फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम तक ये 3 राशि वाले अपने गुस्से पर रखें काबू, जानें अपना राशिफल

Mon, 24 Jul 2017 06:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌िः अपने नियंत्रण में रखें अहम चीजें

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे और अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहेंगे। अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा, आज आप ये बात समझ सकेंगे। इस बात की पूरी कोशिश करें कि जो चीज आपके लिए महत्वपूर्ण है, वो आपके नियंत्रण में ही रहे। ये ना समझें कि अगर आपने किसी को काम करने की जिम्मेदारी सौंप दी तो वो भी उसे आपकी तरह ही करेगा। उस काम को एक बार देख भी लें। आयकर विभाग की तरफ से आपके लिए कोई मुश्किल खड़ी होने के संकेत हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः अासानी से हासिल करेंगे लक्ष्य

3 of 13
वृष राश‌ि
विद्यार्थियों को कोई खुश खबरी मिल सकती है। सब के साथ मिल कर काम करने के कारण आप अपने सभी लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। अगर आप औरों के साथ मधुर संबंध बनाने में समय लगाएं तो व्यावसायिक क्षेत्र  में आपको लाभ ही होगा। इससे ना केवल आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे बल्कि औरों से आपके रिश्तों में भी मधुरता आएगी। जो लोग किराए के घर में रह रहे हैं उनके अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है। कर्ज के आवेदन के लिए यह सही समय है। जो लोग व्यापारिक संपत्ति खरीदने या इसमें निवेश करने का मन बना रहे हैं उनकी राह में कुछ अड़चनें आ सकती है, इसलिए अच्छा होगा कि आप इस योजना को थोड़े दिन के लिए टाल दें। 

म‌िथुन राश‌िः अपनी जुबान पर काबू रखें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज के दिन आराम करें और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करें। आज आपकी अपने सहकर्मियों से बहस हो सकती है। अगर आपके कार्यस्थल पर ऐसे लोग हैं, जो शांति बनाए नहीं रख सकते तो कम से कम आप अपनी जुबान पर काबू रखें। आज आप परिपक्वता दिखाएं इससे आपको इज्जत मिलेगी। यदि आपका अपना व्यापार है तो आज यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपके व्यापारिक रिश्ते अच्छे बनें, लेकिन शायद उम्मीद के मुताबिक फायदा न हो। आपकी व्यापार लेन देन में थोड़ी देर भी हो सकती है। वक्त का इंतजार करें, चीजें स्वत: ठीक हो जायेंगी। 
विज्ञापन

कर्क राशिः ऑफिस में गुस्सा न करें

5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपने कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। आज रोमांस के मामले में आपके लिए सहनशील बने रहना फायदेमंद होगा, क्योंकि बीती बातों को उधेड़ना सिर्फ आपको ही हानि पहुंचाता रहेगा, ना कि उसे जिस पर आप गुस्सा हो रहे हैं। आज अपने कार्यस्थल में गुस्से को काबू में रखें । आपके लिए काम करने वालों के साथ आपकी छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा और सही प्रोफेशनल व्यवहार करना होगा। अगर आप शांति से काम लें तो समय के साथ ये झगड़े खुद ही निबट सकते हैं। आपके खुश मिजाज और जोखिम उठाने की क्षमता की बदौलत आपको अपने व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः संभलकर करें खर्च

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप अपने आप को परिस्थितियों के अनुसार ढालने की कोशिश करेंगे। मुसीबतें तो आती जाती रहेंगी, लेकिन आपने ये जान लिया है कि सकारात्मक सोच रखने से हम परिस्थितियों को अच्छी तरह संभाल सकते हैं। इसलिए आज ये जानने की कोशिश करें कि आप किस तरह अपनी परेशानी को हल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। आप लोगों को बता सकेंगे कि आप क्या काम बहुत अच्छी तरह से कर सकते हैं। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है, इसलिए अपनी खर्चे की आदतों पर ध्यान दीजिये। आज आप उन चीजों पर खर्च कर सकते हैं जिनकी आपको जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः व्यावसायिक प्रस्तावों पर गंभीरता से सोचें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपके पास जितने भी संसाधन हैं उनका प्रयोग समाज के कल्याण में करें साथ ही अपनों को खुश करने का भी प्रयास करें। हाल ही में आपने जो व्यावसायिक संबंध कायम किया था, उसके द्वारा आपको एक सुनहरा व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। ये व्यक्ति आज बड़ी दरियादिली दिखाएगा और आपकी मदद करेगा। उसके प्रस्ताव के बारे में गंभीरता से सोचें, क्योंकि ये आपके कैरियर   के लिए बहुत लाभदायक रहेगा। पैसा कमाना मुश्किल लगेगा, एक के बाद एक अड़चन सामने होंगी। आज व्यवसाय में उन मुद्दों को छेड़ने से बचें जो आपके लिए समस्या खड़ी कर दें। क्योंकि आज आपकी राह में कईं अड़चनें खड़ी हैं।

तुला राश‌िः दोस्त खड़ी कर सकता है परेशानी

8 of 13
तुला राश‌ि
आपके परिवार का कोई सदस्य अथवा कोई मित्र आपको निराश कर सकता है और आपके सामने कोई परेशानी भी खड़ी कर सकता है। गुस्से में आकर शायद आप उन्हें डांटना चाहें लेकिन अच्छा होगा कि आप उसे प्यार से ही समझाएं। उनको सजा देने की बजाय प्यार से समझाना ही ठीक होगा तभी उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा। आज यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तब अनेक विकल्पों का कोई प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। आज आपको बड़े आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आप सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आज उसका अच्छा नतीजा मिलेगा। 

वृश्‍च‌िक राश‌िः धन से करेंगे दूसरों की मदद

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप अपनी कलात्मकता को पहचान पाएंगे। अपनी रोज की दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएं। छोटी-छोटी चीजें भी आपको बड़ी खुशी दे सकती हैं। अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आज आप पाएंगे कि आप अपने सहकर्मियों और प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल गए हैं। आज आप अपनी पहुंच और धन के बल पर दूसरों की सहायता करेंगे। आप किसी सेवार्थ कार्य में धन की मदद कर सकते हैं या अपने किसी साझेदार को बढ़िया सा तोहफा दे सकते हैं। जो भी हो आपकी पहुंच, आपकी आर्थिक हैसियत और आपकी दयालुता के चलते किसी ना किसी को तो लाभ मिलेगा ही।

धनु राश‌िः अपनी जिम्मेदारियाें की आेर लगाएं ध्‍यान

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपको अपना ध्यान इधर-उधर से हटा कर अपनी जिम्मेदारयों की ओर लगाना चाहिए। आप शायद इस समय पार्टी करना चाह रहे हैं लेकिन इस समय आपके अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए और उनकी परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए। आज कोई नया व्यवसाय शुरू करने का विचार आपके मन में आ रहा है। इसके लिए आज का दिन शुभ है। हालांकि नया व्यवसाय शुरू करने से पहले आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। अगर आप सही समय पर सही व्यक्ति की सलाह लेंगे तो भविष्य में आपको लाभ जरूर होगा। आज आप लम्बी अवधि के लिए किसी सौदे पर निवेश कर सकते हैं।

मकर राश‌िः व्यवसाय से भविष्य में होगा लाभ

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप घर पर बड़ा संतुष्टी भरा दिन बिताएंगे। आज आप अपने परिवार की सुंदरता को पहचानेंगे। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, जिसे जिदांदिली से भरपूर जियें। आपसी वाद-विवाद इस प्रेममयी सहृदयता को बर्बाद कर सकते हैं, अतः आपको इन विवादों से बचकर अपने इन सुनहरे पलों को भरपूर प्यार के साथ जीना चाहिए। अविवाहितों को चाहिए की वह सावधान रहें, दूर से ही कोई आपको उत्साहित कर रहा है। आज आपको लगेगा कि आपका व्यवसाय बढ़ रहा है। ये सिर्फ आपकी मेहनत का नतीजा है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहें, भविष्य में इससे आपके बहुत लाभ होगा। आपको अपनी मेहनत के लिए अपने साथियों से भी प्रोत्साहन मिलेगा। रुपये-पैसे को लेकर थोड़ा दबाव तो होगा पर आप अपने गंभीर प्रयासों से इससे पार पा लेंगे। निवेश के मामले में आप कुछ नये प्रयोग करें और नये विचार और नई योजना पर भी विचार करें।

कुंभ राश‌िः अपने गुस्से पर काबू रखें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आप उन लोगों से मिल सकते हैं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सके हैं। आज आप अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख दें। आज का दिन आपके रोमांस के लिए उत्तम संकेत लाया है। अकेले लोगों का उनके पार्टनर से मिलन होगा। आपके हाथ से बाहर होती परिस्थितियां शायद आपको बहस करने पर मजबूर कर दें। आप अपने गुस्से पर काबू रखें इससे आपको ही लाभ होगा। ये जरूरी है कि आप अपनी राय किसी पर थोपने की कोशिश ना करें। आप सही हैं तो भी बात को बढ़ने ना दें। बात को प्यार से सुलझाने की कोशिश करें। आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे इसीलिए आप अपने बिस्तर के नीचे एवं दराज में सावधानी पूर्वक देखने की कोशिश करें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः मेहनत का मिलेगा फल

13 of 13
मीन राश‌ि
आपके और आपके परिवार के बीच मामला तनावपूर्ण चल रहा है। अगर आप लोगों के बीच कुछ झगड़े चल रहे हैं और वो बातचीत से नहीं सुलझ रहे तो आपके अपने परिजनों को और वक्त देना चाहिए। 
काम के लिहाज से आज का दिन बहुत शुभ है। जिन योजनाओं पर आप मेहनत कर रहे थे, उनसे आपको लाभ मिलेगा। कुल मिला कर आपका कैरियर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, इसलिए आपको अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए। लोग आप पर नजर रखे हुए हैं और समय आने पर आपको इसका प्रतिफल भी जरूर मिलेगा। अपने आर्थिक हालात से निपटने के लिए आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें