फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी का अंतिम सप्ताह हर राशि के लिए है खास जानिए, किसे मिलेगा लाभ, किसे नुकसान

Mon, 23 Jan 2017 09:16 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
साप्‍ताह‌िक राश‌िफल
इस हफ्ते शन‌ि महाराज का राश‌ि पर‌िवर्तन होने जा रहा है जो इस साल की एक बड़ी घटना है। शन‌ि के राश‌ि पर‌िवर्तन के बाद और इससे पहले के कुछ द‌िनों में आपकी राश‌ि पर ग्रहों का कैसा प्रभाव रहेगा जानने के ल‌िए पढ़ें साप्ताह‌िक राश‌िफल।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आपके खर्चे बढ़ सकते हैं

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
इस सप्ताह आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आएगें। ऑफिस के सिलसिले में आपको जरुरी फैसला भी लेना पड़ेगा। आर्थिक तौर पर खर्च बढ़ सकते हैं, विशेषकर घर और फर्नीचर पर ज्यादा खर्चा होने की आशंका है। आप में से कुछ अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। कुलमिलाकर यह सप्ताह आपके लिये थोड़ी मुश्किलें लेकर आ सकता है। इसलिये आपके लिये सुझाव है कि संयम रखें व चीजों को दुरुस्त करने के प्रयास जारी रखें।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आपको कुछ अनपेक्षित लाभ होगा

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अद्भुत रहेगा और इस दौरान आपको अपने करियर में बेहतरी लाने के लिए एक अवसर प्राप्त होगा। पूरे सप्ताह आप एक तड़कते-भड़कते मूड में दिखाई देंगे। आर्थिक तौर से भी यह सप्ताह आपके लिए सुखद रहेगा क्योंकि आपको कुछ अनपेक्षित लाभ होगा। आपके व्यवसाय में भी बेहतर सुधार आने से आप सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकेंगे। ज़रुरत के समय पर आपके दोस्त भी आपके साथ मौजूद रहेंगे।

म‌िथुन राश‌िः इस पूरे हफ्ते आपकी मस्ती चलती रहेगी

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आप किसी छोटे तनाव से परेशान हो सकते है। आप खेलकूद और दूसरे कार्यों मे व्यस्त रहेंगे, मस्ती के पूरे मूड मे रहेंगे। इस पूरे हफ्ते आपकी मस्ती चलती रहेगी, और आप जीवन का भरपूर लाभ उठाएंगे। दोस्तों और परिवार के साथ आप खूब मस्ती करेंगे और धमाल मचाएंगे। सप्ताह के अंत में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है, लापरवाही के कारण कोई दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः अपने काम के ल‌िए दूसरों पर न‌िर्भर न हों

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस सप्ताह आपको इस बात पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है कि आप अपने किसी भी काम के लिए, चाहे वो छोटा हो या बड़ा, दूसरे पर निर्भर ना हो। अपना काम स्वयं ही करें। यदि आप व्यक्तिगत कार्य के लिए किसी दूसरे पर निर्भर होंगे तो आपको हानि ही होगी। जमीन-जायदाद संबंधी मसलों से दूर ही रहें अन्यथा आप अपने आप को कानूनी पचड़ों में फंसा हुआ पाएंगे। एक बार कानूनी कार्यवाही में पड़ गए तो इससे जल्दी बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
व्यक्तिगत तौर पर आप जिस समस्या से गुजर रहे थे,  इस हफ्ते उससे आपको निजात मिलेगा। आप तनावमुक्त रहेंगे और अपने मित्रों के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। आप में से कुछ व्यक्ति काफी संघर्ष के बाद अच्छी नौकरी पा सकेंगे। अपनी आर्थिक परेशानियों से भी निपटने का रास्ता खोज निकालेंगे। इस सप्ताह कड़ी मेहनत के चलते आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः इस सप्ताह कोई खुशखबरी मिलेगी

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
इस सप्ताह कोई खुशखबरी मिलेगी और इस दौरान आप अच्छे मूड में रहेंगे। आप अपने जीवन के हर पहलु में एक सुखद परिवर्तन देखेंगे और व्यवसायिक स्तर पर भी यह सप्ताह काफी रोमांचक रहेगा। कोई कठिन परिस्थिति काबू में आने से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर व्यक्तिगत से लेकर व्यावसायिक जीवन के हर क्षेत्र में आपके लिये यह सुखद समय हो सकता है।

तुला राश‌िः कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
चतुराई और गंभीरता से आप इस सप्ताह सभी बाधाओं से निपट लेंगे। धैर्य से काम लेने से आपकी सभी तकलीफें गायब हो जाएंगी। सप्ताह के मध्य में आपको अपना सारा ध्यान एक खास व‌िषय पर लगाना होगा कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। मीट‌िंग या योजनाओं को बनाने में आप उलझे रह सकते हैं। आपके अंदर प्रतिभा, बुद्धिमानी और अनोखी गंभीरता कूट-कूट कर भरी हुई है। इस हफ्ते आपको अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा और राह प्रदान करेगी।

वृश्च‌िक राश‌िः सप्ताह आपके लिये भाग्यशाली हो सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह आप अपने सभी लक्ष्यों की प्राप्ति की ओर अग्रसर रहेंगे। यहां तक कि इस दिशा में आप अपने परिवार की खुश‌ियों को भी नजरअंदाज करेंगे जो सही नहीं होगा। अपने संबंधों को जीवंत बनाये रखने के हरसंभव प्रयास करें। परिवार के लिए उपहार ले जाना अच्छा सुझाव रहेगा। साथ ही आप किसी ऐसे व्यक्ति से भेंट करेंगे जिनकी सलाह से आपके करियर में विकास हो सकेगा। सप्ताह आपके लिये भाग्यशाली हो सकता है। अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं।

धनु राश‌िः आर्थिक स्थिति में उथल-पुथल हो सकती है

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह, आपकी आर्थिक स्थिति में उथल-पुथल हो सकती है। आप किसी बड़े व्यय या फिर निवेश में नुकसान देख सकते है। हालाँकि आपकी संचार कुशलता अपने ही चरम पर होगी। साथी के साथ आपके सम्बन्ध और पारिवारिक सम्बन्ध भी सुखद होंगे और आप सब प्रसन्नचित माहौल में रहेंगे। सप्ताह के अंत तक आप आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

मकर राश‌िः मेहनत के बाद आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि में सुधार संभव

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
व्यक्तिगत तौर पर आप जिस समस्या से गुजर रहे थे, उससे आपको निजात मिलेगी। आप तनावमुक्त रहेंगे और अपने मित्रों के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। आप में से कुछ व्यक्ति काफी संघर्ष के बाद अच्छी नौकरी पा सकेंगे। अपनी आर्थिक परेशानियों से भी निपटने का रास्ता खोज निकालेंगे। इस सप्ताह कड़ी मेहनत के चलते आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

कुंभ राश‌िः निवेश के कुछ अच्छे अवसर भी मिलेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
बहुत ज्यादा परेशानियां ना होकर यह सप्ताह आपके लिए कुल मिलाकर खुशनुमा ही रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोग शानदार रूप से प्रगति करेंगे। जो लोग काफी दिनों से बेरोजगार घुम रहे थे अब अच्छी तनख्वाह के साथ उचित नौकरी की आशा कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग बचत और निवेश की योजनाओं में घिरे रहेंगे और आपको निवेश के कुछ अच्छे अवसर भी मिलेंगे। आप परिवार के साथ सप्ताह के अंत में मौज मस्ती करेंगे।
विज्ञापन

मीन राश‌िः म‌ित्रों का साथ आपको राहत देगा

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस सप्ताह हर कोई आपके साथ रहना चाहेगा। आप अपने दोस्तों से ज्यादा करीब महसूस करेंगे और उनसे अपनी परेशानी के बारे में बात करने से नहीं हिचकिचाएंगे। अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में भी आप उनसे बात करने के इच्छुक रहेंगे जो आप सामान्यत: नहीं करते हैं। आखिरकार आपको इस सप्ताह में उस संतुष्टि की प्राप्ति होगी जिसकी आप आशा कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें