फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर महीने के पहले हफ्ते में इन 7 राशियों के व्यक्ति बन सकते हैं मालामाल

Mon, 28 Nov 2016 08:52 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
साल 2016 अपने अंत‌िम पायदान पर कदम रखने जा रहा है। ऐसे में यह हफ्ता आपके ल‌िए कैसा रहेगा, क्या जाते जाते यह साल आपकी क‌िस्मत को चमका जाएगा या अभी आपको और इंतजार करना होगा। जान‌िए इस पूरे हफ्ते आपके ल‌िए स‌ितारों की चाल का क्या है प्रभाव।
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राश‌िः कामकाज में कुछ बाधाएं पैदा हो सकती हैं

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके खुशनुमा माहौल को थोड़ा बिगाड़ सकता है। आपके कामकाज में कुछ बाधाएं पैदा हो सकती हैं। हो सकता है आपको आर्थिक तंगी से भी झूझना पड़े। सिरे चढ़ते हुए काम भी अधर में लटक सकते हैं, चौकन्ने रहें। अपनी वाणी में सपष्टता लायें, कोई भी बात कहने से पहले उसके परिणाम के बारे में जरूर सोचें कुल मिलाकर अपने व्यावहारिक पक्ष पर ध्यान दें। यदि आप पिछले कुछ समय से निरंतर काम कर रहे हैं तो अवकाश लेने के लिये यह बेहतर समय है। हालांकि चिंता करने की बात नहीं हैं यह परिस्थितियां लंबे समय तक नहीं रहेंगी जल्द ही अपेक्षित परिणाम भी मिलने लगेंगे।
विज्ञापन

वृष राश‌िः इस सप्ताह आप भाग्यशाली रहेंगे

3 of 13
वृष राश‌ि
यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली रहने के आसार हैं। व्यवसायिक स्तर पर नवीन योजनाएँ आपके सामने आ सकती हैं और आप इन अवसरों का बेहतर लाभ उठा सकते हैं| हालाँकि व्यक्तिगत स्तर पर आपको अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। गले व दांत का दर्द आपको चिंता में डाल सकता है। जहाँ तक प्रेम की बात है आपके जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। किन्तु आप साथी के साथ सामंजस्य बनाने में सफल हो सकते हैं।

म‌िथुन राश‌िः बढ़ते खर्चे से च‌िंत‌ित हो सकते हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आप अपने आस-पास एक उन्मुक्त वातावरण महसूस कर सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र में कार्यरत जातकों के लिये यह बहुत भाग्यशाली साबित हो सकता है। इस सप्ताह आप किसी ऐसे व्यक्ति के प्रभाव से मुक्त हो सकते हैं जिन्होंने आप के जीवन में अपने प्रभाव से आपकी पहचान को दबा कर रखा था। खुद अपने बलबूते पर फैसले लेने से और जो आपको सही लगता है वैसा करने से आप खुद से संतुष्ट हो सकते हैं, यह आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करेगा। कुल मिलाकर करियर के क्षेत्र में चीज़े आपके काबू में रहने के आसार हैं। आर्थिक स्तर पर बेफिजूल खर्चे आपको चिंता में डाल सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिये सलाह है कि व्यक्तिगत एवं व्यवसायिक जीवन में संतुलन बनाकर रखें।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः लेन-देन अथवा संपत्ति के मामले में न पड़ें

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
यदि पिछले कुछ समय से आप दूसरों पर निर्भर हैं तो इस सप्ताह आप इस निर्भरता से मुक्त होने का प्रयास कर सकते हैं जिसमें आपको कामयाबी मिल सकती है। लेकिन यदि आप इस समय भी दूसरों पर निर्भर रहते हैं विशेषकर निजी मसलों को लेकर तो आपके लिये यह दिक्कत की बात हो सकती है। इस समय किसी लेन-देन अथवा संपत्ति के मामले में न ही पड़ें तो बेहतर रहेगा अन्यथा आपका जीवन कानूनी दांव पेंच में उलझ सकता है। साथी की सेहत का आपको इस समय खास ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। इस समय आप अपने साथी को खुद के बहुत करीब पा सकते हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः बेहतर लाभ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
यदि पिछले कुछ समय से कोई काम रूका हुआ है तो इस सप्ताह सिरे चढ़ सकता है। व्यवसायी जातकों के लिये कोई बहुत ही महत्त्वपूर्ण सौदा इस सप्ताह हो सकता है जिससे बेहतर लाभ मिलने की संभावनाएं हो सकती हैं। यदि किसी मुद्दे को लेकर संबंधों में ही किसी तरह की उलझन है तो उसे भी सुलझाया जा सकता है। इस हफ्ते आपका तनाव कुछ कम होने के आसार हैं। आप में से अधिकांश जातक अपने सभी कार्यों को समय से पहले पूरा करने में सक्षम रहें इसकी उम्मीद की जा सकती है। इस सप्ताह थोड़ी लग्न, थोड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प से आप मुश्किल हालातों में भी काम आसानी से करने में कामयाब हो सकते हैं।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आर्थिक हालात थोड़े कष्टदायक हो सकते हैं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
इस सप्ताह आप आत्म-निरीक्षण में विलीन रह सकते हैं जोकि आपको अपने अंदरूनी विश्वास को निखारने में मददगार हो सकता है। अपनी इस अभिरुचि को यूं ही बरकरार रखें, संतुष्टि प्राप्त होगी। इस सप्ताह किसी धार्मिक स्थल में जाने का मन भी बना सकते हैं। दान-पुण्य करने के बारे में सोच सकते हैं। किसी ज़रूरतमंद की मदद करना आपको आंतरिक संतुष्टि तो देगा ही साथ ही यह आपके लिये शुभ फलदायी भी होने के आसार हैं। परिजनों के साथ भी इस हफ्ते काफी अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। आर्थिक हालात थोड़े कष्टदायक हो सकते हैं लेकिन समाधान मिलने के आसार हैं।

तुला राश‌िः कैरियर के मामले मे नए अवसर मिल सकते हैं

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
यह सप्ताह कैरियर और काम काजी जीवन में अपने लक्ष्यो को प्राप्त करने का है। इसके लिए आपको परिवार का समय भी काम पर देना पड़ सकात है बेहतर है कि अच्छी योजना बनाते हुए कामकाज को मेहनत के साथ-साथ कुशलतापूर्वक करें व कुछ रचनात्मक तरीकों से अपने कार्य करने की गति में तेजी लायें। इससे कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही साथ ही पारिवारिक जीवन का भी आप भरपूर आनंद ले सकेंगें। आपको अपने रिश्तों में नई जान डालने की पूरी कोशिश करनी चाहिए, रिश्तों को भरपूर समय दें। आप मे से कुछ लोगों को कैरियर के मामले मे नए अवसर मिल सकते हैं जो आपको सफलता की नई ऊँचाईयाँ दे सकते हैं।

वृश्च‌िक राश‌िः लाभ मिलने के आसार हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह अपने लक्ष्यों को पाने में आपको कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिये। यह समय आपके लिये शुभ रहने के आसार हैं आपके प्रयास सिरे चढ़ सकते हैं। मुश्किल की घड़ी मे आपको अपने सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। एक अच्छे टीम लीडर के रूप में भी आप कार्यस्थल पर इस समय अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो सकते हैं जिसका आने वाले समय में आपको लाभ मिलने के आसार हैं। लेकिन साथ ही इस समय काम-काज में कोताही आपके लिये हानिकारक भी हो सकती है। इस हफ्ते धार्मिक कार्यों की ओर भी आपका झुकाव हो सकता है। जरूरतमंद की मदद करना आपके लिये शुभ रहेगा।

धनु राश‌िः सप्ताह आपके लिए लाभदायक रह सकता है

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आप अपने परिवार के साथ मस्तीभरा समय व्यतीत कर सकते हैं। घर का वातावरण भी खुशनुमा रहने के आसार हैं। यदि गत समय से किसी परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का विचार बना रहे हैं तो यह समय आपके लिये उचित कहा जा सकता है। सप्ताहांत का समय यात्रा के लिये बिल्कुल उचित है। व्यापार से लेकर प्यार तक के मामले में इस हफ्ते आपको कामयाबी मिल सकती है। सेहत के मामले मे भी आप काफी ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। कुल मिलाकर हर तरह से यह सप्ताह आपके लिए काफी लाभदायक रहने के आसार हैं।

मकर राश‌िः हर क्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह आप व्यक्तिगत और व्यवसायिक स्तर पर किसी भी प्रकार के अवरोध का सामना नहीं करेंगे इसकी उम्मीद कर सकते हैं। महत्तवपूर्ण निर्णय लेने के समय भी आप गजब का आत्मविश्वास दिखा सकते हैं। आपका निर्णय सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। आपका जोश और उत्साह इस पूरे सप्ताह आपको खुश रख सकता है। रोमांटिक स्तर पर भी यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने के आसार हैं| इस हफ्ते मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने से बिल्कुल न चूकें। जीवन के लगभग हर क्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने के आसार हैं।

कुंभ राश‌िः कुल म‌िलाकर सप्ताह अनुकूल रहेगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह आप काफी चुस्ती दिखा सकते हैं। आपकी ऊर्जा आपके सहयोगियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिये प्रेरित कर सकती है। निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने और अपेक्षित परिणाम मिलने से आपका स्वभाव भी काफी अच्छा रहने के आसार हैं। इसकी पूरी संभावनाएं हैं कि इस हफ्ते आपको अपनी जिंदगी के निजी और व्यवसायिक क्षेत्र में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। हर एक बेहतर अवसर पर आपकी पैनी नजर बनाएं रखें, लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आर्थ‌िक परेशानी से न‌िकलने के प्रयास सफल होंगे

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस सप्ताह कार्य क्षेत्र मे आपको नए अवसर मिल सकते हैं। किसी अच्छी नौकरी का अवसर या वर्तमान नौकरी में बेहतरीन योजना से आप आगे बढ़ सकते हैं। आपका प्रेम जीवन शांत रहने के आसार हैं लेकिन संबंधों में नजदीकियां बढ़ने की भी संभवाना है। प्रेम से वंचित जातकों के जीवन में प्यार का आगमन हो सकता है, अपने किसी खास से मुलाकात रोमांचित कर सकती है। यदि पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो इस हफ्ते प्रायस लाभप्रद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें