फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2017 का पहला हफ्ता इन 6 राशियों के लिए लाया है शुभ लाभ

Mon, 02 Jan 2017 08:34 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
साल का पहला हफ्ता हर क‌िसी के ल‌िए खास होता है क्योंक‌ि हर क‌िसी क‌ि इससे उम्मीद जुड़ी रहती है। लेक‌िन क्या साल का पहला हफ्ता आपकी उम्मीदों को पूरा करने वाला है या अभी आपको और इंतजार करना होगा। फ‌िलहाल जान लीज‌िए यह हफ्ता क‌िन 6 राश‌ियों के ल‌िए भाग्यशाली रहेगा।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आपकी सोच में भी रचनात्मकता आएगी

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
इस सप्ताह लौकिक शक्तियां आपके जीवन में बहुत ही रोचकता लाएगी। आपकी सोच में भी रचनात्मकता आएगी और आप इसी अंदाज में बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान चुटकी में निकाल लेंगे। किसी नए व्यक्ति से मित्रता आपके जीवन में हो रही अनबन का कारण हो सकती है। यह आप पर निर्भर करता है कि उस व्यक्ति से अपने सम्बन्ध समाप्त करने से क्या आपकी समस्या सुलझ जाएगी या नहीं। जीवन के कुछ कड़वे सच आपको विचलित कर सकते है और आप इन्हें नज़रअंदाज़ करने की सोचेंगे। पर नजरअंदाज करना सही नहीं होता है बल्कि आपको हालातों को सामना करके उन्हें बदलने के प्रयास करने चाहिए। आपको खुद पर भरोसा करना होगा तभी आप सही रास्ते पर चलेंगे।
विज्ञापन

वृष राश‌िः शुभ समाचार के मिलने पर आपको खुशी होगी

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
यह सप्ताह कई मायनों में आपके लिए रोमांच से भरा रहेगा और किसी शुभ समाचार के मिलने पर आपको खुशी होगी। अपने जीवन में हो रहे बदलावो से आप खुश रहेंगे और आप उनका पूरा लाभ उठाने में लगे रहेंगे। किसी खास से मुलाकात होने से आपके जीवन में नया मोड़ आएगा और आर उसके साथ एक नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहेंगे।

म‌िथुन राश‌िः कई लाभकारी परिवर्तन देखने को मिलेंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आपमें से अधिकांश व्यक्ति बहुत ही अच्छे मूड में रहेंगे और आपकी ही बदौलत आपके आस पास सभी व्यक्ति प्रसन्नचित्त रहेंगे। इस दौरान आपको कई लाभकारी परिवर्तन देखने को मिलेंगे। और आपका ध्यान घरेलु काम-काजों में ही केन्द्रित रहेगा और आप अपने खर्चों पर कड़ी नज़र बनाये रखेंगे। कार्यस्थल पर हो सकता है आपका मन न लगे और आप काम से कुछ समय के लिये छुट्टी लेने का मन बना लें। कुल मिलाकर सप्ताह आपके लिये अच्छा रहने के आसार है।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस सप्ताह कई महत्त्वपूर्ण परिवर्तनों का अनुभव करेंगे। कार्य के सिलसिले में मुमकिन है की आपको किसी ज़रूरी निर्णय लेने के लिए बुलाया जाए। आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी। यह घर के किसी काम को लेकर ही होगा। आपमें से कुछ व्यक्ति अपनी माता या पिता के स्वास्थय को लेकर चिंतित हो सकते है। उनका ध्यान रखें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः  आपको धैर्य की बहुत जरुरत पड़ने वाली है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
इस हफ्ते आप निस्वार्थ भाव से अपने परिवार की ज़रुरतों को अपने से ज़्यादा महत्व देंगे। घर या काम में कोई भी परेशानी आती है तो उससे घबराएं नहीं बल्कि इस बात पर विचार करें कि उसका सामना कैसे करना है। हालांकि इन परिस्थितियों में आप कुछ बेचैन रह सकते हैं। इस पूरे सप्ताह आपको धैर्य की बहुत ज़रुरत पड़ने वाली है। मन को शांत करने के लिये योगाभ्यास व ध्यान क्रिया के लिये समय निकालना आपके लिये लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः कार्यस्‍थल पर लापरवाही से बचें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
इस सप्ताह आपको किसी भी तरह के बहस और लड़ाई झगड़े से दूर रहना चाहिए। कार्यस्थल में आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप वहाँ के सारे नियमों का पालन करें इससे आप कई परेशानियों से बच सकेंगे। करीबी दोस्तो से मनमुटाव होने के आसार हैं। साथी के साथ गलतफहमियाँ बढ़ने से आपके रिश्ते में तनाव आ सकते हैं। आप अपनी सोच और स्वभाव में बदलाव लाकर रिश्ते में खोई मिठास वापस ला सकते है।

तुला राश‌िः इस हफ्ते आपको कुछ सरप्राइज मिलेंगे

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस सप्ताह आपको अपनी जीवनशैली में कुछ परिवर्तन लाने की ओर ध्यान केंद्रित करना होगा। विपरीत परिस्थितियों में खुद को ढाल लेने की अपनी खूबी से चंद कठिन हालातों से निकलना आसान होगा। इस हफ्ते आपको कुछ सरप्राइज भी मिलेंगे। आपको किसी की तरफ से एक प्रस्ताव आ सकता है। उनके साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करें और फिर जानें कि आप उनके साथ पूरी जिंदगी बिता सकते है या नहीं।

वृश्च‌िक राश‌िः आपके घर में खुशियों का तांता लगा रहेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह आपके घर में खुशियों का तांता लगा रहेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी और जीवन में कई बदलाव भी आएंगे और आप अच्छे भविष्य के लिए इन बदलावों को खुशी-खुशी स्वीकार करेंगे। साथी के साथ आपका रिश्ता प्यार से भरा रहेगा। और आप अगर अच्छे मूड में रहें तो आप एक रोमांटिक शाम का मजा ले सकते है। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है क्योंकि कोई और आपके द्वारा किए गए कार्य का श्रेय ले सकता है।

धनु राश‌िः खर्चे बढ़ सकते हैं

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आप एक सकारत्मक उर्जाओं से भरपूर समय व्यतीत करेंगे और व्यक्तिगत और व्यावसायिक स्तर पर सुखद समाचार प्राप्त करेंगे। व्यावसायियों के लिए यह समय बहुत ही सुनहरा रहेगा।  अपनी कार्यक्षमता से वे हर चुनौती का डट कर सामना करेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। प्रशंसा और सफलता उनसे दूर नहीं रहेंगी। इस दौरान आप हर छोटी-बड़ी समस्याओं को चुटकी में ही समाधान निकाल लेंगे। और इसी कदर आप घरेलु मामलों को भी संभाल लेंगे। बच्चों की तरफ से भी खुशखबरी मिलने के आसार है। विवाहित जोड़े इस समय एक-दूसरें के और भी करीब आएँगे और रोमांचक समय बिताएंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं।

मकर राश‌िः सप्ताह के अंत में एक छोटी यात्रा के योग हैं

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह आप घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगे। आपके प्यार के जीवन में कोई बाधा नहीं आएगी और किसी भी तरह की शिकायत नहीं होगी। सप्ताह के अंत में एक छोटी यात्रा के योग हैं। इस सप्ताह आप काफी  संवेदनशील भी हो सकते हैं। आप अपने निजी जीवन और रिश्तों को और करीब से जानना चाहेंगे। चीजें फिर से सामान्य हो जाएंगी बस आप इसके सुधरने का इंतजार करें। व्यावसायिक जीवन सामान्य रहने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति भी स्थिर बनी रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

कुंभ राश‌िः काम के बोझ के चलते तनाव में रहेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह आप खुद को बहुत ही व्यस्त पाएंगे और काम के बोझ के चलते तनाव में रहेंगे। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में आप को और भी बहुत से काम करने होंगे। आपके साथी महसूस करेंगे कि आप उन्हें नजरअंदाज कर रहे है। आपको संतुलन बनाए रखना होगा। एक आर्थिक चिंता आपका ध्यान और आपके समय की खपत करती रहेगी। कार्यस्थल में कुछ मुद्दों के चलते आप विचलित महसूस करेंगे।
विज्ञापन

मीन राश‌िः हर ओर से आपको खुशियां प्राप्त होगी

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस सप्ताह हर ओर से आपको खुशियां प्राप्त होगी। अपनी अस्त व्यस्त दिनचर्या से और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए हो रही जद्दोजहद से आप थोडा चिड़चिड़ा महसूस कर सकते है। घबरायें नहीं, ऐसे में आपके परिजन आपकी सहायता के लिए आगे बढ़ेंगे और परिस्थितियों को अनुकूल बनाएँगे। लम्बे समय से लटका हुआ कोई मसला भी सुधरेगा। आप में से कुछ अपने पुराने मित्र से भी मिलेंगे जिससे आप बहुत खुश होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें