फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 29 जनवरी से 4 फरवरी: जानिए किस राशि के लिए हफ्ता रहेगा शुभ

Thu, 01 Feb 2018 09:02 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
जनवरी 2018 के आखिरी सप्ताह में कुछ राशि वालों के लिए रहेगा शुभ तो कुछ राशियों के सामने आ सकता है संकट। जानिए ये सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: इस सप्ताह पदोन्नति व वेतनवृद्धि के भी योग बन रहे हैं

2 of 13
मेष राश‌ि
इस सप्ताह सूर्य, बुध और शुक्र आपकी राशि से दसवें घर में गोचर कर रहे हैं इसे तीन ग्रहों की युति भी कहा जाता है। जिनके प्रभाव मेष राशि के जातकों के लिए व्यावसायिक रुप से इस सप्ताह अच्छा वक्त रहेगा। कार्यक्षेत्र पर प्रगति के योग बन रहे हैं, इस हफ्ते आप दिए गए लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। ऑफिस में उच्चाधिकारियों व सहकर्मियों का भरपूर सहयोग आपको मिल सकता है। साथ ही नौकरी में पदोन्नति व वेतनवृद्धि के भी योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर व्यावसायिक जातकों के लिए यह समय शुभ रह सकता है। साथ ही कार्यों के प्रति आपका उत्साह भी बढेगा। निजी जीवन खुशहाल रहेगा और प्रेम संबन्धों में निखार आएगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार के योग हैं। इन सब के साथ साथ आपको कुछ नया शुरु करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अविवाहितों के लिए प्रेम संबन्धों की शुरुआत हो सकती है। विवाहितों को सहभागी का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर काम का बोझ बढ सकता है मगर फिर भी आप इसका आनंद उठाएगें। वित्तीय लाभ भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: स्वभाव में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे

3 of 13
वृष राश‌ि
इस सप्ताह तीन ग्रहों सूर्य, शुक्र और बुध की युति आपकी राशि से नवम भाव में हो रही है जिसके प्रभाव से आपको भाग्य का साथ तो मिलेगा ही साथ ही पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं। शारीरिक और मानसिक रुप से आप स्वस्थ व खुश रह सकते हैं। जीवन में सुख का अहसास कर सकते हैं। आप अपने स्वभाव में सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते हैं। प्रेम संबन्धों के लिए यह अच्छा वक्त रहने के आसार हैं। हालांकि इस हफ्ते बुध के प्रभाव से आपको ध्यान केन्द्रित करने में परेशानी आ सकती है जिससे आप विचलित रह सकते हैं। इसके साथ-साथ आप खुद को आलसी महसूस करेगें। संपति संबन्धी कानूनी मुद्दे उभर सकते हैं। शुक्र के प्रभाव के चलते इस हफ्ते आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। 

म‌िथुन राश‌ि: विरोधियों को परास्त करनें में सफल रहेंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
इस सप्ताह सूर्य, शुक्र और बुध एक साथ आपकी राशि से आठवें घर में गतिमान हो रहे हैं, जिसमें सूर्य के प्रभाव के चलते आपको सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। यह तनाव आप अपने भविष्य की चिंता के कारण महसूस कर सकते हैं साथ ही आपका आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। इन सब से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत करने की कोशिश करें। निजी जीवन में सहभागी का सहयोग मिलता रहेगा और प्रेम संबन्ध सामान्य रहेगें। इसके साथ साथ बुध के प्रभाव से आपके लिए अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सामाजिक संबन्धों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र पर विरोधियों को परास्त करनें में सफल रहेगें और सफलताओं का स्वाद चखेगें। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता। इसके साथ ही शुक्र के प्रभाव से आपकों सर्दी, खांसी जैसी बिमारियां तंग कर सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यावसायी जातकों को सावधानी से काम करने की हिदायत है।
विज्ञापन

