मेष राशिः खर्च बढ़ सकता है, संभलकर चलें
इस सप्ताह आपका स्वभाव प्रसन्नचित रहने के आसार हैं क्योंकि पिछले कुछ समय से जो चिंताएं आपको घेरे हुए हैं उनका समाधान निकलने की पूरी संभावना है। परिवार के भरपूर सहयोग से आपकी हर मुश्किल आसान होगी। यदि आप अपनी तकलीफ अपने किसी करीबी और विश्वसनीय के सामने रखेंगें तो आपको राहत जरुर मिलेगी। व्यवसायी जातकों के लिये निवेश करने का यह उचित समय है लेकिन अनुभवी मित्रों से सलाह मशविरा जरुर कर लें। आपका वैवाहिक जीवन भी सुखद रहने का अनुमान है सप्ताहांत पर आपको परिवार के साथ अच्छा समय बिताने को मिल सकता है। छोटी मोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आर्थिक रुप से हो सकता है आपको थोड़ा अतिरिक्त खर्च उठाना पड़े।
विज्ञापन
वृष राशिः इस सप्ताह आपको थोड़ा संभल कर बिताने की आवश्यकता है
2 of 12
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आपको थोड़ा संभल कर बिताने की आवश्यकता है। आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में इस सप्ताह चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। हर परिस्थिति में संयम बनायें रखें और धैर्य से काम लें। अपनी समस्याओं को अपने साथी के साथ सांझा करें भरपूर सहयोग मिलने की संभावना है। हो सके तो अपने व्यवहार पर नियंत्रण करने की कोशिश करें। थोड़ा बहुत समय ध्यान करने के लिये निकालें, राहत महसूस होगी। कार्यस्थल पर भी सहयोगियों से उलझनें की कोशिश न करें। किसी भी तरह के विवाद से अपने आपको दूर रखें। सप्ताहांत तक हालात सामान्य होने के आसार हैं।
विज्ञापन
मिथुन राशिः निवेश के लिये अभी उचित समय नहीं है
3 of 12
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
यह सप्ताह आपके व्यक्तिगत जीवन के लिये कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा, परेशानियों के चलते आपके स्वभाव में रुखापन आ सकता है। आपके व्यवहार के चलते आपका प्रेम जीवन भी प्रभावित हो सकता है। ध्यान रहे प्यार के मामले प्यार से ही निपटाये जाते हैं, आवेश में आने से कभी किसी का भला नहीं हुआ। अपने गुस्से पर काबू रखें और साथी की भावनाओं को समझने का प्रयत्न करें। हो सके अपने साथी को कहीं घुमाने ले जायें संबंधों में मधुरता आयेगी और आपको भी तनाव कम करने में सहायता मिलेगी। अपने व्यक्तिगत जीवन से व्यावसायिक जीवन को न प्रभावित होने दें अन्यथा आपको हानि उठानी पड़ सकती है। निवेश के लिये अभी उचित समय नहीं है।
कर्क राशिः जीवन साथी की ओर से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा
4 of 12
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
यह सप्ताह आपके लिये सकारात्मक रहने की उम्मीद है। आपके जीवन के हर पहलु में एक सकारात्मक बदलाव आप महसूस कर सकते हैं। यदि पिछले कुछ समय से शारीरिक रुप से कोई समस्या परेशान कर रही है तो उसके बेहतर होने के आसार हैं। आपकी वित्तीय स्थिति भी अच्छी रहने की संभावना है। व्यावसायिक रुप से नई योजना में निवेश कर सकते हैं। यदि पिछले कुछ दिनों सो कोई परियोजना अधर में लटकी हुई है तो प्रयासरत रहें, सिरे चढ़ने के आसार हैं। जीवन साथी की ओर से भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातक भी अपने प्यार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगें। सप्ताहांत पर परिवार के साथ मौजमस्ती करने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः यह हफ्ता कई कारणों से खास रहेगा
5 of 12
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
यह सप्ताह आपको जीवन भर याद रहने वाली यादगार लेकर आ सकता है। इस समय बीती बातों को भूला कर रिश्तों में मधुरता के साथ आगे बढ़ना ही आपके लिये हितकर है। कान भरने वालों से बचकर रहने की भी आपको आवश्यकता है आप किसी के बहकावे में आकर अपने संबंधों में कटुता भी ला सकते हैं। कार्यस्थल पर सचेत रहे और अपने वरिष्ठ कर्मियों को अपनी गतिविधियों और कार्यक्रमों से अवगत करवाते रहें। आपसे ईर्ष्या रखने वाला कोई सहयोगी उन्हें आपके खिलाफ भड़का सकता है लेकिन आपकी संचार कुशलता से इस स्थिति से बच सकते हैं। काम की तलाश में जुटे जातक प्रयत्नशील रहें चिन्हित क्षेत्र से अवसर सुलभ होने की संभावना है।
विज्ञापन
कन्या राशिः आवेश में बिल्कुल न आयें और धैर्य से काम लें
6 of 12
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
यह सप्ताह आपके लिये कुल मिलाकर ठीक ठाक रहने की संभावना है। हालांकि व्यावसायिक स्तर पर आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्लाइंट के साथ बातचीत करते समय अपने व्यवहार पर ध्यान दें। ज्यादा वाद-विवाद में न ही उलझें तो बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर भी सहयोगियों से सौहार्द बनायें रखें। आवेश में बिल्कुल न आयें और धैर्य से काम लें। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलने के आसार हैं बशर्ते आप भी प्रियजनों की भावनाओं का खयाल रखें और उन्हें उचित समय भी दें। कामकाजी और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें। आर्थिक हालात सामान्य बने रहने की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
तुला राशिः रुका धन पाने के लिए प्रयास करना पड़ेगा
7 of 12
तुला राशि
- फोटो : libra sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी सारी व्यस्तताएं लेकर आ सकता है। निजी जीवन से लेकर कामकाजी जीवन तक आप पर चौतरफा दबाव पड़ सकते हैं। लेकिन कड़ी मेहनत और धैर्य से काम लेंगें तो आप इस मुश्किल को आसान बना सकते हैं। आपकी कामकाजी व्यस्तता के चलते अपने प्रियजन की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है लेकिन यदि आप अच्छे अपनी समस्या उनके सामने रखेंगें तो सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार हैं। व्यावसायिक रुप से आपको वित्तीय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है हो सकता है आप अपनी फंसी पेमेंट को निकलवाने की जद्दोजहद में ही पूरा सप्ताह बिता दें। लेकिन सप्ताहांत पर तक समस्या का समाधान होने का भी अंदेशा है।
वृश्चिक राशिः अपने खास साथी से मुलाकात का मौका मिल सकता है
8 of 12
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
यह सप्ताह सामाजिक रुप से आपकी सक्रियता को बढाने वाला साबित हो सकता है। पुराने मित्रों, संबंधियों या रिश्तेदारों से लंबे समय पश्चात कोई मुलाकात संभव हो सकती है। आपके जीवन में काफी सारे भावनात्मक पल इस सप्ताह आ सकते हैं। प्रेमी और प्रेम की चाहत रखने वाले जातकों के लिये भी यह सप्ताह कुछ खास हो सकता है अपने खास साथी से मुलाकात का मौका मिल सकता है। प्यार में चोट खाये जातकों की मुलाकात भी अपने पुराने प्यार से किसी मोड़ पर हो सकती है जिससे भावनाओं का सागर उमड़ने के आसार हैं। आर्थिक रुप से यह सप्ताह आपको निराश न करे इसकी भी उम्मीद कर सकते हैं।
धनु राशिः धन के निवेश के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा
9 of 12
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
यदि आप पिछले कुछ समय से एक थकान महसूस कर रहे हैं तो इसकी पूरी संभावना है कि इस सप्ताह आप अपने आपको फिर से तरो ताजा महसूस करें। करियर के लिहाज से क्षेत्र चिन्हित करने में आप यदि असमंजस की स्थिति में हैं तो इस सप्ताह आप अपनी उचित दिशा तय कर सकते हैं। इसकी भी संभावना है कि अपने चिन्हित क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का अवसर मिले। व्यावसायिक रुप से भी आप कुछ अहम परियोजनाओं पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से निवेश करना भी आपके लिये हितकर हो सकता है। कामकाज के लिये आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी को साथ ले जाकर यात्रा को यादगार बना सकते हैं।
मकर राशिः अच्छी खबर मिलेगी
10 of 12
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी चुनौति भरा हो सकता है। अपेक्षाकृत परिणाम न मिलने से निराशा हाथ लग सकती है जिसके कारण आप तनाव के दौर से भी गुजर सकते हैं। लेकिन अपने विश्वसनीय साथी से अपनी समस्या सांझा कर अपना तनाव कम और चीजों को बेहतर कर सकते हैं। व्यावसायिक रुप से भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है आपकी डील को प्रतिद्वंदी हथिया सकते हैं। अपने क्लाइंट के साथ संपर्क में रहें अन्यथा आपके बीच गलतफहमियां भी पैदा हो सकती हैं। हो सके तो हर चीज को पहले ही सपष्ट कर दें। सप्ताहांत आपके लिये काफी सुखद रहेगा और अच्छी खबर मिलेगी। यदि घर में भी जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो इस सप्ताहांत तक दूर हो जायेगी।
कुंभ राशिः आर्थिक रुप से भी आपकी स्थिति मजबूत होने के आसार हैं
11 of 12
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
यह सप्ताह आपके लिये मंगलकारी साबित हो सकता है। इस सप्ताह आप अपने अंदर एक नया उत्साह, एक नई ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। कुछ नया और रचनात्मक करने की ललक भी आपमें पैदा हो सकती है। करियर और व्यावसायिक स्तर पर भी आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफलता मिल सकती है। यह समय नई परियोजना में निवेश करने के लिये बिल्कुल उचित है। आर्थिक रुप से भी आपकी स्थिति मजबूत होने के आसार हैं। आपकी कामकाजी और व्यावसायिक व्यस्तताओं के चलते अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करना मुश्किल हो सकता है लेकिन सप्ताहांत पर परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के आसार बनेंगें।
यह सप्ताह आपके लिये कुछ परिवर्तन लेकर आ सकता है पिछले कुछ समय से आप शारीरिक व मानसिक अस्वस्थता के दौर से गुजर रहे हैं तो इस सप्ताह आपको राहत मिलने के आसार हैं। आप अपने अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं जिससे जटिल समस्याओं का भी सरलता से समाधान करने में सफलता मिल सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होने की उम्मीद है। परिजनों से भी अपेक्षित सहयोग मिलने की संभावना है। अविवाहित प्रेमी जातकों का मन थोड़ा बेचैन रह सकता है लेकिन सप्ताहांत पर जो खुशी मिलेगी उससे सारे गिले शिकवे दूर हो सकते हैं।