कुंभ राशि
आज आप अपने साथी से मिलने हेतु यात्रा पर जा सकते हैं। अन्यथा, दोनों ही एक साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। अपने मित्रों एवं परिजनों को छोड़कर आपस में एक-दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज का दिन संपत्ति अथवा शेयर बाजार में निवेश करने के लिये शुभ है। लेकिन निवेश से पहले अपने समस्त अवसरों व विकल्पों को सही तरीके से जांच लें। थोड़े समय का निवेश व लंबे समय का लाभ, ये आपका आज का लक्ष्य होना चाहिये।