ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन
मेष राशि: आज अपने गुस्से को काबू करें
2 of 13
मेष राशि
अपने किसी प्रियजन से आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं है। ये आपके गुस्से और नकारात्मक विचारों को काबू में रखने का समय है। आपको चाहिए कि आप एक साथ गुजारे अच्छे समय को याद करें और एक दूसरे के साथ के महत्व को पहचानें। आप लंबे समय से अपने काम को बदलने का सोच रहे हैं, लेकिन उचित अवसर नहीं मिल रहा है। आज के दिन आपका कोई मित्र अच्छी सलाह व प्रस्ताव दे सकता है। इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले अच्छे से पड़ताल कर लेना चाहिये। आपको नौकरी बदलते वक्त अपनी पुरानी कंपनी के अधिकारियों व सहकर्मियों से संबंध भी मधुर रखने चाहियें।
विज्ञापन
वृष राशि: गलत व्यक्ति के प्रभाव में आने से बचें
3 of 13
वृष राशि
आपको ऐसे बहुत से मौके मिलेंगे, जब कि आपको अपनी समझदारी, रचनात्मकता, व क्रियात्मकता का परिचय देना होगा। आज एक ऐसा दिन है, जबकि आपको वो काम करना पड़ सकता है जो कि आप करना तो नहीं चाहते, लेकिन फिर भी आपको करना पड़ रहा है। आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें अपने से दूर रखने की ही कोशिश कीजिएगा। ऐसे किसी व्यक्ति के इरादे को भांपते हुए आप अपनी राह पर चलते रहिये। समझदारी से काम लीजिए।
मिथुन राशि: आज नई जिम्मेदारी दी जा सकती है
4 of 13
मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में आप सभी परिस्थितियों में आसानी से काम कर पाएंगे। हो सकता है, इसके लिए आपको कोई खास पहचान या इनाम भी मिले। अगर आपको किसी खास काम को करने की जिम्मेदारी सौंपी जाए तो भी आश्चर्य ना करें। इससे ना केवल आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा के दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि आप अपने अधिकारियों को भी प्रभावित कर पाएंगे। आपको काम के सिलसिले में विदेश भी जाना पड़ सकता है। हालांकि आप जैसा उम्मीद करेंगे यात्रा उतनी फायदेमंद साबित ना हो। आपको लगेगा कि पूरी योजना में कोई खामी रह गई। इसलिये कोई बड़ी उम्मीद करें।
विज्ञापन
कर्क राशि: आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए दिन शुभ होगा
5 of 13
कर्क राशि
अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ है। बस ध्यान रखें कि आपके सामने जो काम है उसे आप समय से पहले पूरा कर लें। इसके लिए जरूरी है कि आप सकारात्मक सोचें और आशावादी बने रहें। आपकी राह में कोई रोड़ा आयेगा भी तो आप अपने हौसले से उससे पार पा लेंगे। ठीक ढंग से की गई प्लानिंग और सही मौके की बदौलत आपके व्यावसायिक सपने जरूर साकार होंगे। इसमें आप अपने किसी सहकर्मी की मदद भी ले सकते हैं। इससे आपका आत्मसम्मान तो बढ़ेगा ही आप समय रहते अपने आर्थिक लक्ष्य को भी पा लेंगे। यदि आप मीडिया या टीवी के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आज का दिन श्रेष्ठ है।
विज्ञापन
सिंह राशि: खोई हुई वस्तु मिल सकती है
6 of 13
सिंह राशि
यदि आप अपना व्यवसाय करते हैं तब आज का समय आपके लिये है। क्या आप अपना व्यवसाय बढ़ाने की सोच रहे हैं? ये समय काफी अनुकूल है और अच्छे ग्राहकों का साथ आपके साथ है। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आगे बढ़ना चाहिये। कुछ वस्तुएं जिन्हें आप बहुत पहले खो चुके थे आपको आज वह मिल जाएंगी। यह आपके लिए कोई विशेष वस्तु हो सकती है। आज का दिन आपके लिए सबसे अच्छा है क्योंकि आज आप अपनी बहुमूल्य वस्तुएं प्राप्त कर रहे हैं। अपनी आंखें सतर्कता पूर्वक खुली रखें क्योंकि आज आपको जो चीजें प्राप्त होंगी उनमें से एक वस्तु इतनी मूल्यवान है जिसे आप कभी भी प्राप्त नहीं कर सकते थे।
विज्ञापन
कन्या राशि: नई नौकरी की खुशखबरी मिल सकती है
7 of 13
कन्या राशि
आज आपको अपनी जिम्मेंदारियां निभाने के अतिरिक्त चाहिए कि कुछ समय अपने साथी के साथ रोमांस से भरपूर समय बिताएं। अपने रोजमर्रा के कार्यों के अलावा बाहर पिक्चर देखें, शहर घुमें या बाहर खाने पर जाकर अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। या, अन्य कोई नया जोश भरा कार्यकलाप करें। अगर आपने किसी नई नौकरी के लिए आवेदन दिया है तो जल्दी ही आपको खुशखबरी मिलने वाली है। पुराने दोस्तों से इसमें आपको बहुत मदद मिलेगी। अगर आप पूरी तरह से सोच विचार कर आगे बढ़ें तो आपको लाभ होगा। अगर आप कानून संबधित काम करते हैं, विशेषकर सामाजिक कानून तो आपका आज का दिन अत्यंत लाभदायक होगा।
तुला राशि: आज अच्छी आमदनी मिलने के संकेत हैं
8 of 13
तुला राशि
यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हैं तो आज के दिन कुछ रुकावटों का सामना करना होगा। हो सकता है कि आपकी आजीविका में कुछ परिवर्तन हो। आपको ठन्डे दिमाग से इस परिस्थिति का सामना करना है। जो लोग पर्यटन के धंधे में हैं उन्हें निकट भविष्य में अच्छी आमदनी के संकेत हैं। अच्छे कैरियर के लिए उस पर ठीक से ध्यान लगाना जरूरी है। अगर आप अपने व्यवसाय के लिए अच्छा आधार तैयार करना चाहते हैं तो अपने ग्राहकों में अपनी अच्छी साख बनाइये इससे कंपनी की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। अपनी कंपनी और सेवा का प्रचार प्रसार करने से भी आपकी आमदनी खूब बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि: आज परिवार में तनाव बढ़ सकता है
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत ही ध्यान से काम करना होगा। आज आप पायेंगे कि जिन क्षेत्रों में आपने कभी निवेश नहीं किया है वैसे व्यवसाय आपके सामने नजर आयेंगे। उदाहरणस्वरूप यदि आपके पास अतिरिक्त नकद राशि है तो आप उसे शेयर बाजार में लगा सकते हैं हालाकि अब तक आपने ऐसे निवेश नहीं किये हैं। यदि आप अपने इस अतिरिक्त धन राशि को डूबने से भी विचलित ना होने की क्षमता रखते हैं तो विशेष चुनी हुई कंपनियों के शेयरों में अपनी पूंजी निवेश कर सकते हैं। लेकिन आप यही विचार करें कि आपने जो कुछ भी किया है वह अच्छा है।
धनु राशि: आज अजनबी से अपने मन की बाते करने से बचें
10 of 13
धनु राशि
किसी मित्र या साथी के साथ झगड़ने से आप को तनाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीखना पड़ेगा। आज आप कलात्मकता से भरे रहेंगे और आपको ऐसा लगेगा कि आप बहुत अच्छे विचारों को जन्म देते हैं। इन विचारों पर अच्छी तरह से ध्यान दें और इनको वास्तविकता में बदलें। आप इन विचारों के बारे में पहले से ही अपने दोस्तों को बता सकते हैं, लेकिन किसी भी अजनबी के सामने इन विचारों के बारे में जिक्र ना करें। आज खर्चे ज्यादा हैं, इसलिए होशियारी इसी में है कि हाथ थोड़ा खींच कर चलें। इस कठिन स्थिति से निबटने में अपनी समझदारी दिखायें। आपके मन की शांति धन दौलत से कहीं अधिक है।
मकर राशि: गलती से नुकसान होने की संभावना है
11 of 13
मकर राशि
किसी खास काम को करने में आज आपको तनाव पूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इससे आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मौका भी मिलेगा। इसलिए दिए गए काम को पूरी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें। आज आपको अपनी गलती से हुए आर्थिक नुकसान का आंकलन करना चाहिए। जो रूपये आपने उस बेकार सामान को खरीद कर गंवाए हैं जिससे आपकी आय का एक हिस्सा बरबाद हुआ है। अपने रोजमर्रा के खर्चे में सावधानी बरतें इससे आपको बचत हो सकती है जो आपके भविष्य में घाटे की भरपाई कर सकती है।
कुंभ राशि: आज कोई नए काम की शुरुआत कर सकते है
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप अपना झुकाव किसी नए काम की ओर महसूस करेंगे। ये रुचि चेस खेलने से लेकर आसमान में उड़ने तक कुछ भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा होगी। हालांकि अभी भी अपने करियर को आगे ले जाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। इसके लिए आप कुछ नई तकनीक भी सीख सकते हैं। आपकी रचनात्मकता व अनुभव आपको अपने व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेंगे। अचल सम्पत्तियों से जुड़े व्यावसायिक निवेश व्यर्थ नहीं जाते अब उचित समय आ गया है जब आप अपने पारिवारिक भूखण्ड को सही ढंग से बेच दें क्योंकि यदि आप उचित खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपके लिए एक बड़े लाभ का स्त्रोत बन सकता है।
आज शायद आप अपनी संस्था के उच्च अधिकारी या फिर किसी दोस्त से बेकार की बहस कर बैठेंगे। गलत लोगों के साथ कहीं आप भी कोई गलती ना कर बैठें या फिर दूसरे लोग आपको गलत ना समझने लगें इसलिए बहस में ना पड़ें तो अच्छा है वरना आपको पछताना पड़ सकता है। आज किसी के साथ कोई साझेदारी करते हुए या कोई लेन-देन करते हुए सावधान रहें। जरूरी नहीं हर किसी का प्रस्ताव नकार ही दें, लेकिन साझेदार चुनते वक्त सावधानी बरतें और किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ठीक से जान समझ लें। आप निश्चिंत हो लें कि जिसके साथ आप साझेदारी कर रहें उसे आप पहले से ही जानते हैं।