फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर महीने का यह हफ्ता 7 राशियों के लिए भाग्यशाली, 5 राशियों में आर्थिक परेशानी का योग

Mon, 19 Dec 2016 09:23 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
स‌ितारों की चाल बता रही है क‌ि द‌िसंबर के इस हफ्ते में कई राश‌ियों में लाभ के योग बने हैं ज‌िनसे धन, प्यार, पर‌िवार, स्वास्‍थ्य और कैर‌ियर के मामले में अनुकूलता का एहसास होगा जबक‌ि 5 राश‌ियों में ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि प्रत‌िकूलता द‌िखा रही है। देख‌िए आपकी राश‌ि के ल‌िए क्या कहते हैं स‌ितारे।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आपको नाम के साथ दाम भी अच्छे मिलने संभावना है 

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
पिछले कुछ समय से यदि परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है या फिर आपसे कोई परिजन रूठा हुआ है तो उन्हें मनाने के लिये यह सप्ताह काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस समय परिवार के मसलों को सुलझाने में आपको कामयाबी मिल सकती है। हो सकता है आपके कुछ परिजनों को आपकी सहायता की आवश्यकता पड़े, इसलिये उनके लिये समय निकालने को भी तैयार रहें| जहाँ तक काम की बात है, कार्यस्थल में आपका परिश्रम सबको दिखाई देगा और आपको नाम के साथ दाम भी अच्छे मिलने संभावना है। आपके काम से सहयोगी व अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः जीवन मे रोमांस की हवा बह सकती है

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आपको किसी भी बहस मे नहीं पड़ना चाहिए। आप अपनी शांत रहने की कला से बड़ी से बड़ी मुश्किल को आसानी से पार कर सकते हैं। शांत रहते हुए अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें तो आप समय से पहले अपने साप्ताहिक लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। किसी खास से मुलाकात होने से एक बार फिर आपके जीवन मे रोमांस की हवा बह सकती है। लेकिन कार्यस्थल पर किसी के प्यार में पड़ना आपके पद व प्रतिष्ठा के लिये नकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है, इसलिये संबंध बनाने में थोड़ी सावधानी अवश्य बरतें कहीं ऐसा ना हो कोई आपकी भावनाओं का लाभ उठाना चाहता हो।

म‌िथुन राश‌िः यादगार पल इस हफ्ते बिताएंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आप किसी भी प्रकार का जोखिम उठा सकते हैं, जीवन मे नए नए प्रयोग कर सकते हैं। यह सप्ताह आपके जीवन में खुशी और प्यार से भरा रहने के आसार हैं। उम्मीद है कि आप साथी के साथ यादगार पल इस हफ्ते बिताएंगे। कार्यस्थल में भी आप अपनी योजनाओं को आगे बढ़ते हुए देख सकते हैं। इस समय आपका काफी काम या तो रुका हुआ है या अधूरा पड़ा है, आपको इस हफ्ते इन सभी कार्यो के समय रहते पूरा करने के प्रयास करने चाहिये, सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः सप्ताह आपके लिये बहुत सौभाग्यशाली रह सकता है

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
यह सप्ताह आपके लिये बहुत सौभाग्यशाली रह सकता है। आप जिस भी काम में इस हफ्ते हाथ डालेंगें उसमें सफलता मिल सकती है, आपको बस निरंतर प्रयासरत रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आप अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। अपने विचार और योजनओं को खुलकर सामने रखें, उनके लिए अपेक्षित सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है| व्यवसायिक क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति होने के संकेत है| परिवार का भी आपको भरपूर समर्थन मिल सकता है किसी भी विकट परिस्थिति से उबरने में वे आपकी सहायता कर सकते हैं| घरेलू शांति और रोमांस के भी सुखद आसार है|
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः ज‌िंदगी में क‌िसी खास के आने से आप रोमांच‌ित हो सकते हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
इस सप्ताह आपके साथ कोई बहुत ही रोचक व रोमांचक घटना घटित हो सकता है। यह आपके स्वभाव में पूरे सप्ताह एक अलग सी रोमांचित करने वाली ताज़गी रखेगा। इस समय अपने जीवन में होने वाले व्यक्तिगत और व्यवसायिक परिवर्तनों से आप बहुत प्रसन्न रह सकते हैं| आपकी व्यक्तिगत ज‌िंदगी में किसी खास के आने से रोमांचित हो सकती है। इन ख़ास व्यक्ति के साथ आप अपनी पूरी ज‌िन्दगी बिताने की इच्छा भी प्रकट कर सकते हैं। कुल मिलाकर इस सप्ताह आप अपने जीवन में कुछ नई खुशियों का स्वागत कर सकते हैं।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः इस सप्ताह कुछ बेहतर बदलाव महसूस कर सकते हैं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
हो सकता है पिछले कुछ समय से काम के दबाव से आप परिजनों के साथ पर्याप्त समय न गुजार सकें हों, यह सप्ताह आपको सबकी शिकायत दूर करने का मौका दे सकात है। आप अपने प्रियजनों के साथ अच्छे से समय बिताने की उम्मीद इस सप्ताह कर सकते हैं। जीवन के प्रति आपके रवैये में भी इस सप्ताह कुछ बेहतर बदलाव आप महसूस कर सकते हैं। आप अपनी परेशानियों को शांति से संभालते हैं और मुश्किल से ही क्रोधित होते हैं। बातचीत करना इस सप्ताह बहुत ही फायदेमंद रह सकता है।

तुला राश‌िः आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस सप्ताह अपने विचारों और दायित्वों के बीच आप असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं, लेकिन इससे आपका कामकाजी जीवन प्रभावित होने की संभावना नहीं है। कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और अपने कठिन परिश्रम का फल भी इस सप्ताह आपको आर्थिक लाभ के रूप में प्राप्त हो सकता है| आप को इस बात का ख्याल रखना होगा कि आप किसी भी स्तर में, किसी भी तरह से अपनी जिम्मेदारियों को नज़रंदाज़ नहीं कर रहे हैं| इस स्थिति को कुशलता से संभाले और फिर देखिये किस तरह आपके साथ-साथ दूसरें भी खुश रहेंगे।

वृश्च‌िक राश‌िः आर्थ‌िक मामलों में सचेत रहें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
इस सप्ताह आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रह सकता है, खासकर अपने निजी संबंधों के चलते आप अपने स्वभाव में इसे महसूस कर सकते हैं| मामूली सी बात पर अपना आपा खोने के बजाय खुद पर संयम बनाए रखें तो राहत महसूस कर सकते हैं| कुछ भी कहने से पहले अपने शब्दों के प्रभाव से आप एक रिश्ते को सदा के लिए खराब कर सकते है| पूरे सप्ताह के दौरान आपके साथी आपसे सलाह मांगने आ सकते हैं| आर्थिक तौर पर भी आपको इस सप्ताह थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है, फ़िज़ूल खर्ची से बचें और अपनी क्षमता अनुसार ही जरुरत की चीज़ों पर व्यय करें तो अच्छा रहेगा। सप्ताहांत पर कोई अच्छी ख़बर आपके चेहरे की रौनक बढ़ा सकती है।

धनु राश‌िः कार्यस्‍थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर होगा

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आपके और परिवार के बीच हुई, अनबन का समाधान निकलने के आसार हैं। परिवार में खुशियां पहले की तरह लौट आने की उम्मीद आप कर सकते हैं। परिवार वालों का सकारात्मक प्रभाव और सहयोग से आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कामकाजी जीवन में सक्रिय नज़र आएंगे। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन पहले से बेहतर होने की उम्मीद है। इस सप्ताह किसी भी समस्या से निपटने का एक ही मूलमंत्र आपके लिये है वो है अपने परिजनों के साथ एक होकर आगे बढ़ना| अपने प्रियजनों की खुशी के लिए आप से जो संभव हो वो करें| इस सप्ताह आप व्यवसायिक तौर पर भी एक नयी पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

मकर राश‌िः व्यवसाय में मुनाफा मिल सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
यह सप्ताह आपके लिये एक बहुत ही अच्छा सप्ताह साबित हो सकता है। पूरे सप्ताह आप शांत, धैर्यशील, संग्रहित और समृद्धि से भरपूर रहेंगें इसकी उम्मीद है| एक पुराने मित्र से मिलने के आसार भी नज़र आ रहे हैं| यदि परिवार में किसी तरह का कोई विवाद है तो उसका समधान भी इस हफ्ते हो सकता है। व्यवसाय में भी आपको मुनाफा मिल सकता है। आत्मविश्वास और अपनी अद्भुत वाक्-कला से आप अपने करियर को अलग ही स्तर पर ले जा सकते हैं| घर से लेकर दफ्तर, प्यार से लेकर व्यापार इस हफ्ते आप खुद को खुशकिस्मत समझ सकते हैं।

कुंभ राश‌िः  बहस और गलतफहम‌ियों से बचकर रहें

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह अपने विचारों को अभिव्यक्त करने के तरीके को बेहतर बनाने के प्रयास आप कर सकते हैं। अपने विचारों में सपष्टता लाने की कोशिश करें ताकि लोग वही समझें जो आप उन्हें कहना चाहते हैं। अपने आपको अनावश्यक बहस और गलतफहमियों से भी बचा कर रखें तो आपके लिये बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी आप अपने प्रयासों से परिजनों व रिश्तेदारों के साथ अपने रिश्तों में सामन्जस्य स्थापित कर सकते हैं। अपनी सामाजिक और कूटनीतिक कुशलता को बना कर रखें, इसका लाभ आपके जीवन के हर पहलू में झलकता हुआ महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः लाभ मिलने के आसार हैं

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस सप्ताह आप ज्यादातर समय अपने नए प्यार के बारे में सोचते हुए गुज़ार सकते हैं। यह समय योजना बनाने के लिए अच्छा है पर अपने विचारों को अभी लागू ना ही करें। आप में से कुछ को अपने कार्यस्थल से शिकायत हो सकती है। आप महसूस कर सकते हैं कि आपको वो पहचान नहीं मिली है जिसके आप हकदार हैं। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोलभाव पर लाभ मिलने के आसार हैं। यदि लबें समय से कोई परियोजना अधर में लटकी है तो उसे सिरे चढ़ाने का पुन: प्रयास करें, अधूरे कामों को पूरा करने के लिहाज से इस हफ्ते का समय आपके लिये सौभाग्यशाली हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें