पिछले सप्ताह की तुलना में ये सप्ताह काफी बेहतर रहेगा। 1 राशि वालों पर चंद्रमा अधिक मेहरबान रहेगा। जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए।
ये भी पढ़ें- सभी 12 राशियों पर ग्रह रहेंगे हावी, जानिए अक्टूबर का माह कैसा रहेगा आपके लिए
विज्ञापन
मेष राशिः लाभ स्थान में गोचर में चंद्रमा
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
सप्ताह की शुरुआत में आपकी राशि से चंद्रमा लाभ स्थान में गोचर करेंगे। जिससे कि सप्ताह के शुरुआती दिन व्यावसायिक रुप से लाभकारी रह सकते हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के 12वें भाव में गोचर करने से खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी ही राशि में होंगे। यह समय सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहने का रहेगा। वहीं इस हफ्ते आपकी राशि के स्वामी मंगल पंचम भाव में शुक्र के साथ विराजमान रहेंगें। इसलिये आपके व्यक्तिगत जीवन में यह सप्ताह थोड़ा परेशानियों वाला भी रह सकता है। साथी के साथ आपके संबंधों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। साथ ही संतान से भी वैचारिक मतभेद हो सकता है।
विज्ञापन
वृष राशिः कामकाज का रहेगा दवाब
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वृष जातकों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा दसवें भाव में गोचररत रहेंगे। इस समय आप पर कामकाज का काफी दबाव हो सकता है। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा के लाभ स्थान में आने से व्यावसायिक रूप से आपको लाभ प्राप्ति हो सकती है। अंतिम दिनों में चंद्रमा व्यय भाव में रहेंगे, जिससे अनावश्यक खर्च आपको करने पड़ सकते हैं। साथ ही इस सप्ताह राशि स्वामी शुक्र सुख भाव में मंगल के साथ गोचररत रहेंगे, जिससे आपको यह सप्ताह भौतिक सुख-सुविधाओं से थोड़ा वंचित कर सकता है। हो सकता है सब कुछ उपलब्ध होते हुए भी आप उसका लाभ न उठा पायें। इस हफ्ते व्यर्थ की भागदौड़ भी आपको करनी पड़ सकती है।
मिथुन राशिः भाग्य में वृद्धि होने के आसार
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
हफ्ते के आरंभिक दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से नवम स्थान में गोचर करेंगे, जो कि आपके भाग्य का स्थान है। इस समय आपके भाग्य में वृद्धि होने के आसार हैं। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा कर्मक्षेत्र में गोचर करेंगे, जिससे आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा लाभ क्षेत्र में आ जायेंगे। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिये लाभकारी रहने के आसार हैं। वहीं इस हफ्ते पराक्रम में शुक्र व मंगल की युति से आपका पराक्रम काफी अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर अपने प्रदर्शन से संतुष्टि महसूस कर सकते हैं। सुख भाव में सूर्य व बुध की युति होने बुधादित्य योग आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रह सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशिः महत्वपूर्ण निर्णय लेने में न करें जल्दबाजी
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
सप्ताह की शुरुआत में अष्टम चंद्रमा होने से आप मन थोड़ा अस्थिर रहने के आसार हैं। सप्ताह के शुरुआती दिनों में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपकी स्थिति असमंजस भरी हो सकती है। सप्ताह के मध्य में भाग्य स्थान में चंद्रमा के आने से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने के आसार हैं। वहीं सप्ताहांत में चंद्रमा आपकी राशि से कर्मस्थान में गोचर करेंगें। यह समय कामकाज के मामले में थोड़ा ठीक रहने के आसार हैं। पराक्रम भाव में बुध और सूर्य की युति बुधादित्य योग निर्मित कर रही है, जो आपके कामकाजी जीवन के लिये अच्छे संकेत कर रही है, लेकिन इसके लिये आपको अपनी सूझ-बूझ का परिचय देना होगा। धन भाव में मंगल व शुक्र की युति होने से धन व्यय का योग भी आपके लिये बन रहा हैं। इसलिये खर्च जरा सोच समझकर ही करें।
विज्ञापन
सिंह राशिः सप्ताह के अंत में मिल सकती है खुशखबरी
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से सातवें स्थान में होगा। जिससे सप्ताहारंभ में साथी के साथ व्यवहार करते समय थोड़ा संयम का परिचय दें। कोई ऐसी बात न कहें जिससे उनकी भावना को ठेस पंहुचे। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा अष्टम स्थान में आ जायेंगे। इस समय पिता के साथ मतभेद होने के आसार हैं। साथ ही सेहत का भी आपको ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा के भाग्य स्थान में आने से सप्ताहांत पर आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस हफ्ते राशि स्वामी सूर्य के धन भाव में बुध के साथ होने से आपके लिये धनप्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः कामकाज की दृष्टि से अच्छा रहेगा सप्ताह
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
सप्ताह की शुरुआत में आपकी राशि में चंद्रमा छठे घर में गोचर करेंगे, जो कि आपके रोग व शत्रु का घर माना जाता है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में अपनी सेहत का ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा के सप्तम भाव में आने से आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने के आसार हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में अष्टम चंद्रमा आपको थोड़ा निराश कर सकता है, लेकिन इस हफ्ते राशि स्वामी बुध सूर्य के साथ आप ही की राशि में गोचर कर रहे हैं। कामकाज की दृष्टि से यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा।
तुला राशिः सप्ताह के मध्य में सेहत को लेकर रहेंगे चिंतित
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
तुला राशि वालों के लिए सप्ताह के आरंभिक दिनों में चंद्रमा पंचम भाव में विद्यमान रहेंगे। शिक्षा, संतान व प्रेम संबंधों के मामले में सप्ताह के शुरुआती दिन अच्छे रहने के आसार हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के छठे भाव में गोचर करने से आपको अपने किसी करीबी या स्वयं की सेहत के प्रति चिंतित होना पड़ सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में सप्तम चंद्रमा दांपत्य जीवन में आपकी खुशियों को बढ़ाने वाला रह सकता है।
वृश्चिक राशिः बुध और सूर्य दिला सकते हैं आपको सफलता
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा सुख भाव में गोचर करेंगे। यह समय आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के संकेत कर रहा है। सप्ताह के अंत में चंद्रमा के रोग व शत्रु घर में आने से अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। वहीं इस हफ्ते राशि स्वामी मंगल शुक्र के साथ कर्मक्षेत्र में होने से प्रतिस्पर्धाओं को आपके लिये चुनौतिपूर्ण बना सकते हैं। लेकिन यदि आप दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य करते हैं तो आपकी राशि से लाभ स्थान में बुध व सूर्य का होना आपको सफलता दिला सकता है।
धनु राशिः ऑफिस में बेहतर रहेगा आपका प्रदर्शन
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से पराक्रम भाव में गोचर करेंगे। जिससे यह समय आपके लिये लाभकारी रह सकता है। विशेषकर कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के सुख भाव में गोचर करने से सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी भी हो सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में पंचम स्थान में चंद्रमा के गोचर से संतान के प्रति चिंताएं या अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। इस समय राशि स्वामी बृहस्पति आपकी राशि से लाभ स्थान में गोचररत हैं, जिससे आपके लिये लाभप्राप्ति के नये अवसर तो मिलने के आसार हैं।
मकर राशिः आपके धन भाव में विचरण करेगा चंद्रमा
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
आपकी राशि से चंद्रमा सप्ताह के शुरुआती दिनों में धन भाव में विचरण करेंगे, जिससे यह समय आपके लिये लाभप्रद रहने के आसार हैं। चंद्रमा का गोचर सप्ताह के मध्य में पराक्रम और अंतिम दिनों में सुख भाव में रहेगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिये शानदार रहने के आसार हैं। राशि स्वामी शनि इस समय लाभ घर में गोचररत हैं, जो कि आपके लिये लाभकारी योग भी बना रहे हैं। हालांकि इस समय आपको अति आत्मविश्वास, अंहकार अथवा क्रोध करने से बचने की आवश्यकता रहेगी, क्योंकि अष्टम भाव में मंगल व शुक्र की युति से आपके अंदर इस तरह की प्रवृति उत्पन्न हो सकती है।
कुंभ राशिः धन खर्च का बन रहा है योग
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
हफ्ते के आरंभिक दिनों में चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर करेंगें। सेहत के प्रति थोड़ा ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में दूसरे भाव में चंद्रमा का गोचर आपके लिये धन खर्च होने के योग बना रहा है। वहीं सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा पराक्रम भाव में रहेंगे, जिससे आपके कार्यों में तेजी महसूस कर सकते हैं। राशि स्वामी शनि आपके लिये कर्म भाव में गोचर कर रहे हैं जिससे आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी। साथ ही सप्तम भाव में शुक्र व मंगल की युति भी आपके रोमांटिक जीवन को प्रभावित कर रही है।
आपकी राशि से चंद्रमा सप्ताहारंभ में 12वें भाव में गोचर करेंगे, जिससे सप्ताह की शुरुआत आपके लिये थोड़ी खर्चीली साबित हो सकती है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचररत होंगे। इस समय आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। हो सके तो खान-पान व विश्राम के लिये आवश्यक समय जरुर निकालें। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा धन भाव में विचरण करेंगे। इस समय आपके लिये धन प्राप्ति की कुछ संभावनाएं बन सकती हैं। हालांकि राशि स्वामी इस समय अष्टम में गोचररत हैं जिससे आपको अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे।