फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार के सितारे कह रहे हैं किस राशि के होंगे आज वारे-न्यारे

Mon, 02 Jan 2017 08:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
आज का द‌िन आपके ल‌िए कैसा रहेगा। क्या नौकरी.व्यवसाय में आपको कामयाबी म‌िलेगी या मुश्क‌िल हालातों का सामना करना होगा। जान‌िए क्या कहते हैं स‌ितारे।
विज्ञापन

मेष राशि: समस्याओं को नजरअंदाज ना करें

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे। ये कुछ ठोस कदम उठाने का समय है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा। बल्कि कोशिश करने से ही आप उनको सुलझा पाएंगे।आप चाहे विवाहित हों या अविवाहित, सभी जगह आपको रोमांस से परिपूर्ण मिलेंगी। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में हुए बदलाव के बारे में सोच कर ये निर्णय लेना चाहिए कि आप इनका लाभ कैसे उठा सकते हैं। अपनी नजर अपने लक्ष्य पर रखें व उसी दिशा में केंद्रित हो कर काम करते रहें। आज आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर देंगे। ये एक सही निर्णय होगा जिससे आपको अपने सही कार्य पर लौटने में मदद मिलेगी। अगर आप धूम्रपान करते हैं तो आज उसे छोड़ने का उचित समय है। आज अपना ध्यान व्यायाम और स्वच्छ खान-पान पर केन्द्रित करें। आप इस हफ्ते योग में समय बिताना चाहेंगे, क्योंकि आप इस समय स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह जागरुक हैं।
विज्ञापन

वृष राशि: परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे

3 of 13
वृष राश‌ि
आज का दिन आपके परिवार के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा क्योंकि आप उनके साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। इस समय परिवार में एकता के प्रबल संकेत हैं। शायद आप कहीं बाहर घूमने या कोई फिल्म देखने जाएं। खैर जो कुछ भी हो आपका मकसद अपनों के साथ कुछ समय बिताना ही होगा। अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। किसी भी नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले उसकी अच्छी तरह से योजना बना लें। ये सही समय है, इस बात पर ध्यान देने का कि आपका व्यवसाय कितना फैल रहा है। अगर आपका अपना व्यवसाय है तो आप लम्बे समय के लिए अपनी कंपनी का विस्तार करना चाहेंगे और इसके लिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहेंगे। आपको बुरे सपने कुछ तनाव दे सकते हैं। आप सोने से पहले सारी चिंतायें भूल जायें तभी आप ठीक से आराम कर पायेंगे।

मिथुन राशि: रोगों से छुटकारा मिलेगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
शाम को आपके किसी सामाजिक समारोह में जाने के संकेत हैं। आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं या फिर अपने दोस्त के घर हुए समारोह में भाग ले सकते हैं। आज आपका कोई नया प्रेमसंबंध शुरू होगा। आप किसी खास डेटिंग पर जा सकते हैं। सहकर्मियों के सहयोग से आप अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगा सकेंगे। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आप सही रणनीतियां बनाएं और उनको प्रयोग में लाएं। अपने सह कर्मियों के साथ मिल कर काम करें, लेकिन ध्यान रहे कि आपके काम का श्रेय आपको ही मिले। आज का दिन आपके अपने लिये है इसलिये इसे अपने लिये ही बना रहने दें। इस दौरान अति खर्च से बचें। संतुलन बनाए रखें। पेट के रोगों से जूझ रहे लोगों को आराम मिलेगा आपको अपनी बीमारी का उपचार मिलेगा परन्तु खान-पान का भी ध्यान रखें। मसालेदार, तैलीय और ज्यादा मीठे वाले भोजन से परहेज करें। आप स्वच्छ और साफ पेय पीयें ताकि आपको कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

कर्क राशि: गाड़ी खरीदने के लिए शुभ है दिन

5 of 13
कर्क राशि
किसी मित्र या साथी के साथ झगड़ने से आप को तनाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीखना पड़ेगा। आज आप अत्याधिक सामाजिक महसूस करेंगे व मित्रों से फोन पर बातचीत होगी। अपने साथी के साथ भी आप समय व्यतीत करेंगे। हर क्षेत्र में संबंध सुधारे जा सकते हैं, किन्तु अपने उत्तरदायित्व का भी ख्याल रखें। अगर आपकी अपनी संस्था है और आप कोई छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने कर्मचारियों को ले कर परेशानी हो सकती है। घर या गाड़ी के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार खरीदने की योजना है तो आज खरीद लें, दिन अच्छा है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे परन्तु आपका दिमाग वजन को लेकर परेशान रहेगा। आप अपने भोजन पर ध्यान दें, क्योंकि अच्छा भोजन ही आपको वजन की परेशानी से छुटकारा दिला सकता है। साथ में व्यायाम करें, टहलने जायें और प्रकृति का आनंद लें।
विज्ञापन

सिंह राशि: पर्यटन क्षेत्र में काम करने का सपना पूरा होगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप अपने परिवार व दोस्तों द्वारा की गई मदद के लिए आभार प्रकट करेंगे। आप उनको बताएंगे कि आप उनके द्वारा की गई मदद को कितना सराहते हैं तथा इस बात का भी विश्वास दिलाएंगे कि आप भी हमेशा उनकी मदद को तैयार हैं। रोमांस की दुनिया में आज आपको ऐसे व्यक्ति से बचना चाहिए, जो आपको लगे कि आपका पैर जबरन खींच रहा है। इसलिए सावधान रहें और आज किसी नए रोमांस की शुरुआत करने से परहेज करें। यदि आपका सपना पर्यटन के क्षेत्र में काम करने का है तब आज का दिन ये सपना साकार हो सकता है। आपके लिये आज अवसरों की कमी नही है, आपको सिर्फ उनका लाभ उठाना है। ट्रेवल एजेन्सी हो या एअरलाइन, आपको अपनी ओर से कोशिशें करनी होंगी, जिससे सफलता मिल सके। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो आज इसमें किसी तरह का फायदा नहीं दिख रहा है। इसलिए अभी तो इस ख्याल को हर हाल में मन से निकाल दें।
विज्ञापन

कन्या राशि: अचानक कोई बड़ा फायदा होगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपनी जिंदगी की समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी सलाहकार को ढूंढ़ेंगे। ये सलाहकार शायद आपको ज्योतिषी हो जो आपको सही दिशा दिखा सके। विवादों एवं तकरारों से बचते हुए अपने प्यार को बरकरार रखने का प्रयास करें। बोलने से पहले यदि भली प्रकार सोच लेंगे तो आप अपने साथी के मिजाज को बिगड़ने से बचा सकते हैं। यदि आपका व्यवसाय बाहरी सौन्दर्य, उदाहरणार्थ फैशन अथवा मॉडलिंग के जगत से जुड़ा हुआ है तब आज का दिन सुखद है। इस शुभ अवसर का पूरा लाभ उठाएं। आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा, इससे पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई हो जाएगी। आज आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर न ध्यान लगाकर अपने मानसिक सुधार पर ध्यान देंगे। आज आप परेशान रहेंगे और आत्मविश्वास भी कम रहेगा। अगर आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो उसे खत्म करने का समय आ गया है। आपका मूड गंभीर तो नहीं रहेगा मगर इससे दूसरे प्रभावित होंगे।

तुला राशि: रोमांस से भरपूर होगा आज का दिन

8 of 13
तुला राश‌ि
फिलहाल सत्ता धारी लोगों से ना ही उलझें तो अच्छा होगा, खास तौर से अगर आपको उनसे कोई काम निकलवाना हो तो। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, जिसे जिदांदिली से भरपूर जियें। अविवाहितों को चाहिए की वह सावधान रहें, दूर से ही कोई आपको उत्साहित कर रहा है। अगर आप एक कलाकार या हस्तशिल्पी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आज आप पाएंगे कि आपकी कलात्मकता अपनी चरम सीमा पर है, इसलिए आज आप बहुत बढ़िया विचारों को जन्म देंगे। काफी कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आज आपको कुछ आर्थिक लाभ मिलता दिखेगा। इस पैसे को जोखिम भरे निवेश में लगाने से बेहतर है कि किसी सुरक्षित निवेश में लगाएं। आज आप सकारात्मक सोच के साथ रहेंगे ओर सारी नकारात्मक सोच गायब हो जाएगी। लोग आपकी सुन्दरता की तारीफ करेंगे।

वृश्चिक राशि: दिन रहेगा खुशियों से भरा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप घर में ही खुशी भरा दिन गुजारेंगे। कभी-कभी जिंदगी में छोटी-छोटी चीजें भी बहुत खुशी देती हैं। अपनों के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करें, ये पल आपको बहुत खुशी देंगे। बहुत लंबे अंतराल के बाद आज का दिन रोमांस एवं प्रेम से परिपूर्ण दिन होगा। यदि आप ग्राफिक डिजायनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन काफी उत्पादक सिद्ध हो सकता है। आज आपकी सृजनात्मकता अपने चरम पर है। आप अपनी गाड़ी या अपना घर बेचना चाह रहे हैं तो इसका अखबार में या इंटरनेट पर विज्ञापन आज ही दे दें। इस दिशा में किया गया आज का प्रयास सार्थक होगा। गाड़ी बदलने की सोच रहे हैं तो आप पायेंगे कि आज आपको मनचाही गाड़ी मिल गई। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको पेट संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सके अपने भोजन का ध्यान रखें। ज्यादा मसालेदार, तले और मांसाहारी व्यंजनों से दूरी बना कर रखें तो बेहतर रहेगा। पानी का अत्यधिक प्रयोग करें।

धनु राशि: लाभ पहुंचाने वाला है दिन

10 of 13
धनु राश‌ि
आज मजे और आराम करने का दिन है। सामाजिक गतिविधियां आज आपके लिए बहुत सारी खुशियां ले कर आएंगी। अपनी आगे की जीवन यात्रा पर ध्यान केंद्रित करें और सफलता की ओर आगे बढ़ते जाएं। आज आप यही सोचते रहेंगे कि मेरा पार्टनर कैसा होना चाहिए। आपका दिमाग इसी चीज को लेकर चक्कर काटता रहेगा कि वह कहां मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के हल हो जाने से आपका काम आगे बढ़ेगा। सत्ता से जुड़े लोग अब आपका साथ देंगे और आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। आज का दिन आपको सभी तरफ से लाभ पहुंचाने वाला है। आपको आज इस बात का बड़ा संतोष होगा कि आपकी स्थिति अब सुदृढ़ हो रही है। आपकी कोई लॉटरी तो नहीं निकलने वाली लेकिन इतना तो है कि आपकी परीक्षा का अच्छा परिणाम तो मिलने ही वाला है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिससे आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। कुल मिलाकर आपके अच्छे हालात हैं।

मकर राशि: कीमती सामान का ध्यान रखें

11 of 13
मकर राश‌ि
जहां तक कीमती सामान की बात है तो आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि आज कुछ कीमती वस्तु खोने के संकेत हैं। अच्छा होगा कि आप अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें और अपने सामान को सुरक्षित रखें। आज रोमांस के मामले में आपका अवसरों से भरा दिन है। आज आपके विचारों पर बादलों का साया रहेगा। आप अपने जीवन के बारे में केवल सपने ही देख रहे हैं। मेहनत से ही आप अपने प्रयासों में सफल हो सकेंगे। अच्छी और आरामदेह जिन्दगी की आपकी चाहत आपको वह ऊर्जा देगी कि आप पल-पल बदलते समय के साथ कदम मिलाकर चल सकें। किसी भी तरह की आर्थिक चुनौती से निपटने के लिए आप में योग्यता है। अपनी अच्छी आमदनी के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ एक सही योजना बनाकर भी चलना होगा। आज आप में काम करने की शक्ति थोड़ी कम रहेगी और थकावट भी महसूस करेंगे। किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए आपको खुद से उत्साह दिखाना होगा।

कुंभ राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप बहुत अच्छे लगेंगे और दूसरे लोग आपको सराहेंगे। आप अपने मनपसंद कपड़े पहनेंगे और अच्छी तरह से तैयार होंगे। आपको लगेगा कि सभी की नजरें सिर्फ आप पर ही हैं। यदि आप किसी के साथ संबंध में नहीं हैं तो अपने गुणों को पहचानकर व आधार बनाकर एक नई शुरुआत करें। अपने को किसी के सामने प्रस्तुत करने से मत घबराइये। किसी नवीन व्यवसाय की संधि आपके पास चलकर आ सकती है। बहरहाल, प्रारंभ में ये एक असंभव काम प्रतीत होगा, परंतु प्रयत्नों से ही यश प्राप्त होता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बहुत हद तक संभावना है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाये, इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। यही नहीं इससे आपकी तनख्वाह में बढ़ोतरी होने के भी संकेत हैं। आज बल्डशुगर की समस्या आपके लिए बनी रहेगी। अगर आपको लगता है कि बल्डशुगर की समस्या बढ़ती जा रही है तो अब वो दिन आ चुका है जब आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

मीन राशि: आज अपने गुस्से पर काबू रखें

13 of 13
मीन राश‌ि
अपनी उम्र के लोगों के बीच आज आपकी छवि को चार चांद लग जाएंगे। आज कुछ नई जिम्मेदारियां ना सिर्फ आपके लिए आएंगी बल्कि इनाम भी ले कर आएंगी। आज आपके संबंध में तनाव रहेगा, जिसका असर आपकी रोमांटिक जिन्दगी पर पड़ेगा। आपके हाथ से बाहर होती परिस्थितियां शायद आपको बहस करने पर मजबूर कर दें। आप अपने गुस्से पर काबू रखें इससे आपको ही लाभ होगा। ये जरूरी है कि आप अपनी राय किसी पर थोपने की कोशिश ना करें। आज आपको महसूस होगा कि आपने कुछ वित्तीय परेशानियों से निजात पा ली है। कहीं से अचानक आए हुए धन के कारण आप राहत महसूस करेंगे। आपको अपने धन को लेकर जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेने चाहिए। आज छोटी सी परेशानी से तनाव न लें। थोड़ा तनाव तो आपको कार्य करने के लिये प्रेरित करता है। यह उन्नति के लिए भी महत्व रखता है। ज्यादा तनाव से मानसिक और शारीरिक क्षति भी पहुंच सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें