फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च का पहला हफ्ता इन 7 राशियों के लिए भाग्यशाली, आपके लिए कैसा रहेगा जानिए

Mon, 27 Feb 2017 10:52 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
मार्च महीने के पहले हफ्ते में ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ियों का आपकी राश‌ि पर क्या असर होगा। क्या यह हफ्ता आपको लाभ और उन्नत‌ि का मौका द‌िलाएगा या आपको संघर्ष और उलझनों का सामना करना होगा।
विज्ञापन

मेष राश‌िः कार्यस्थल पर आप सबके चहेते बने रहेंगे

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
आगामी सप्ताह में आपको वास्तविकता को करीब से समझना होगा। अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। किन्तु आर्थिक तौर से परेशानी ना होने के कारण आप इस कठिन परिस्थिति में भी लड़ने की शक्ति प्राप्त कर लेंगे। इससे आपके स्वास्थय पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और आप परिवार की ओर ध्यान दे पाएंगे। अपने प्रेम जीवन में आप चिंतामुक्त रहेंगे। इस सप्ताह के मध्य से अंत तक व्यवसायिक स्तर पर आप सफलता के समीप जाने के लिए अग्रसर रहेंगे। आपके इस सशक्त व्यक्तित्व से कार्यस्थल पर आप सबके चहेते बने रहेंगे। यहाँ तक कि आपके चंद सहयोगी आपसे सलाह-मशविरा करने के लिए भी चर्चा करना चाहेंगे।
विज्ञापन

वृष राश‌िः व्यवसायियों को लुभावने अवसर प्राप्त होंगे

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
आगामी सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा। व्यवसायियों को लुभावने अवसर प्राप्त होंगे और वे उनमें निवेश कर धन लाभ पा सकते है। सौभाग्य उनका साथ देगा और वे अपने कड़े परिश्रम से सफलता का स्वाद चखेंगे। संभव है कि अधिक कार्यभार के चलते आप तनाव में आ जाएं किन्तु आप अपनी कार्यक्षमताओं से अपने अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। ऐसे में आपके करियर में यह बहुत ही अच्छा अवसर होगा जब आपकी हर ओर से प्रशंसा होगी। इससे कहीं ना कहीं आपको भी ख़ुशी होगी और आप संतुष्ट होंगे। इसका लाभकारी प्रभाव आपके निजी जीवन में भी पड़ेगा।

म‌िथुन राश‌िः आर्थिक रुप से यह सप्ताह आपके लिए स्थिर रहने के आसार हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आपको भावनात्मक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके रिश्तों में कुछ आकस्मिक व अनपेक्षित बदलाव आ सकते हैं, हो सकता है इन बदलावों के लिये आप अभी मानसिक रूप से तैयार न हों। आपके लिये सलाह है कि यदि आप अपने संबंधों को लेकर गंभीर हैं तो धैर्य से काम लें। बिना परेशान हुए मुश्किलों का सामना डट कर करें। आर्थिक रुप से यह सप्ताह आपके लिए स्थिर रहने के आसार हैं। सेहत भी सामान्य बनी रहने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में भी हालात सामान्य रहेंगे इसकी उम्मीद कर सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आने वाले दिनों में आपको कुछ सरप्राइज मिल सकते हैं

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस सप्ताह आप खुद को थोड़ा भावुक थोड़ा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। हो सकता है आप अपनी भावनाओं को किसी के सामने व्यक्त करने को लेकर उत्सुक भी हों। शिक्षा व कला क्षेत्र से जुड़े जातकों में प्रतिस्पर्धात्मक प्रवृति का विकास हो सकता है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास आपके प्रतिस्पर्धियों को परास्त करने में आपके लिये सहायक हो सकता है। इस सप्ताह आप अपने आस पास हर एक बात, हर एक चीज़ को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे और आपकी रचनात्मक छवि से आप एक नयी पहचान बना सकते हैं। हालांकि अपनी इच्छाओं के विपरीत आपको तुरंत परिणाम नहीं मिलेंगे। आने वाले दिनों में आपको कुछ सरप्राइज मिल सकते हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः सामने आने वाले अवसर का लाभ उठाएं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
यह सप्ताह आपके लिये बेहतर रहने की उम्मीद है। आपमें से कुछ व्यक्ति एक बेहतर व्यवसायिक अवसर की प्राप्ति के पश्चात दूसरे शहर में जाने का विचार भी कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान कुछ कठिन परिस्थितियां भी आ सकती हैं और एक बेहतर भविष्य के लिये आपको इनका सामना अवश्य करना चाहिए। यदि आप इस समय उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने से चूकते हैं तो हो सकता है लंबे समय तक आपको इससे बेहतर मौका न मिले। सेहत के प्रति भी सचेत रहें मामूली बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि यह अस्थायी हैं।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः घर में तनाव हो सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
इस सप्ताह आप कुछ नादानी कर बैठें इसकी संभावनाएं प्रबल है बेहतर रहेगा यदि पूरे हफ्ते आप अपने हर कार्य में अतिरिक्त सावधानी बरतें। किसी भी परिस्थिति को गम्भीरता से ना लेने की आपकी आदत आपको भविष्य में किसी संकट में डाल सकती है इसलिए समझदारी से काम लें। घर में तनाव हो सकता है। इसलिए और भी सहज और सचेत रहने की और घर में खुशनुमा वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता है। जो लोग मदिरा-सेवन करते हैं, वे अब अपने स्वास्थय को लेकर भी सोचें।

तुला राश‌िः सुखद समाचार से आप प्रसन्नचित रहेंगे

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
सप्ताह के मध्य में एक अनपेक्षित परन्तु सुखद समाचार से आप प्रसन्नचित रहेंगे। अपने करियर में भी आप उम्दा प्रदर्शन करेंगे। यदि कोई कार्य पिछले कुछ समय से लंबित पड़ा है तो इस हफ्ते उसके पूरा होने की प्रबल संभावनाएं हैं। हालाँकि सप्ताहांत में आपको आर्थिक रूप से थोडा संभल कर चलने की आवश्यकता भी होगी। व्यक्तिगत जीवन में भी आप अपने घरेलू मसलों की ओर अधिक से अधिक ध्यान देंगे और इसका सुखद परिणाम भी आपको मिलने के आसार हैं।

वृश्च‌िक राश‌िः खर्च बढ़ सकते हैं नियंत्रण करने की कोशिश करें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह आप काफी भावनात्मक समय गुज़ारेंगे। आप किसी पुराने दोस्त या प्यार के साथ पुन: जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस सप्ताह आप में से कई लोगों के लिए एक नए रिश्ते में बंधने की पूरी संभावना है। आप ज्याद समय बाहर जाएंगे और नए लोगों से भी मिलेंगे। आपको नई चीजों की खोज करना पसंद है जो आप इस वक्त कर रहे हैं। काम के मामले में किसी भी दस्तावेज पर दस्तख़त करने से पहले दो बार सोच लें। खर्च बढ़ सकते हैं नियंत्रण करने की कोशिश करें।

धनु राश‌िः अध‌िकारी नाराज रह सकते हैं

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं। बस कुछ छोटे मामलों में फंस कर आपके काम धीमी गति से होंगे। कार्यस्थल में विशेष रूप से इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। समय से पहले काम पूरा करना आपके लिए चुनौतिपूर्ण हो सकता है। आपकी कार्यक्षमता से आपके बॉस असंतुष्ट व नाराज हो सकते हैं। इसलिए ध्यान केन्द्रित कर एक समय पर एक ही काम को पूरा करें। इस सप्ताह आप अपने वरिष्ठ अधिकारीयों की नजरों में रहेंगे। रोमांटिक जीवन में हो सकता है आपका साथी किसी मुश्किल दौर से गुजरे जिससे आपका व्यक्तिगत जीवन प्रभावित हो सकता है। आर्थिक स्तर पर भी आपको अपने व्यर्थ खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर राश‌िः खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह आप आलोचना और आकस्मिक झगड़ों से दूर रहें। अपने अनुभवों को खुद के सुधार के लिए इस्तेमाल करें। रोमांस के मामले में, आपको अपने प्रेमी के साथ अपनी भावना प्रकट करने का शानदार मौका मिलेगा। हालांकि आर्थिक जीवन में आपको थोड़े मुश्किलात का सामना करना पड़ सकता है। अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें व फालतू की चीज़ों में पैसे बर्बाद न करें। कामकाजी जीवन में हालांकि आपका मन कम रहेगा लेकिन जैसे-तैसे आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं।

कुंभ राश‌‌िः सप्ताह का आरंभ तनावपूर्ण रह सकता है

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
आगामी सप्ताह आपके लिए कठिनाइयों से भरपूर रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति में बेहतरी लाने के लिए आपको अधिकतम प्रयास करने होंगे। सप्ताह के आरम्भ में स्थिति तनावपूर्ण रहने की संभावनाएं हैं किन्तु सप्ताहांत तक सब सामान्य होने के आसार भी नजर आ रहे हैं। धैर्य व संयम का परिचय देते हुए परिस्थितियों का सामना करें व अपने स्वाभाव को अच्छा रखने का प्रयास करें। कुल मिलाकर देखा जाये तो थोड़ी सी मेहनत व अतिरिक्त प्रयासों से अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने का प्रयास इस हफ्ते आप कर सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः नौकरी व्यवसाय के मामले में सप्ताह अनुकूल रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस सप्ताह आपके व्यक्तिगत संबंधों में सुधार आने की पूरी-पूरी संभावना है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे संपर्क कर सकता है। आप अपने इस दोस्त का आदर-सत्कार करने के लिए उत्सुक रहेंगे और ये समय अपने पुराने दिनों को याद करने के लिए बहुत ही अच्छा है। इस समय का आनंद उठाएं। कामकाजी जीवन अच्छा रहने के आसार हैं व आर्थिक हालात भी सामन्य बने रहने की उम्मीद आप कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें