तमाम राजनीतिक पंडितों और मीडिया सर्वे की भविष्यवाणियों को झुठलाते हुए गत वर्ष नवंबर में जब डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन को मात दी थी तो इस बात के कयास लगने शुरू हो गए थे कि ट्रंप का कार्यकाल अमेरिका की विदेश और आर्थिक नीतियों में आमूलचूल परिवर्तनों को लाने वाला साबित होगा। ट्रंप की जीत की ज्योतिषीय भविष्यवाणी सबसे पहले अमर उजाला की वेब साइट पर 11 फरवरी 2016 को छपे लेख 'अमेरिका के अगले राष्ट्रपति को ले कर बड़ी भविष्वाणी' http://www.amarujala.com/photo-gallery/astrology/horoscope/prediction-2016-us-election/ में की गयी थी। अब आगे की कड़ी में हम डोनाल्ड ट्रंप की शपथ ग्रहण कुंडली और अमेरिका की कुंडली का आंकलन करें तो कई चौकाने वाली बातें सामने आती हैं जिनका भारत सहित समूचे विश्व पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने का भारत और दूसरे देशों पर क्या होगा असर, चौंकाने वाली भविष्यवाणी
2 of 6
ट्रंप की डिनर पार्टी में पहुंचे मीका सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे वाशिंगटन में जब अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की तब मेष लग्न उदय हो रहा था और चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहे थे। लग्न और चंद्रमा दोनों चर राशियों में होने से ट्रंप की कार्यशैली में तेजी से निर्णय लेने की क्षमता सबको चकित कर देगी। ट्रंप अपने चुनावी वादों पर अमल करते हुए अपनी सरकार की नीतियों से जनता को अमेरिका में बने सामान खरीदने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। अमेरिकी वीजा लगने की आस लगाए भारतीयों को कुछ निराशा हाथ लग सकती है क्योंकि ट्रंप सरकार अप्रवासियों के वीजा संबंधी नियमों को सख्त कर सकती है।
विज्ञापन
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने का भारत और दूसरे देशों पर क्या होगा असर, चौंकाने वाली भविष्यवाणी
3 of 6
डोनल्ड ट्रंप के ये हैं 14 'ट्रंप कार्ड'
- फोटो : BBC
ट्रंप की शपथ ग्रहण कुंडली के 12 वें भाव में पड़ा मंगल उनकी सख्त विदेश नीति की ओर साफ संकेत दे रहा है। शपथ ग्रहण कुंडली के 12 वें भाव के स्वामी गुरु शत्रु भाव में मंगल से दृष्ट होना ट्रंप के कार्यकाल में अनेक बड़े युद्धों का संकेत दे रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में अमेरिका और चीन के संबंधों में तनाव उभरेगा जिससे भारत भी प्रभावित होगा।
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने का भारत और दूसरे देशों पर क्या होगा असर, चौंकाने वाली भविष्यवाणी
4 of 6
'मोदी-ट्रंप साथ बैठकर बात करेंगे'
ट्रंप की जन्म कुंडली सिंह लग्न की है जो कि चीन की मकर लग्न की कुंडली का अष्टम (विनाश ) का भाव है। ट्रंप के विदेशी सामानों के आयत पर शुल्क बढ़ाने और अमेरिकी कंपनियों को विदेश में नौकरियां ले जाने से रोकने संबंधी नीतियों की सबसे बुरी मार चीन पर पड़ेगी।
विज्ञापन
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने का भारत और दूसरे देशों पर क्या होगा असर, चौंकाने वाली भविष्यवाणी
5 of 6
डोनल्ड ट्रंप
- फोटो : WWE
परिणाम स्वरूप चीन की अर्थव्यस्था डगमगाने लगेगी और उसका राजनीतिक नेतृत्व अमेरिका के विरुद्ध कड़े निर्णय लेने पर विवश हो सकता है। ट्रंप की जन्म राशि वृश्चिक है जो कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी की जन्म राशि और लग्न से मेल खाती है। ट्रंप के कार्यकाल में भारत और अमेरिका के सैन्य संबंधों में सुधार होंगे जिससे भारत में रक्षा उपकरणों के निर्माण में बड़ी तेजी आएगी।
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने का भारत और दूसरे देशों पर क्या होगा असर, चौंकाने वाली भविष्यवाणी
6 of 6
डोनाल्ड ट्रंप
किन्तु ट्रंप की जन्म कुंडली में शत्रु राशि में शनि से दृष्ट कमजोर गुरु की दशा उनको बड़े विवादों में फंसा कर उपहास का पात्र बना सकती है। अपने कार्यकाल के प्रारंभिक दो वर्षो में उपजे विवाद आगे चल कर इतने गम्भीर हो सकते हैं कि बाद में ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाने के लिए उनके विरुद्ध महाभियोग चलने तक की मांग उठ सकती है। वर्ष 2019 -2020 में जब ट्रंप गुरु में शनि की मारक विमशोत्तरी दशा में होंगे ठीक उसी समय अमेरिका की कुंडली में हानि भाव में बैठे राहु की अशुभ दशा चल रही होगी। ट्रंप अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष 2020 में दुनिया को किसी बड़े विनाशकारी युद्ध की ओर भी ले जा सकते हैं।
https://astrologicalmusings.com/