कर्क राशि: इस सप्ताह यात्रा करने से परहेज करें

5 of 13
कर्क राशि
इस सप्ताह सूर्य, शुक्र और बुध की युति आपकी राशि से सातवें स्थान पर हो रही है जिसमें सूर्य का प्रभाव आपके निजी जीवन पर पड़ेगा जिसके कारण आपको सहभागी के साथ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में सुधार करने की तरफ कदम बढाएं। व्यावसायिक रुप से यह वक्त अच्छा रहेगा, कार्य में प्रगति के योग हैं। मगर साथ ही वित्तीय रुप से कमियां आपको परेशान कर सकती हैं। सेहत ठीक ठाक रहेगी। बुध के प्रभाव से विवाहित महिला जातक अपने जीवनसाथी के साथ असहज महसूस कर सकती हैं, इसका कारण पति का कोई विवाहेत्तर प्रेम प्रसंग हो सकता है। यात्रा से परहेज करनें में भलाई है, वरना इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसी हफ्ते शुक्र के प्रभाव से आपके मन में दुविधाओं के बादल छा सकते हैं। आप अपने कार्य को बढाने की कोशिश करेगें मगर उसमें परेशानियां आ सकती हैं। निजी जीवन में सहभागी का भरपूर सहयोग मिलेगा मगर संतान पक्ष की ओर से थोड़ा चिंतित रह सकते हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: मान सम्मान में बढोतरी हो सकती है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
इस सप्ताह सूर्य, शुक्र और बुध का एक साथ गोचर आपकी राशि से छठे भाव में हो रहा है जिसमें सूर्य के प्रभाव से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेगें। करियर में तरक्की के लिए किसी नई नौकरी की तलाश भी कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति में कोई खास बदलाव नही होगा। निजी जीवन सामान्य रहेगा। सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही बुध के प्रभाव से आपकी सेहत में सुधार आ सकता है, मगर इसके लिए आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा। आपके मान सम्मान में बढोतरी हो सकती है। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेगें। कला के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों के लिए अच्छा वक्त साबित हो सकता है। साथ ही आपका निजी जीवन आनंदमय होगा। इसके साथ साथ शुक्र के प्रभाव से आपको सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: खर्चों में वृद्धि हो सकती है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
इस सप्ताह में सूर्य के साथ साथ शुक्र और बुध का गोचर आपकी राशि से पांचवें घर में हो रहा है जिसमें सूर्य के भाव से आपके लिए अच्छा वक्त साबित हो सकता है। अपने अच्छे व्यवहार के कारण आपको सफलताओं की प्राप्ति होगी। प्रेम संबन्धो में प्रगाढता आएगी और प्रेमी के साथ विवाह के योग भी बन रहे हैं। सेहत ठीक ठाक रहेगी। मगर साथ ही बुध के प्रभाव से आपकी मान मर्यादा दांव पर लग सकती है, इसलिए सावधान रहें। कार्यस्थल पर नई योजनाएं बनाने के लिए यह वक्त ठीक नही है, इनमें आपको असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक थकाव के कारण एकाग्रता में कठिनाईयां आ सकती है। सेहत के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। इसके साथ साथ शुक्र के प्रभाव से आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है, मगर इससे वित्तीय रुप से कोई परेशानी नही आएगी। नौकरी पेशे वाले जातकों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

तुला राश‌ि: पारिवारिक संपति से लाभ हो सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि
इस सप्ताह सूर्य, शुक्र और बुध एक साथ आपकी राशि से चौथे घर में गोचररत हो रहे है सूर्य के प्रभाव से आपको मां की सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। करियर के क्षेत्र में यह वक्त अच्छा रहेगा और आप कार्यों में तरक्की प्राप्त करेगें। दोस्तो के साथ कुछ अच्छे पल गुजारने के अवसर मिलेगें। सेहत में सुधार रहेगा और प्रेम संबन्धों में निखार आएगा। साथ ही बुध के प्रभाव से आपके जीवन में कोई नया मित्र आ सकता है। किसी नए वाहन के खरीदने के योग भी बन रहे हैं, साथ ही किसी फायदेमंद यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा और मां की सेहत में भी सुधार होगा। किसी पारिवारिक संपति से लाभ हो सकता है। इनके साथ साथ शुक्र के प्रभाव से आप घर की साज सज्जा पर खर्च करेगें और कुछ घरेलू उपयोग की वस्तुए भी खरीद सकते हैं। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: रिश्तेदारों के साथ विवाद हो सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
इस सप्ताह आपकी राशि से तीसरे घर में सूर्य, शुक्र और बुध की युति हो रही है जिसमें सूर्य के प्रभाव के चलते आप सामाजिक कार्यों और सभाओं में बढ चढ कर हिस्सा लेगें। साथ ही आपको अपने व्यावसायिक क्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता है इसमें आपका सम्मान कम हो सकता है और हो सकता है किसी हानि का भी सामना करना पड़े, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति भी डगमगा सकती है इसलिए आपको एकाग्रता से काम लेना होगा। निजी जीवन सामान्य रहेगा। सहभागी को पूरा वक्त नही दे पाएगें। सेहत ठीक ठाक रहेगी। साथ ही बुध के प्रभाव से भी आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। इस वक्त शेयर मार्केट में निवेश ना करें। रिश्तेदारों के साथ विवाद हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलता रहेगा। हो सकता है तो यात्रा करने से परहेज करें। 

धनु राश‌ि: वित्तीय लाभ के योग बन रहे हैं

10 of 13
धनु राश‌ि
इस सप्ताह सूर्य, शुक्र और बुध आपकी राशि से दूसरे घर में गतिमान रहेगें जिनमें सूर्य के असर से आपके लिए अच्छा वक्त शुरु होने के योग हैं। आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत बनेगी और आप परिवार के लिए कोई लाभकारी फैसला ले सकते हैं। बुजुर्गों का साथ एवं सहयोग मिलेगा। मगर साथ ही आपके गलत व्यवहार से दूसरो को तकलीफ होगी और इस कारण आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते है। जो लोग घर से दूर रह रहे हैं वे घर जाने कि योजना बना सकते हैं। निजी जीवन पहले से अच्छा रहेगा और आपकी सेहत में भी सुधार होगा। इसके साथ साथ बुध के प्रभाव से आपको नई योजनाओं और कार्यों से वित्तीय लाभ हो सकता है। इनके साथ साथ शुक्र के प्रभाव के चलते आपके लिए वित्तीय लाभ के योग बन रहे हैं। जीवन साथी की तरफ से आपको भरपूर सहयोग औऱ मान सम्मान मिलेगा। जरुरत के समय पर परिवार आपके साथ रहेगा और सहयोग देगा। प्रेम संबन्धों में प्रगाढता आएगी और रिश्ते मजबूत होगें।

मकर राश‌ि : प्रेम संबन्ध सामान्य रहेंगे और सेहत ठीक ठाक रहेगी

11 of 13
मकर राश‌ि
इस सप्ताह आपकी राशि में सूर्य, शुक्र और बुध ग्रहों की युति हो रही है जिसमें सूर्य के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है जिसके कारण पिता के साथ किसी प्रकार का वाद विवाद हो सकता है, पिताजी की तबीयत भी खराब हो सकती है। जीवन साथी के साथ रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है। व्यावसायिक तौर पर आप पूरी उर्जा के साथ कार्य करेगें। कुछ नया करने के लिए आपके मन में जोश और जूनून पैदा होगा। आपके लिए वित्तीय लाभ के भी योग हैं। साथ ही बुध के प्रभाव से धार्मिक कर्मकांडो से आपकी रुचि कम हो सकती है। इस दौरान आप खुद के सपनों मे खोए हुए रहेगें। इसके लिए आपको अपने सपनों को प्राप्त करने के लिए कठोर मेहनत करनी चाहिए। प्रेम संबन्ध सामान्य रहेगें और सेहत ठीक ठाक रहेगी। इसके अलावा शुक्र के प्रभाव से आप नए मित्र बना सकते हैं। फैशन इंडस्ट्री और इंटीरियर डिजाईनिंग जैसे पेशों में काम करने वाले जातकों के लिए अच्छा वक्त रहेगा। सेहत ठीक ठाक रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुंभ राश‌ि: आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
सूर्य, शुक्र और बुध इस सप्ताह आपकी राशि से बारहवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं जिसमें सूर्य के प्रभाव से आपके खर्चों में बढोतरी हो सकती है और आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। विवाह शादी के लिए यह वक्त उचित नही रहेगा। प्रेम संबन्ध भी सामान्य ही रहेगें। कार्यक्षेत्र पर अपने कार्यों पर ध्यान दे और कोई बड़ा फैसला लेने से परहेज करें। व्यावसायिक साझेदारी में हानि हो सकती है। सेहत संबन्धी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ साथ बुध के प्रभाव से आपकी मान मर्यादा दांव पर लग सकती है खुद को थका हारा महसूस करेगें और आपके आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। निजी जीवन अच्छा नही गुजरेगा। प्रेम संबन्धों में रुखापन दिखाई देगा। सेहत के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। साथ ही शुक्र के प्रभाव से यात्रा के कारण बेकार के खर्चों में बढोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि : व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति से योग हैं

13 of 13
मीन राश‌ि
इस सप्ताह आपकी राशि से ग्यारहवें स्थान पर सूर्य, शुक्र और बुध एक साथ आ रहे हैं। जिसमें सूर्य के प्रभाव से आपके लिए अच्छा वक्त शुरु होगा, जिसमें आपको कार्यों में तरक्की और सफलताएं मिलेगी। परिवार में किसी विरासत से आपको लाभ होने के योग हैं। इस दौरान आपके विरोधियों की ताकत कम होगीं। किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए अच्छी योजना बनाना आवश्यक है। यात्रा के भी योग हैं मगर साथ ही आप अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। निजी जीवन और प्रेम संबन्ध सामान्य रहेगें। साथ ही बुध के प्रभाव से आपकी निजी जीवन अच्छा गुजरेगा और संबन्धों में निखार आएगा। कोई नया रिस्ता बनाने के लिए यह वक्त अच्छा साबित होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति से योग हैं। नौकरी में बदलाव के भी योग हैं। इसके साथ साथ शुक्र के प्रभाव के चलते आपको वित्तीय लाभ हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें