फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई का आखिरी सप्ताह इन 4 राशियाें के लिए एक साथ लाया कई परेशानियां

Mon, 24 Jul 2017 07:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
12 राशियों में से 8 राशियों काे इस सप्ताह यानि जुलाई माह के आखिरी सप्ताह में फायदा ही फायदा होगा, लेकिन 4 राशि उतनी खुशनसीब नहीं होगी। इन चार राशियों को इस सप्ताह विवाद, नाेंक झोंक, नाराजगी, गस्से आदि का सामना करना पड़ेगा, जिससे इनका पूरा सप्ताह ही तनावपूर्ण रहेगा। जानिए इस सप्ताह आपके हिस्से में क्या आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌िः ऑफिस में बन सकती है एक नई पहचान

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। धन प्राप्ति के योग आपके लिये बन रहे हैं इसलिये व्यवासायिक तौर पर लाभ की उम्मीद आप कर सकते हैं। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के आसार हैं। इसका कारण कार्यस्थल पर आपका बेहतर प्रदर्शन हो सकता है। सामाजिक तौर पर भी आपकी छवि निखर कर आ सकती है। हालांकि कामकाज संबंधी कुछ उलझनें भी सामने आ सकती हैं लेकिन इन सब से पार पाते हुए आप अच्छे से अपने कार्यों को अंजाम दे सकते हैं जिससे कार्यस्थल पर आप एक नई पहचान भी बना सकते हैं। हालांकि इस हफ्ते परिजनों को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। सप्ताह के लगभग मध्य में शुक्र वृष राशि से परिवर्तित होकर मिथुन में प्रवेश करेंगें। इस समय आपको किसी आक्समिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आर्थिक‌ स्थिति बेहतर होने के संकेत

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
आपके लिए यह सप्ताह मिले जुले परिणाम लेकर आ सकता है। घर से लेकर दफ्तर तक सुख शांति का वातावरण आपके लिये बना रह सकता है। इस समय आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहने के आसार हैं हालांकि अपने छोटे भाई-बहनों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। भाई-बहनों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। सप्ताह के मध्य में 26 जुलाई की शाम को शुक्र आपकी राशि को छोड़कर आपके दूसरे भाव में चले जाएंगे। यह समय आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के संकेत दे रहा है। धन लाभ होने के पूरे आसार हैं।

म‌िथुन राश‌िः ग्रह परिवर्तन से बनेंगे विवाह के योग

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है विशेषकर आर्थिक रूप से थोड़ा देखभाल कर चलें। खर्चों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं, इसलिए आपके लिये सलाह है कि व्यर्थ के खर्चों से बचकर रहें। प्रतिस्पर्धी भी इस समय आप पर हावी हो सकते हैं। हाल ही में आपने जो सफलता अर्जित की है उससे कुछ लोग आपके शत्रु भी बन सकते हैं। 26 जुलाई को शुक्र वृष राशि से परिवर्तित होकर आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगें। यह समय आपके रोमांटिक जीवन के लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं। अविवाहित जातकों को अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है तो वहीं विवाहित जातकों को भी अपने जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
विज्ञापन

कर्क राशिः आवेश में न लें कोई निर्णय

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
आपके लिये यह सप्ताह थोड़ा सतर्क रहने का है। विशेषकर कार्यस्थल पर अपने काम को सावधानी से करें। साथ ही अपने आप पर काबू रखें। दरअसल इस समय आपका स्वभाव थोड़ा आक्रामक रहने के आसार हैं। आप अपने विचारों में भी नकारात्मकता को महसूस कर सकते हैं। आपके गुस्से का कारण वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव भी हो सकता है। आवेश में आकर किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से बचें। 26 जुलाई को शुक्र का परिवर्तन आपकी राशि से 12वें भाव में होगा। इस समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः चुनौतीपूर्ण रहेगा सप्ताह

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
सप्ताह का शुरुआती समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहने के आसार हैं। इस समय आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में परेशानियों का सामना कर सकते हैं। विशेषकर स्वास्थ्य संबंधी मामूली दिक्कतें आपको परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र के लिहाज से भी सप्ताह का आरंभिक समय थोड़ा दिक्कतों वाला रह सकता है। अपने सहकर्मियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें। अपने संबंधों को मधुर बनाकर रखना ही आपके लिये हितकर रहेगा। 26 जुलाई को यानि सप्ताह के लगभग मध्य में शुक्र का परिवर्तन हो रहा है जो कि कामकाज संबंधी समस्याओं को दुरुस्त करने वाला रहने के आसार हैं। कुल मिलाकर सप्ताह की शुरुआत में सावधानी से काम लें तो यह सप्ताह आपके लिये अच्छा रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः आर्थिक तंगी का करना पड़ सकता सामना

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
कन्या जातकों के लिये यह सप्ताह मिले जुले परिणाम लेकर आ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है जिससे आप स्वयं को थोड़ा तनावग्रस्त भी महसूस कर सकते हैं। हालांकि इस समय आपका आत्मविश्वास मजबूत रहने के आसार हैं और यदि आप मन लगाकर अपना कार्य करते हैं तो निश्चित तौर पर आप लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। गत दिनों आपने जो मेहनत की है उसका परिणाम भी आपको इस समय मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में शुक्र के परिवर्तन से आपके व्यक्तिगत जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। विशेषकर आपके प्रेमजीवन में यह समय खुशियां लाने वाला रह सकता है।

तुला राश‌िः कामकाज में होगी परेशानियां

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिये थोड़ी चुनौतिपूर्ण रह सकती है। कार्यस्थल पर कामकाज के दौरान आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है यह परेशानी आपके स्वास्थ्य संबंधी भी हो सकती है। हो सकता है आप काम के दबाव से खुद को तनावग्रस्त महसूस करें या यह भी हो सकता है कि व्यक्तिगत जीवन में चल रही परेशानियों से आपका व्यावसायिक जीवन प्रभावित हो। सप्ताह के मध्य में शुक्र परिवर्तन के पश्चात आपकी गाड़ी पुन: पटरी पर लौटने के आसार बनेंगें। इस समय जीवन में चल रही समस्याओं के समाधान निकालने में आपको सफलता मिल सकती है।

वृश्‍च‌िक राश‌िः नोंक झोंक वाला रहेगा सप्ताह

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह आप चीज़ों को समझने में थोड़ा असमंजस की स्थिति का शिकार हो सकते हैं। दरअसल लग्न स्वामी इस समय नीच राशि व भाग्य घर में गोचररत हैं। यह आपके लिये ऐसी स्थितियां बना रहा है जिसमें कभी तो आपको लगेगा कि आपका काम आसानी से बन गया और कभी अचानक से बना बनाया काम भी बिगड़ कर खड़ा हो गया। रोमांटिक जीवन के लिहाज से देखा जाये तो सप्ताह का समय आपके लिये शानदार रहने के आसार हैं। समय से पहले ही आप लक्ष्यों की प्राप्ति कर सकते हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य में शुक्र का परिवर्तन होगा जिससे शुक्र वृष राशि से परिवर्तित होकर मिथुन राशि में आ जायेगें यह समय आपके रोमांटिक जीवन में थोड़ी नोंक-झोंक लाने वाला रह सकता है।

धनु राश‌िः परिजनों से बढ़ सकते है मतभेद

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
धनु जातकों के लिए यह सप्ताह मिलेजुले परिणाम लेकर आ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में ही शारीरिक रूप से आप थकावट महसूस करेंगें। इस समय अपने स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। हालांकि शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिये यह समय काफी सकारात्मक परिणाम लाने वाला रहने के आसार हैं। किसी बात को लेकर परिजनों से आपके मतभेद बढ़ सकते हैं, लेकिन जो विवाहित जातक संतान प्राप्ति के लिये प्रयासरत हैं उन्हें इस समय बड़ी खुशी मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में शुक्र का परिवर्तन हो रहा है यह समय आपको अपने साथी के करीब लेकर आयेगा।प्रेमजीवन में आप अपने साथी से संतुष्ट रह सकते हैं। जिससे आप अपने अंदर एक आत्मिक संतुष्टि भी महसूस कर सकते हैं।

मकर राश‌िः भाग्य के सहारे न बैठें

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
यह सप्ताह आपके लिये अपना पूरी एकाग्रता के साथ अपने काम पर ध्यान देने का है। इस समय आपको भाग्य के सहारे न बैठकर कर्म को प्रमुखता देनी चाहिये। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्ति के योग यह समय आपके लिये बना रहा है। हालांकि व्यक्तिगत जीवन में आपके लिये समय चुनौतिपूर्ण हो सकता है। विशेषकर जीवनसाथी के साथ चल रही परेशानियों से आप चिंतित हो सकते हैं जिनका आपके व्यावसायिक जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

कुंभ राश‌िः संपत्ति संबंधी मामलों में ‌मिल सकता है लाभ

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
यह सप्ताह आपके जीवन में कोई शुभ समाचार लेकर आ सकता है। व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों ही पहलुओं में समय आपके अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला रहने के आसार हैं। संपत्ति संबंधी मामलों में आपको लाभ मिलने के आसार हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय हो सकता है साथ ही व्यावसायिक लाभ भी आपको मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः लाभकारी रहेगा सप्ताह

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
कामकाज के मामले में भी यह समय आपके लिये लाभकारी रहने की उम्मीद कर सकते हैं। जो जातक किसी नई परियोजना या नये व्यवसाय को शुरु करना चाहते हैं उनके लिये भी समय अनुकूल है। इस समय आप एक नई ऊर्जा और एक नये जोश से भरे रह सकते हैं जिससे आपके पराक्रम में वृद्धि होने के योग भी हैं। जो जातक घर या गाड़ी का सपना संजोये हुए हैं और लंबे समय से इसके लिये प्रयासरत हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में शुक्र परिवर्तन के पश्चात मातृसुख में भी बढ़ोतरी होने के आसार बन रहे हैं कुल मिलाकर आप इस सप्ताह में शुभ समय और शुभ अवसरों का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें