मेष राशिः भाग-दौड़ अधिक रहेगी
यह महीना आपके लिए तनाव और परेशानियों वाला हो सकता है। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। मेहनत के बावजूद लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे, जो भी मौका मिले उसे गंवाने से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी से तालमेल में कमी रहगी। संतान पक्ष को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः आपके खर्च बढ़े रहेंगे
2 of 12
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
यह महीना आपके लिए मिलाजुला रहेगा। 19 मई तक आपकी राशि के स्वामी व्यय स्थान में होंगे जिससे आपके खर्च बढ़े रहेंगे। स्वस्थ्य और सुख में कमी रहेगी। इसके बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके कई अधूरे काम बनेंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा। खर्च तो बने रहेंगे लेकिन भौतिक साधनों पर व्यय से आपको प्रसन्नता मिलेगी।
विज्ञापन
मिथुन राशिः खर्च बढ़ेंगे
3 of 12
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
आपकी राशि के स्वामी बुध लाभ स्थान में वक्री चल रहे हैं इस पर मंगल की दृष्टि भी पड़ रही है। ग्रहों की यह स्थिति बताती है इस महीने आय के लिए आपको काफी परिश्रम करना होगा। लेकिन व्यय पर आपका नियंत्रण नहीं रहेगा, खर्च बढ़ेंगे। क्रोध और उत्तेजना के कारण आप अपने कुछ काम को बिगाड़ सकते हैं। घरेलू उलझनों के कारण मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
लाभ और उन्नति के मौके मिलेंगे
4 of 12
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
धन स्थान में गुरु राहु का योग रहने के कारण इन दिनों आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा नहीं तो आर्थिक मामलों में परेशानी हो सकती है। अनावश्यक ही किसी बात को लेकर आप चिंतित और परेशान रह सकते हैं। बनते कामों में बाधा आ सकती है, पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा। 19 मई के बाद शुक्र के लाभ स्थान में आने से स्थिति बेहतर होगी। लाभ और उन्नति के मौके मिलेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशिः आपके आय के साधन बढ़ेंगे
5 of 12
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
यह महीना आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आपके आय के साधन बढ़ेंगे, नौकरी करने वालों की सैलरी में वृद्धि हो सकती है। शुभ कार्यों पर आपके खर्चे होंगे। हलांकि 14 मई को सूर्य के वृष राशि में आने के बाद से पारिवारिक जीवन में मतभेद एवं परेशानी हो सकती है। कारोबारियों को लाभ में कमी महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
कन्या राशिः परिवार का सहयोग प्राप्त होगा
6 of 12
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
राशि स्वामी बुध वक्री होकर आठवें घर में होना आपके लिए अनुकूल फल का संकेत नहीं है। आपको अचानक कई तरह की उलझन और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आर्थिक उलझनों के कारण मन अशांत रह सकता है। लेकिन आपके लिए अच्छी बात यह है कि आपकी कुण्डली के चौथे घर पर गुरु की दृष्टि होने के कारण परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
विज्ञापन
तुला राशिः नौकरी व्यवसाय में अच्छी खबर मिल सकती है
7 of 12
तुला राशि
- फोटो : libra sign
इस महीने के पूर्वार्द्ध तक सूर्य की दृष्टि सप्तम भाव पर होने के कारण घरेलू जीवन में उलझन और मानसिक परेशानियों का सामना करना होगा। महीने का तीसरे हफ्ता आपके लिए शुभ रहेगा। कार्य में प्रगति होगी, नौकरी व्यवसाय में अच्छी खबर मिल सकती है। लेकिन 19 मई से शुक्र के आठवें घर में आने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी एवं गुप्त चिता सता सकती है।
वृश्चिक राशिः उलझनों के कारण मन परेशान रहेगा
8 of 12
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
आपकी राशि में मंगल और शनि दोनों ही वक्री स्थिति में हैं इससे आर्थिक एवं पारिवारिक उलझनों के कारण मन परेशान रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के लिए आपको काफी परिश्रम करना होगा। इस महीने आपका क्रोध भी बढ़ा-चढ़ा रहेगा ऐसे में संयम से काम नहीं लेंगे तो अपनों को नाराज कर सकते हैं साथ ही आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं।
धनु राशिः यह पूरा महीना शुभ और अनुकूल रहने वाला है
9 of 12
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
आपके लिए यह पूरा महीना शुभ और अनुकूल रहने वाला है। इस महीने स्वास्थ्य आपका साथ देगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं, लाभ बढ़ेगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी। तीर्थयात्रा या घूमने की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा।
मकर राशिः धन लाभ और उन्नति के अवसर मिलेंगे
10 of 12
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
यह महीना आपके लिए मिला जुला रहेगा। पूर्वार्द्ध भाग में आपको धन लाभ और उन्नति के अवसर मिलेंगे। इन दिनों पारिवारिक जीवन में भी आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा। लेकिन संक्रांति के बाद यानी 14 मई से अनावश्यक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। क्रोध बढ़ेगा, उलझन एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ राशिः भूमि एवं वाहन का सुख मिल सकता है
11 of 12
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
गुरु की शुभ दृष्टि के कारण इस महीने के पूवार्द्ध में वरिष्ठ लोगों के साथ आपके संपर्क बढ़ेंगे, मान-सम्मान प्राप्त होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति अनुकूल रहेगी। भूमि एवं वाहन का सुख मिल सकता है। लेकिन महीने के उत्तरार्द्ध में आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। निकट संबंधियों से मन-मुटाव हो सकता है। इन दिनों आपको घरेलू ममलों में भी उलझनों का भी सामना करना पड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपका व्यय बढेगा। कई महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा आने की आशंका है।