिकताओं का एहसास कराएंगे। लेकिन आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है। ये बदलाव आपके जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके लेकर आने वाले हैं। जिन लोगों के काम अधूरे पड़े हैं उन्हें पूरा करने के लिए यह समय बिलकुल सही है। नई योजना पर काम करने के लिए आप आगे बढ़ सकते हैं।

तुला राश‌िः सप्ताह सकारात्मक रहेगा, रुका हुआ काम बनेगा

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
आपके हफ्ते की शुरूआत बहुत ही आराम से और अनौपचारिक तरीके से हो सकती है, बाकी दिनों की तरह आप कई सारी चीजों में उलझे हुए नहीं रहेंगे। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपको सकारात्मक बनाएगा और आप अपनी निजी और सामाजिक जिम्मेदारियां बखूबी निभा पाएंगे। व्यावसायिक रूप से भी आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। बहुत दिनों से रूका हुआ विवाद हल हो सकता है जिससे आपको बड़ी राहत भी महसूस हो सकती है।

वृश्च‌िक राश‌िः आपके व्यक्तित्व में कई बड़े परिवर्तन आ सकते हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
यह सप्ताह आपकी व्यवसायिक ज‌िंदगी में परिवर्तन लाने वाला हो सकता है। भावनात्मक सुरक्षा भी आपके लिए इस समय सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण होगी। इस समय आपके व्यक्तित्व में कई बड़े परिवर्तन आ सकते हैं। इस परिवर्तित व्यक्तित्व से आप अपने कार्यों को बखूबी अंजाम तक पंहुचा सकते हैं। इस समय आपके लिए कुछ भी असंभव नहीं होगा। प्रयोग करने के आपके स्वभाव से आप अपने जीवन को और भी रोचक और मनोरंजक बना सकते हैं।

धनु राश‌िः आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आप अपनी जिंदगी में कई महत्त्वपूर्ण परिवर्तन होने की अपेक्षा कर सकते है। किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय को लेने के लिए आपको बुलाया जा सकता है, यह कार्य संबंधित या फिर किसी दूसरी जगह जाने के बारे में हो सकता है। इस सप्ताह आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। घर के नवीनीकरण में खर्च कर सकते है। कुल मिलाकर सप्ताह आपके लिये खुशियां तो लेकर आयेगा लेकिन आपको इनकी कीमत चुकानी पड़ सकती है। लेकिन ध्यान रखें खुशियों की कीमत नहीं होती और कुछ अवसर बार-बार लौटकर नहीं आते इसलिये अच्छे समय का हमेशा आनंद लेना चाहिए।

मकर राश‌िः आपकी जेब भरी रहने के आसार हैं

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से कार्य क्षेत्र में सामंजस्य बना रहेगा। उनकी मदद से आप कार्य को जल्दी और बिना किसी परेशानी के खत्म कर सकेंगे, जिसका परिणाम भी बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आपकी सारी परेशानियों का अंत होगा और आप एक सुकून भरा जीवन जी सकेंगे। अपने परिजनों के लिये भी आपको थोड़ा समय निकालने की जरुरत है। सप्ताहांत पर आप अपने चाहने वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। आर्थिक रूप से भी इस हफ्ते आपकी जेब भरी रहने के आसार हैं।

कुंभ राश‌िः चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
आगामी सप्ताह की शुरुआत आपके लिये कठिनाइयों भरी हो सकती है। काम में देरी, हानि और गलतफ़हमियों के चलते काफी चुनौतियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। हालाँकि अपनी रचनात्मकता से आप अपनी परेशानियों का हल भी निकाल सकते हैं। इस दौरान आपकी शक्ति, आपकी ताकत आपका सहज-ज्ञान होगा और इसलिए आपके मन में जो भी विचार आएंगे आपके लिए लाभकारी ही होंगे। आप अपनी रुचियों में कुछ परिवर्तन देख सकते हैं। नए लोगों से मिलना, उनसे अपने विचार बांटना आपके लिए इस सप्ताह अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन

मीन राश‌िः इस सप्ताह घर-परिवार में सुख-समृद्धि में वृद्ध‌ि होगी

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस सप्ताह आप कुछ भी करें, आपको लाभ मिलने के पूरे-पूरे आसार हैं। व्यापार से लेकर प्यार और घरबार तक में अपनी तमाम उलझी गुत्थियों को सुलझाने के प्रयास कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आप  इस सप्ताह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की उम्मीद कर सकते हैं। अपनी योजनाओं और विचारों के लिए आपको अपेक्षित सहयोग भी मिलने के आसार हैं। आपका परिवार हमेशा आपके साथ है और आपके सहयोग के लिए उपस्थित है। इस सप्ताह घर-परिवार में सुख-समृद्धि और व्यक्तिगत जीवन में रोमांस के सुखद आसार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें